Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: दाऊद इब्राहिम इस हसीना के प्यार में था पागल, कभी ऐश्वर्या राय ने किया था रिप्लेस, बनना चाहती थी प्रधानमंत्री
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » दाऊद इब्राहिम इस हसीना के प्यार में था पागल, कभी ऐश्वर्या राय ने किया था रिप्लेस, बनना चाहती थी प्रधानमंत्री

Featuredमनोरंजन

दाऊद इब्राहिम इस हसीना के प्यार में था पागल, कभी ऐश्वर्या राय ने किया था रिप्लेस, बनना चाहती थी प्रधानमंत्री

Hum Vatan News
Last updated: July 21, 2025 6:46 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

बॉलीवुड और ग्लैमर की दुनिया में स्कैंडल्स, अफेयर्स और विवाद कोई नई बात नहीं हैं। अभिनेत्रियां अक्सर अपने निजी और पेशेवर जीवन को लेकर सुर्खियों में रहती हैं, चाहे वो किसी से फिल्मी रिश्ता हो, तलाक या फिर विवादित कनेक्शन, लेकिन इस बार कहानी किसी बॉलीवुड या साउथ इंडस्ट्री की एक्ट्रेस की नहीं, बल्कि पाकिस्तान की एक ऐसी अदाकारा की है, जो न सिर्फ अपनी खूबसूरती और अभिनय के लिए जानी जाती हैं, बल्कि एक बेहद सनसनीखेज नाम से भी जोड़ी गईं, जो अंडरवर्ल्ड डॉन और भारत के मोस्ट वांटेड अपराधी दाऊद इब्राहिम। हम बात कर रहे हैं पाकिस्तानी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री मेहविश हयात की।

Contents
कौन हैं मेहविश हयात?दाऊद इब्राहिम से जुड़ने की अफवाहफन्ने खां में मिल सकती थी ऐश्वर्या की जगहराजनीति में कदम रखने की इच्छा

कौन हैं मेहविश हयात?

मेहविश का नाम पाकिस्तानी सिनेमा की सबसे कामयाब और हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में लिया जाता है। उन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए करोड़ों दर्शकों का दिल जीता है, लेकिन उनके करियर में एक ऐसा मोड़ भी आया, जब उनका नाम दाऊद इब्राहिम से जोड़ा गया और यहीं से शुरू हुई एक और विवादों से भरी कहानी। मेहविश ने फिल्मी करियर की शुरुआत ‘जवानी फिर नहीं आनी’ (2015) से की थी। इसके बाद वह ‘एक्टर इन लॉ’ (2016), ‘पंजाब नहीं जाऊंगी’ (2017), ‘लोड वेडिंग’ (2018) और ‘लंदन नहीं जाऊंगा’ (2022) जैसी ब्लॉकबस्टर कॉमेडी फिल्मों में नजर आईं। ये फिल्में पाकिस्तान की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार की जाती हैं और मेहविश को एक सफल कमर्शियल हीरोइन के तौर पर स्थापित करती हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

दाऊद इब्राहिम से जुड़ने की अफवाह

साल 2019 में जब मेहविश हयात को पाकिस्तान सरकार ने नागरिक सम्मान तमगा-ए-इम्तियाज से नवाजा, तभी से उनके बारे में अफवाहें फैलने लगीं कि उन्हें यह सम्मान अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की मदद से मिला है। कुछ रिपोर्ट्स में यह तक दावा किया गया कि दाऊद एक आइटम नंबर में उन्हें देखने के बाद उनके प्रति आकर्षित हो गया था और उसने उन्हें पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री में प्रमुख भूमिकाएं दिलवाने में मदद की। यह भी कहा गया कि मेहविश और दाऊद के बीच का रिश्ता सिर्फ व्यक्तिगत नहीं बल्कि पेशेवर रूप से भी उन्हें ऊंचाई तक ले गया। हालांकि, मेहविश हयात ने कभी इस बारे में खुलकर कुछ नहीं कहा है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

फन्ने खां में मिल सकती थी ऐश्वर्या की जगह

एक और दिलचस्प मोड़ तब आया जब यह खबर आई कि मेहविश हयात को बॉलीवुड फिल्म ‘फन्ने खां’ में पहले ऐश्वर्या राय की भूमिका के लिए चुना जा रहा था। हालांकि, यह बात अंतिम रूप नहीं ले सकी और बाद में वह भूमिका ऐश्वर्या राय बच्चन को ही मिली। इससे यह जरूर साफ हो गया कि मेहविश को बॉलीवुड में भी गंभीरता से लिया जा रहा था।

राजनीति में कदम रखने की इच्छा

फिल्मों के अलावा मेहविश हयात का राजनीति में गहरी रुचि रखना भी चर्चा का विषय रहा है। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलकर बताया कि वह एक दिन पाकिस्तान की प्रधानमंत्री बनना चाहती हैं। उन्होंने कहा, ‘अगर इमरान खान जैसे क्रिकेटर देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं तो एक अभिनेता क्यों नहीं? मुझे लगता है कि हमें समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए राजनीति में आना चाहिए।’ मेहविश हयात तमाम राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती रही हैं। वो भारत-पाक विवाद पर भी बोलने से पीछे नहीं रहतीं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG Patwari Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, 200 पदों पर होगी सीधी भर्ती
Featured job छत्तीसगढ़
CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान का असर, 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट
Featured छत्तीसगढ़
27 October 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
Featured religion
आयुक्त श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का किया सघन निरीक्षण
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Road Accident : छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत, ट्रक की टक्कर और बाइक भिड़ंत से मचा हड़कंप
Featured छत्तीसगढ़
CG Transfer News : छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 102 अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी
Featured छत्तीसगढ़
CG Crime News : 6 महीने पहले पति और बच्चे को छोड़ प्रेमी संग गई महिला की पिटाई, मामला पुलिस तक पहुंचा
Featured छत्तीसगढ़
Ethanol Fuel : सरकार का बड़ा फैसला’ 100% एथेनॉल वाले ईंधन से चलेंगी गाड़ियां, जानें क्या होगा बदलाव
Featured देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG Holiday News : छत्तीसगढ़ में छुट्टी को लेकर बड़ा अपडेट, गोवर्धन पूजा पर 9 नवंबर को अवकाश घोषित

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : रेण नदी हादसे से दहला सूरजपुर, चार लोगों की मौत के बाद गांव में पसरा मातम

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG PWD Transfer : छत्तीसगढ़ में PWD विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 91 सब इंजीनियरों के तबादले का आदेश जारी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?