Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: DGP-IG Conference : IIM नवा रायपुर में तीन दिवसीय डीजीपी-आईजी बैठक शुरू, सुरक्षा रणनीतियों पर चर्चा
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » DGP-IG Conference : IIM नवा रायपुर में तीन दिवसीय डीजीपी-आईजी बैठक शुरू, सुरक्षा रणनीतियों पर चर्चा

Featuredछत्तीसगढ़

DGP-IG Conference : IIM नवा रायपुर में तीन दिवसीय डीजीपी-आईजी बैठक शुरू, सुरक्षा रणनीतियों पर चर्चा

Hum Vatan News
Last updated: November 28, 2025 5:13 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

DGP-IG Conference , रायपुर। नवा रायपुर स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) में शुक्रवार दोपहर बहुचर्चित तीन दिवसीय डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस की औपचारिक शुरुआत हो गई। देश की आंतरिक सुरक्षा, खुफिया तंत्र और आने वाली चुनौतियों पर केंद्रित इस शीर्षस्तरीय बैठक में देशभर के डीजीपी, आईजी, केन्द्रीय सुरक्षा एजेंसियों के मुखिया और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े शीर्ष अधिकारी शामिल हुए हैं।

NSA Ajit Doval : रायपुर में देश के टॉप सुरक्षा अधिकारियों का जमावड़ा

अमित शाह देर रात पहुंचे रायपुर, सुबह ली अहम बैठक

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार देर रात रायपुर पहुंचे। विमानतल से वे सीधे नवा रायपुर रवाना हुए। शुक्रवार सुबह उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा के साथ सुरक्षा संबंधी मामलों पर एक अहम बैठक की। माना जा रहा है कि बैठक में नक्सल उन्मूलन, सीमाई सुरक्षा, खुफिया सामंजस्य और नई रणनीतियों पर चर्चा हुई।

एनएसए, रॉ चीफ और अन्य शीर्ष अधिकारी पहुंचे

कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए एनएसए अजीत डोभाल, रॉ चीफ पराग जैन और आईबी चीफ तपन डेका शुक्रवार सुबह रायपुर पहुंचे। इनकी उपस्थिति से इस कॉन्फ्रेंस के महत्व और गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। जानकारी के अनुसार सभी राज्यों के डीजीपी और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुख अधिकारी गुरुवार को ही रायपुर पहुंच गए थे।

सुबह 11 बजे शुरू हुई रणनीतिक चर्चा

शुक्रवार सुबह नाश्ते के बाद सभी प्रमुख अधिकारी करीब 11 बजे IIM के कॉन्फ्रेंस हॉल में एकत्र हुए। पहले सत्र में देश के विभिन्न राज्यों में बढ़ते साइबर अपराध, आतंरिक सुरक्षा के नए खतरे, नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा और खुफिया तंत्र को और मजबूत करने जैसे मुद्दों पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई।

तीन दिनों तक चलेगा मंथन

यह कॉन्फ्रेंस 30 नवंबर तक जारी रहेगी। इसमें सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने, राज्यों के बीच समन्वय बढ़ाने, तकनीक आधारित पुलिसिंग और भविष्य की चुनौतियों से निपटने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी। इस दौरान सभी अधिकारी अपने-अपने राज्यों की रिपोर्ट भी प्रस्तुत करेंगे।

रायपुर में चल रही यह कॉन्फ्रेंस देश की सुरक्षा रणनीति को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है, जहां शीर्ष अधिकारी अगले साल की सुरक्षा रूपरेखा का खाका तैयार करेंगे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘विष्णु भैया’ की योजनाओं से हेमलता बनीं ड्रोन दीदी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर : आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Gwalior Kissing Car : गर्लफ्रेंड ने कार पर लगाए 3400 लिपस्टिक किस के निशान, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने काटा ₹5,500 का चालान
Featured देश - विदेश
Raipur SI Suspended : वसूली की शिकायत पर रायपुर SP सख्त, ट्रेनी सब इंस्पेक्टर निलंबित
Featured छत्तीसगढ़
रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की राशि बनी बहनों के लिए शगुन, बलरामपुर की रानी, प्रमिला और करिश्मा के चेहरे पर आई मुस्कान.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक उड़ान, संस्कृति और विरासत को भी नई पहचान.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Naxal News : सर्चिंग के दौरान खुला नक्सलियों के गुप्त ठिकाने का राज, जमीन के अंदर से हथियार बरामद
Featured छत्तीसगढ़
बहनों ने बांधी स्नेह की डोर, ‘विष्णु भैया’ ने दिया सुरक्षा और सम्मान का भरोसा…बहनों के स्नेह से सजी ‘विष्णु भैया’ की कलाई, सुरक्षा-सम्मान का लिया संकल्प.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG News : तेज बारिश ने खोली सड़क की पोल, धंसे हिस्से में वाहन फंसा; बाल-बाल बचे 3 लोग

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : पुलिस से पहले मोहल्लेवासियों ने पकड़ी गांजा तस्करी, स्कॉर्पियो जब्त और चालक मौके से फरार

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Mahatari Vandan Yojana : CM साय ने जारी की 31वीं किस्त, 67 लाख से ज्यादा महिलाओं के खातों में पहुंची राशि

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?