Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: IPL में अनसोल्ड रहे धाकड़ बल्लेबाज ने 19 गेंद में जड़ा तूफानी अर्धशतक, 10 ओवर में ठोक डाले 134 रन
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » IPL में अनसोल्ड रहे धाकड़ बल्लेबाज ने 19 गेंद में जड़ा तूफानी अर्धशतक, 10 ओवर में ठोक डाले 134 रन

Featuredखेल

IPL में अनसोल्ड रहे धाकड़ बल्लेबाज ने 19 गेंद में जड़ा तूफानी अर्धशतक, 10 ओवर में ठोक डाले 134 रन

Hum Vatan News
Last updated: March 23, 2025 2:48 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

NZ vs PAK, 4th T20I: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड टीम के बीच T20I सीरीज खेली जा रही है। पहले तीन मैचों में 2 मैच जीतकर न्यूजीलैंड 2-1 से आगे है। पाकिस्तान तीसरा मैच 9 विकेट से जीतने में सफल रही। अब दोनों टीमें माउंट माउंगानुई के बे ओवल में आमने-सामने हैं। टॉस जीतकर पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। इस मौके को मेजबान कीवी टीम ने भुनाते हुए ताबड़तोड़ अंदाज में आगाज किया। इस दौरान सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने महज 19 गेंदों पर अर्धशतक जड़ सनसनी मचा दी। बता दें, फिन एलन IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। उनका बेस प्राइज 2 करोड़ था, लेकिन उन्हें किसी भी टीम ने नहीं खरीदा। यही वजह है कि वह पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड के लिए T20I सीरीज खेल रहे हैं।

Contents
ठोका अपना दूसरा सबसे तेज अर्धशतकएक ओवर में बटोरे 23 रन न्यूजीलैंड के लिए सबसे तेज T20I अर्धशतक (गेंदों के हिसाब से)

नागपुर हिंसा में बड़ा एक्शन: देशद्रोह के आरोप में यूट्यूबर गिरफ्तार, 190 भड़काऊ पोस्ट हटाई गईं

- Advertisement -
HTML5 Icon

ठोका अपना दूसरा सबसे तेज अर्धशतक

दरअसल, टिम सीफर्ट और फिन एलन की सलामी जोड़ी ने पहली ही गेंद से पाकिस्तानी गेंदबाजों पर हमला बोला, जिसका नतीजा ये हुआ कि टीम ने 4 ओवर में ही 54 रन ठोक डाले। 5वें ओवर में सीफर्ट आउट होकर पवेलियन लौट गए। वह अपने अर्धशतक से 6 रन दूर रह गए। उन्होंने 22 गेंदों पर 44 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 छक्के और 3 चौके जड़े। पहला विकेट गिरने के बाद फिन एलन ने मोर्चा संभाला और कीवी टीम ने 8 ओवर में ही 108 रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिए। मार्क चैपमेन ने 9वें ओवर में अपना विकेट खोया। इसके अगले ही ओवर में एलन अपना अर्धशतक पूरा करने में सफल रहे। उन्होंने महज 19 गेंदों पर 3 छक्के और 6 चौकों की मदद से 50 रन पूरे किए। इस तरह उन्होंने T20I में अपना दूसरा सबसे तेज अर्धशतक ठोकने का बड़ा कारनामा कर दिया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

CG News : प्रसिद्ध गायक शान छत्तीसगढ़ यात्रा पर पहुंचे, वीडियो

एक ओवर में बटोरे 23 रन 

एलन ने 10वें ओवर में गेंदबाजी करने आए शादाब खान की जमकर कुटाई की। इस ओवर में उन्होंने 2 छक्के और 2 चौके जड़ते हुए कुल 23 रन बटोरे और इस तरह न्यूजीलैंड का 10 ओवर में स्कोर 2 विकेट पर 134 रन पहुंच गया। हालांकि, अगले ही ओवर की पहली गेंद पर एलन पाकिस्तानी गेंदबाज अब्बास अफरीदी का शिकार बन गए। इस तरह न्यूजीलैंड को तीसरा बड़ा झटका लग गया।

न्यूजीलैंड के लिए सबसे तेज T20I अर्धशतक (गेंदों के हिसाब से)

  • 14 – कॉलिन मुनरो बनाम श्रीलंका, 2016
  • 18 – कॉलिन मुनरो बनाम वेस्टइंडीज, 2018
  • 18 – कॉलिन मुनरो बनाम इंग्लैंड, 2018
  • 18 – फिन एलन बनाम बांग्लादेश, 2021
  • 19 – मार्टिन गुप्टिल बनाम श्रीलंका, 2016
  • 19 – मार्टिन गुप्टिल  बनाम इंग्लैंड, 2019
  • 19 – ग्लेन फिलिप्स बनाम बांग्लादेश, 2022
  • 19 – फिन एलन बनाम पाकिस्तान, 2025

न्यूजीलैंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 220 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने में सफल रही। कप्तान माइकल ब्रेसवेल 26 गेंदों पर 46 रन बनाकर नाबाद लौटे। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
आधुनिक तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की ओर तेजी से बढ़ रहा भारत-केंद्रीय मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर बीएसपी के हजारों आवासधारियों को बड़ी राहत, किराए में 75 प्रतिशत तक की कटौती.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
खनिज संपदा का समुचित उपयोग कर छत्तीसगढ़ को देश के विकास का ग्रोथ इंजन बनाएंगे : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
PM Modi on Poverty : पीएम मोदी ने बताया कैसे बदली गरीबों की जिंदगी, बोले- अब सरकारी योजनाओं का पैसा सीधे पहुंच रहा लोगों तक
Featured देश - विदेश
CG Elections 2026 : छत्तीसगढ़ की मतदाता सूची में नाम नहीं है’ आज ही करें आवेदन, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रक्रिया
Featured छत्तीसगढ़
Amit Shah Chhattisgarh Visit LIVE : अमित शाह ने विकसित भारत संकल्प पार्क का किया लोकार्पण, राज्योत्सव समारोह में पहुंचे
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG Breaking News : महादेव सट्टा ऐप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर की रायपुर में एंट्री, CBI टीम लेकर पहुंची’ कोर्ट में होगी पेशी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Health News : आयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर सरकार का बड़ा एक्शन, छत्तीसगढ़ के 16 निजी अस्पताल निलंबित

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

रायपुर में Amit Shah’ ने किया दो बड़े प्रोजेक्ट का उद्घाटन, स्वास्थ्य सेवाओं और पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?