Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Delhi Cyber Crime News: 4,000 अग्निवीरों की निजी जानकारी पर साइबर हमला! 14 साल का लड़का निकला आरोपी
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Delhi Cyber Crime News: 4,000 अग्निवीरों की निजी जानकारी पर साइबर हमला! 14 साल का लड़का निकला आरोपी

Featuredदेश - विदेश

Delhi Cyber Crime News: 4,000 अग्निवीरों की निजी जानकारी पर साइबर हमला! 14 साल का लड़का निकला आरोपी

Hum Vatan News
Last updated: November 22, 2026 12:00 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

Delhi Cyber Crime News: दिल्ली में साइबर अपराध का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 14 साल के एक नाबालिग को पकड़ा है। आरोप है कि उसने करीब 4,000 अग्निवीरों का संवेदनशील निजी डेटा हैक कर लिया था। इतना ही नहीं, आरोपी इस डेटा को डार्क वेब पर 500 अमेरिकी डॉलर (करीब 42 हजार रुपये) में बेचने की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Contents
कैसे हैक किया गया 4,000 अग्निवीरों का डेटा?हैकिंग में AI टूल्स के इस्तेमाल का शकगृह मंत्रालय से मांगा गया अग्निवीरों का आधिकारिक डेटापूछताछ के बाद परिवार को सौंपा गया नाबालिगक्या है अग्निपथ योजना?

बताया जा रहा है कि आरोपी हरियाणा के बल्लभगढ़ का रहने वाला है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि उसने एक सरकारी टेस्ट वेबसाइट में कथित तौर पर सेंध लगाकर अग्निवीरों की निजी जानकारी हासिल की थी।

- Advertisement -
HTML5 Icon

कैसे हैक किया गया 4,000 अग्निवीरों का डेटा?

जांच अधिकारियों के मुताबिक, जिस वेबसाइट को निशाना बनाया गया, उसे पूर्व अग्निवीरों के रजिस्ट्रेशन और सरकारी विभागों में रोजगार के अवसरों से संबंधित सुविधाओं के लिए तैयार किया गया था। आरोप है कि नाबालिग ने वेबसाइट में अनधिकृत तरीके से प्रवेश किया और वहां से लगभग 4,000 अग्निवीरों का निजी डेटा निकाल लिया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर इस डेटा को बेचने के लिए डार्क वेब पर विज्ञापन भी दिया था। इसकी कीमत 500 अमेरिकी डॉलर रखी गई थी, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 42 हजार रुपये होती है।

हैकिंग में AI टूल्स के इस्तेमाल का शक

दिल्ली पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका जताई गई है कि आरोपी ने वेबसाइट को हैक करने और डेटा निकालने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स का इस्तेमाल किया हो सकता है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि उसने किस तकनीक या तरीके से वेबसाइट में सेंध लगाई थी।

दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (IFSO) यूनिट ने आरोपी के डिजिटल उपकरणों से कथित तौर पर डेटा बरामद किया है। फिलहाल पुलिस इसकी प्रामाणिकता और डेटा लीक से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Vastu Tips : मुख्य द्वार पर किस रंग के पर्दे लगाना होता है शुभ’ जानें वास्तु के खास नियम

गृह मंत्रालय से मांगा गया अग्निवीरों का आधिकारिक डेटा

बरामद जानकारी की पुष्टि करने के लिए दिल्ली पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखा है। पुलिस ने अग्निवीरों का आधिकारिक डेटाबेस उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।

इसके बाद बरामद डेटा का सरकारी रिकॉर्ड से मिलान किया जाएगा। इससे पता लगाया जा सकेगा कि आरोपी के पास मौजूद जानकारी वास्तविक है या नहीं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं किसी तीसरे पक्ष ने इस डेटा को खरीदा या हासिल तो नहीं किया है।

पूछताछ के बाद परिवार को सौंपा गया नाबालिग

अधिकारियों के अनुसार, आरोपी नाबालिग से किशोर न्याय कानून के प्रावधानों के तहत पूछताछ की गई। शुरुआती पूछताछ पूरी होने के बाद उसे परिवार को सौंप दिया गया है। हालांकि, मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस इस साइबर अपराध से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

क्या है अग्निपथ योजना?

केंद्र सरकार ने जून 2022 में अग्निपथ योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना में चार साल के कार्यकाल के लिए अग्निवीरों की भर्ती की जाती है।

इस योजना का उद्देश्य युवाओं को सशस्त्र बलों में सेवा करने का अवसर देना और सैन्य बलों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाना है। ऐसे में अग्निवीरों के निजी डेटा की कथित हैकिंग का मामला सुरक्षा और साइबर डेटा प्रोटेक्शन के लिहाज से काफी गंभीर माना जा रहा है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG Labour Rules 2026 : छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के लिए बदले नियम, शिकायत और ट्रेड यूनियन मान्यता की प्रक्रिया हुई आसान
Featured छत्तीसगढ़
Blind Asia Cup Final: भारत-पाकिस्तान ब्लाइंड क्रिकेट फाइनल में बवाल, पाकिस्तानी टीम के साथ जश्न मनाते दिखे अंपायर
Featured खेल
Tiger Shroff: टाइगर श्रॉफ की हुई धमाकेदार वापसी, ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026 में बिखेरा जलवा
Featured मनोरंजन
CG Assembly News : विधानसभा सत्र से पहले साय सरकार का बड़ा फैसला, 17 से 21 दिसंबर तक कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक
Featured छत्तीसगढ़
CG Politics : भाजपा की राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ को बड़ी जगह, विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
Featured छत्तीसगढ़
Realme P4 Lite 5G
Realme P4 Lite 5G पर Flipkart में शानदार डील, 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाले फोन की कीमत जानें
Featured tech
Vastu Tips : मुख्य द्वार पर किस रंग के पर्दे लगाना होता है शुभ’ जानें वास्तु के खास नियम
Featured religion
CG Weather Update : अकवान तूफान के बाद छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड, रायपुर में छाया घना कोहरा
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredreligion

22 November 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : वाहन छोड़ने के बदले मांगी रिश्वत, GST सहायक आयुक्त पर ACB ने कसा शिकंजा

By
Hum Vatan News
3 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन.

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?