Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Cyclonic Storm Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती सिस्टम सक्रिय, छत्तीसगढ़ और झारखंड में भी बारिश के आसार
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Cyclonic Storm Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती सिस्टम सक्रिय, छत्तीसगढ़ और झारखंड में भी बारिश के आसार

Featurednational

Cyclonic Storm Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती सिस्टम सक्रिय, छत्तीसगढ़ और झारखंड में भी बारिश के आसार

Hum Vatan News
Last updated: November 1, 2026 2:50 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

नई दिल्ली: Cyclonic Storm Rain Alert: देश के कई राज्यों में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने वाला है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हो रहे चक्रवाती तूफान के प्रभाव से आंध्र प्रदेश, ओडिशा, केरल समेत कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, यह तूफान 2 नवंबर की शाम के आसपास आंध्र प्रदेश के तट तक पहुंच सकता है। इसके प्रभाव से कई इलाकों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की आशंका है। मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, केरल और आंध्र प्रदेश सहित कई राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Contents
इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्टकेरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी बरसेंगे बादलदिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?इन राज्यों के लोगों को बरतनी होगी सावधानी

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में दक्षिण, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। रविवार को अरुणाचल प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल और माहे में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

वहीं, ओडिशा में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, केरल, माहे और तेलंगाना में भी कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

इसके अलावा छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक, पूर्वी मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और विदर्भ में भी आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

CG Crime News : डॉक्टर के घर से 1 करोड़ की चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने 9 आरोपियों को दबोचा

केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार, 1 और 2 नवंबर को केरल, आंध्र प्रदेश, यनम, तटीय कर्नाटक, रायलसीमा और तेलंगाना में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। तटीय कर्नाटक में 1 से 3 नवंबर के बीच गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

वहीं, 2 और 3 नवंबर को छत्तीसगढ़ और झारखंड में भी भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी मध्य प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और आकाशीय बिजली चमकने पर खुले मैदानों में जाने से बचने की सलाह दी जाती है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

दिल्ली के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है। सुबह के समय उत्तर-पश्चिम दिशा से 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चल सकती है। दोपहर में हवा की गति बढ़कर 22 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।

फिलहाल दिल्ली में बारिश की संभावना कम है, लेकिन सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक महसूस हो सकती है।

इन राज्यों के लोगों को बरतनी होगी सावधानी

बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती सिस्टम के प्रभाव से दक्षिण और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में मौसम बदल सकता है। भारी बारिश के कारण कुछ इलाकों में जलभराव और तेज हवाओं से परेशानी हो सकती है। आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर नजर रखने की सलाह दी जाती है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG High Court : फीस वापसी से लेकर पुराने स्टाइपेंड तक की मांग खारिज, विदेशी MBBS डॉक्टरों को हाईकोर्ट से झटका
Featured छत्तीसगढ़
Petrol Diesel Export Tax: पेट्रोल, डीजल और ATF के निर्यात शुल्क में बदलाव, जानें सरकार ने क्या लिया फैसला
Featured देश - विदेश
CG Crime News : डॉक्टर के घर से 1 करोड़ की चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने 9 आरोपियों को दबोचा
Featured छत्तीसगढ़
Quad Meeting 2026: चीन की मनमानी पर Quad का कड़ा संदेश, होर्मुज और लाल सागर में जहाजों की सुरक्षा पर जोर
Featured international
Rahul Gandhi: ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे के साथ रामलीला मैदान पहुंचे विपक्षी नेता, जानें क्या है पूरा मामला
Featured national politics
Hina Khan: ‘मुझे नहीं पता कल क्या होगा’, हिना खान ने रॉकी से क्यों कही थी ये बात?
Featured मनोरंजन
CG BREAKING : नवा रायपुर में एयर शो का शानदार नजारा, वायुसेना के हेलिकॉप्टरों ने आसमान में बिखेरा रोमांच
Featured छत्तीसगढ़
Vaibhav Suryavanshi: सीरीज के आखिरी मैच में भी नहीं खेले वैभव, टीम इंडिया ने प्लेइंग XI में किए दो बदलाव
Featured sports

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

स्थापना दिवस पर PM Modi’ ने दी बधाई, नक्सलवाद के खात्मे और विकसित छत्तीसगढ़ पर कही बड़ी बात

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार से मिले 3,602 करोड़, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जताया आभार

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredreligion

Dhanteras 2026 : धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने की परंपरा कब और कैसे हुई शुरू’ जानें इसका रोचक इतिहास

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?