Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Crime News : शादी समारोह में हाथ टकराने पर विवाद, चाचा की चाकू मारकर हत्या; 6 आरोपी गिरफ्तार, 4 नाबालिग शामिल
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Crime News : शादी समारोह में हाथ टकराने पर विवाद, चाचा की चाकू मारकर हत्या; 6 आरोपी गिरफ्तार, 4 नाबालिग शामिल

Featuredछत्तीसगढ़

Crime News : शादी समारोह में हाथ टकराने पर विवाद, चाचा की चाकू मारकर हत्या; 6 आरोपी गिरफ्तार, 4 नाबालिग शामिल

Hum Vatan News
Last updated: November 30, 2025 4:01 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

Crime News : बिलासपुर। जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरतोरी में आयोजित एक शादी समारोह में मामूली विवाद ने भयावह रूप ले लिया। चुलमाटी कार्यक्रम के दौरान नाचते समय दो युवकों का हाथ टकराना इतना भारी पड़ गया कि विवाद मारपीट में बदल गया और बीच-बचाव करने आए एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

Contents
  • हाथ टकराने पर बढ़ा विवाद, मारपीट में बदल गई बात
  • बीच-बचाव के लिए आए चाचा पर चाकू से हमला
  • अस्पताल ले जाते समय मौत
  • 6 आरोपी गिरफ्तार, 4 नाबालिग
  • गांव में पसरा मातम, पुलिस ने बढ़ाई सख्ती

Chhattisgarh Board Exam : माशिमं ने बोर्ड परीक्षाओं के लिए तैयारियां तेज कीं, परीक्षा केंद्रों के लिए नई गाइडलाइन जारी, विद्यार्थियों की सुविधा पर जोर

- Advertisement -
HTML5 Icon

हाथ टकराने पर बढ़ा विवाद, मारपीट में बदल गई बात

जानकारी के अनुसार, ग्राम खपरी निवासी कुश यादव अपने दोस्त बादल निषाद की चुलमाटी में शामिल होने 28 नवंबर की शाम लगभग 7:30 बजे बरतोरी पहुंचा था। सभी लोग डीजे की धुन पर भीम पटेल के घर के पास नाच रहे थे। इसी दौरान नाचते समय कुश का हाथ संदीप निषाद से टकरा गया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

इस पर संदीप भड़क गया और कुश को गालियां देते हुए थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद संदीप के अन्य साथी भी वहां पहुंच गए और मिलकर कुश को घेरकर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।

बीच-बचाव के लिए आए चाचा पर चाकू से हमला

मारपीट देख कुश के चाचा बड़कू उर्फ रामभजन यादव बीच-बचाव करने पहुंचे, लेकिन आरोपियों ने उन्हें भी घेर लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए हमला कर दिया।

इसी दौरान बरतोरी के ही एक युवक ने चाकू निकाला और बड़कू के सीने में लगातार तीन वार कर दिए। चाकू उनके बाएं सीने, माथे और आंख के नीचे लगा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े।

अस्पताल ले जाते समय मौत

घटना की जानकारी मिलते ही भीम पटेल, विजय निषाद और मृतक के पिता रामभरोस वहां पहुंचे। वे बड़कू को बिल्हा अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

6 आरोपी गिरफ्तार, 4 नाबालिग

घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे। हालांकि पुलिस ने देर रात तक कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें 2 बालिग और 4 नाबालिग शामिल हैं।

पीड़ित कुश यादव की रिपोर्ट पर सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

गांव में पसरा मातम, पुलिस ने बढ़ाई सख्ती

घटना के बाद ग्राम बरतोरी में शोक और आक्रोश दोनों माहौल देखने को मिला। पुलिस अब बाकी संबंधित लोगों से पूछताछ कर घटना में प्रयुक्त चाकू की तलाश कर रही है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13318/12

Advertisement Carousel

Latest Post

Chief Minister Video : मुख्यमंत्री के वीडियो से छेड़छाड़ का मामला सामने आया
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh Assembly : छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh Weather News : रायपुर में आज सुबह धुंध, अधिकतम 29 और न्यूनतम 12 डिग्री का अनुमान
Featured छत्तीसगढ़
Horoscope
14 December Horoscope : इस राशि के जातक आज पैसों के मामले में सोच-समझकर लें कोई फैसला, सेहत को रहें सजग …
Featured religion
Indigo Crisis : क्या इंडिगो संकट किसी बड़ी समस्या का संकेत है? एविएशन से लेकर टेलीकॉम तक, कुछ कंपनियों का दबदबा इकोनॉमी के लिए खतरा
देश - विदेश
जशपुर में बनेगा अत्याधुनिक तीरंदाजी अकादमी.मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात 20.53 करोड़ की मिली स्वीकृति.
Blog अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बस्तर ओलिंपिक के समापन समारोह को संबोधित किया.
अन्य छत्तीसगढ़
आकांक्षा महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा स्थापित पोषण आहार निर्माण से यूनिट मिला रोजगार का अवसर.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

प्रधानमंत्री की परीक्षा पे चर्चा की शुरूआत, विद्यार्थियों को सीधे संवाद का अवसर.

By
Hum Vatan News
3 Min Read
छत्तीसगढ़देश - विदेश

पीएम सूर्यघर योजना से ऊर्जा आत्मनिर्भरता को नई मजबूती – मुख्यमंत्री श्री साय.

By
Hum Vatan News
1 Min Read
छत्तीसगढ़देश - विदेश

धान खरीदी को आसान बनाने की दिशा में राज्य सरकार का निर्णायक कदम: धान विक्रय प्रक्रिया हुई सरल, अब दिन-रात कभी भी मिलेगा तूहर टोकन.

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
« Nov    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?