धार्मिक पंचांग के अनुसार इस वर्ष होलिकादहन एवं चन्द्रग्रहण को लेकर महत्वपूर्ण तिथियाँ और समय निर्धारित कर दिए गए हैं। होलाष्टक का आरंभ 25 फरवरी से माना जाएगा, जिसके साथ ही होली पर्व से जुड़े धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो जाएंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ढाल थापना 27 फरवरी को सुबह निर्धारित समय से पहले किया जाएगा। वहीं ठंडी होलिका पूजन 2 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। इसी दिन भद्रा काल शाम 5:20 बजे से अगले दिन सुबह 4:56 बजे तक रहेगा।
होलिकादहन 3 मार्च को सुबह 5 बजे किया जाएगा। इसी दिन चन्द्रग्रहण का सूतक सुबह 6:20 बजे से प्रभावी होगा, जबकि ग्रहण का मुख्य समय शाम 3:20 बजे से 6:47 बजे तक रहेगा।
इसके बाद 4 मार्च को छारंडी एवं गुलाल के साथ रंगोत्सव मनाया जाएगा। धर्माचार्यों ने श्रद्धालुओं से विधि-विधान के अनुसार पूजा और अनुष्ठान करने की अपील की है।


