Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: शहर की तासीर के अनुरूप हो विकास की योजना : श्री सोनमणि बोरा…. नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव ने हुडको द्वारा नई दिल्ली में आयोजित क्षमता विकास कार्यशाला को किया संबोधित.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » शहर की तासीर के अनुरूप हो विकास की योजना : श्री सोनमणि बोरा…. नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव ने हुडको द्वारा नई दिल्ली में आयोजित क्षमता विकास कार्यशाला को किया संबोधित.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

शहर की तासीर के अनुरूप हो विकास की योजना : श्री सोनमणि बोरा…. नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव ने हुडको द्वारा नई दिल्ली में आयोजित क्षमता विकास कार्यशाला को किया संबोधित.

Hum Vatan News
Last updated: September 26, 2026 6:46 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

 रायपुर. 26 सितम्बर 2026. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने नई दिल्ली में हुडको (HUDCO) द्वारा अर्बन चैलेंज फंड (UCF) पर आयोजित क्षमता विकास कार्यशाला को संबोधित किया। उन्होंने विभिन्न राज्यों एवं नगरीय निकायों से कार्यशाला में हिस्सा ले रहे प्रतिभागियों से कहा कि शहरों के दीर्घकालिक विकास के लिए बेहतर नियोजन, क्षमता विकास एवं वित्तीय संसाधनों के प्रभावी उपयोग के साथ विभिन्न योजनाओं के बेहतर समन्वय की आवश्यकता है। उन्होंने शहरों की भावी जरुरतों और चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए बेहतर नियोजन, संस्थागत क्षमता विकास एवं उपलब्ध वित्तीय संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर विशेष बल दिया।

प्रमुख सचिव श्री बोरा ने केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA) के सचिव श्री सतेंद्र सिंह से नई दिल्ली में भेंट कर राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, अमृत मिशन, पीएम स्वनिधि, पीएम ई-बस और अर्बन चैलेंज फंड की प्रगति, उनके प्रभावी क्रियान्वयन तथा आगामी रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने इन योजनाओं के लक्ष्यों की प्राप्ति तथा नगरीय निकायों की क्षमताओं को और सुदृढ़ बनाने के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

श्री बोरा ने हुडको के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) श्री संजय कुलश्रेष्ठ और उनकी टीम के साथ बैठक कर राज्य के नगरीय निकायों के समग्र एवं आवश्यकता आधारित विकास की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में राज्य के नगरीय निकायों की स्थानीय आवश्यकताओं, संभावनाओं एवं विशिष्ट पहचान को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक विकास योजना तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया। औद्योगिक, धार्मिक, आध्यात्मिक, पर्यटन, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक महत्व वाले शहरों के लिए उनकी प्रकृति एवं विशिष्टताओं के अनुरूप विकास की रणनीति तैयार करने पर भी चर्चा की गई, जिससे नगरीय सेवाओं एवं आधारभूत संरचनाओं का विस्तार स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप सुनिश्चित किया जा सके।

- Advertisement -
HTML5 Icon

बैठक में शहरों की आवश्यकतानुसार फूड पार्क, रेंटल हाउसिंग, पर्यटन संवर्धन, स्लम क्षेत्र के पुनर्विकास, ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (TOD) सहित अन्य संभावित विकास के पहलुओं को शहरों की विकास योजनाओं में शामिल करने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही अन्य राज्यों की सर्वोत्तम प्रथाओं, उनके क्रियान्वयन अनुभवों तथा चुनौतियों का अध्ययन कर राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप उपयुक्त पहलुओं को अपनाने एवं राज्य की नीतियों में आवश्यक प्रावधान किये जाने पर भी चर्चा की गई।

बैठक में हुडको के सीएमडी ने परियोजनाओं के लिए प्रारंभिक परियोजना प्रतिवेदन (PPR) तैयार करने तथा राज्य स्तर पर कार्यशाला आयोजित कर राज्य व नगरीय निकायों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों का क्षमता विकास करते हुए विशिष्ट परियोजनाओं के चिन्हांकन एवं दस्तावेजीकरण के लिए सहमति प्रदान की। उन्होंने नगरीय परियोजनाओं हेतु आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन एवं वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराने सहयोग प्रदान करने का भी आश्वासन दिया। बैठक में विकास परियोजनाओं के लिए उपलब्ध विभिन्न वित्तीय स्रोतों के बेहतर उपयोग तथा केंद्र एवं राज्य योजनाओं के माध्यम से वित्तीय अभिसरण (Convergence) की संभावनाओं पर भी विचार किया गया।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG Crime News : रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, किराए के मकान में चल रहा था अवैध धंधा, संचालक गिरफ्तार
Featured छत्तीसगढ़
CG Crime News : दीपा सागर मौत मामले में बड़ा अपडेट, मोबाइल और सुसाइड नोट की होगी फॉरेंसिक जांच
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh Crime News : छत्तीसगढ़ में अजीबोगरीब घटना! अंतिम संस्कार के दूसरे दिन गायब हुईं बुजुर्ग महिला की अस्थियां, मुक्तिधाम में मिला पूजा का सामान
Blog Featured छत्तीसगढ़
CG News : राष्ट्रपति भवन में चमकी छत्तीसगढ़ की कला, रायगढ़ के 13 शिल्पकारों को मिला खास सम्मान
Featured छत्तीसगढ़
CG PM Awas Yojana : छत्तीसगढ़ में गरीबों के पक्के मकान का सपना होगा पूरा, रोजाना 700 घरों को मिल रही मंजूरी
Featured छत्तीसगढ़
Amit Baghel Bail : अमित बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, हेट स्पीच के 14 मामलों में मिली नियमित जमानत
Featured छत्तीसगढ़
CG Mahadev Satta Case : महादेव सट्टा मामले में ED का बड़ा एक्शन, अनिल अग्रवाल और विशाल आहुजा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
Featured छत्तीसगढ़
Lalita Krishnamurthy News: दो बेटियां होने के बावजूद अकेली थीं ललिता कृष्णमूर्ति, मौत के बाद अखबार में छपा विज्ञापन
Featured national

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG Police News : DSP कल्पना वर्मा की बहाली का रास्ता साफ’ 10 महीने बाद भी आरोपपत्र नहीं, PHQ में तेज हुई हलचल

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredदेश - विदेश

Dawood Ibrahim House Demolished: मुंबई के भिंडी बाजार में जमींदोज हुआ दाऊद इब्राहिम का पुराना घर, जानें क्या है वजह

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Mahadev Satta Case : महादेव सट्टा मामले में आज कोर्ट में पेश होगा सौरभ चंद्राकर, CBI की जांच के घेरे में 5 पुलिस अधिकारी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?