Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: CG Congress :कार्यकारिणी घोषित होते ही फूटा असंतोष, गुटबाजी खुलकर आई सामने
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » CG Congress :कार्यकारिणी घोषित होते ही फूटा असंतोष, गुटबाजी खुलकर आई सामने

Featuredछत्तीसगढ़

CG Congress :कार्यकारिणी घोषित होते ही फूटा असंतोष, गुटबाजी खुलकर आई सामने

Hum Vatan News
Last updated: February 15, 2026 10:28 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

CG Congress  सूरजपुर। सूरजपुर जिले में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नई जिला कार्यकारिणी घोषित होते ही पार्टी के भीतर अंतर्कलह खुलकर सामने आ गई है। कार्यकारिणी गठन के कुछ ही समय बाद असंतुष्ट 17 नेताओं ने सामूहिक रूप से अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने वालों में संयुक्त महामंत्री, महामंत्री और सचिव स्तर के पदाधिकारी शामिल हैं।

Contents
  • कार्यकारिणी घोषित होते ही बढ़ी नाराजगी
  • इस्तीफे में बताए गए अलग-अलग कारण
  • जिला अध्यक्ष को सौंपा गया इस्तीफा
  • प्रमुख पदाधिकारियों के इस्तीफे के कारण
  • संगठन के सामने चुनौती

Narendra Modi सरकार का रेलवे को मेगा तोहफा’ ₹18,509 करोड़ से 389 KM नया ट्रैक, 4 राज्यों को सीधा लाभ

- Advertisement -
HTML5 Icon

कार्यकारिणी घोषित होते ही बढ़ी नाराजगी

जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी सूची सार्वजनिक होते ही असंतोष का दौर शुरू हो गया। एक के बाद एक इस्तीफों से पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी उजागर हो गई। इस्तीफा देने वालों में पूर्व विधायक खेल साय सिंह की बहू भी शामिल बताई जा रही हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

सूत्रों के अनुसार, इस्तीफा देने वाले अधिकांश पदाधिकारी पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के समर्थक बताए जा रहे हैं। सभी का सामूहिक इस्तीफा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस्तीफे में बताए गए अलग-अलग कारण

वायरल सामूहिक इस्तीफे में पदाधिकारियों ने अलग-अलग कारणों का उल्लेख किया है। किसी ने व्यक्तिगत कारण बताए, किसी ने स्वास्थ्य समस्याओं का हवाला दिया, तो किसी ने अन्य पदों पर व्यस्तता या कार्य करने में असमर्थता जताई।

हालांकि कई पदाधिकारियों ने खुलकर संगठनात्मक असंतोष भी जाहिर किया। उनका आरोप है कि जिला कार्यकारिणी में ऐसे लोगों को शामिल किया गया है जो पार्टी के प्राथमिक सदस्य नहीं हैं, विधानसभा चुनाव में निष्क्रिय रहे या पार्टी के खिलाफ काम करते रहे।

जिला अध्यक्ष को सौंपा गया इस्तीफा

सभी इस्तीफे जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शशि सिंह को सौंपे गए हैं।

प्रमुख पदाधिकारियों के इस्तीफे के कारण

  • द्वारिका प्रसाद राजवाड़े – एसईसीएल में कंप्यूटर ऑपरेटर होने के कारण संगठनात्मक कार्य में असमर्थता।

  • भावना सिंह – अपरिहार्य कारणों से इस्तीफा।

  • विजेंद्र गोयल – गैर-प्राथमिक सदस्यों और निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को पद दिए जाने पर आपत्ति।

  • पवन दीवान – सदस्यता लिए बिना लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से नाराजगी।

  • सरिता सिंह – वरिष्ठ नेताओं से सलाह लिए बिना अनुभवहीन लोगों को पद दिए जाने पर असंतोष।

  • सरोज मानिकपुरी – इंटक में पदाधिकारी होने के बावजूद इस्तीफा।

  • अन्य पदाधिकारियों ने भी अलग-अलग कारण बताए हैं।

संगठन के सामने चुनौती

इस घटनाक्रम से स्पष्ट है कि जिला कांग्रेस में कार्यकारिणी गठन के बाद असंतोष और गुटबाजी गंभीर रूप ले रही है। अब सवाल यह है कि पार्टी नेतृत्व इस स्थिति को कैसे संभालेगा और असंतुष्ट नेताओं को मनाने के लिए क्या कदम उठाएगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13576/ 8

Advertisement Carousel

Latest Post

Protest Against Dumping Ground : लोनी के हिंदू मीरपुर में डंपिंग ग्राउंड के विरोध पर बवाल, पुलिस-किसान झड़प में 60 घायल
Featured देश - विदेश
New Controversy over India-Pakistan Match : T20 वर्ल्ड कप में भारत-पाक मुकाबले से पहले ‘नो हैंडशेक’ विवाद, बारिश ने भी बढ़ाई चिंता
Featured खेल
मासूम की कब्र के पास नींबू और दीये मिले, तंत्र-मंत्र की आशंका से गांव में फैली दहशत
Featured छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा के नियम तय, फेल छात्रों को भी अगली कक्षा में प्रवेश; निजी स्कूल दायरे में
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : प्रेम संबंध बना जानलेवा’ 8 दिन की जंग के बाद युवती की मौत, मां ने उठाई न्याय की आवाज
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : कोरबा के जटगा रेंज में 40 हाथियों का कहर, 5 घर ढहाए; दहशत में बीती रात
Featured छत्तीसगढ़
Mahashivratri 2026: 48 घंटे बाद लगेगा सूर्य ग्रहण, निशिता काल पूजा में इन भूलों से रहें सावधान
Featured religion
CEO’S Action Stirred Up : दुर्ग में लापरवाह पंचायत सचिवों पर सख्ती, CEO के आदेश से 16 के वेतन में कटौती
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredदेश - विदेश

‘जीने दो कराची को’ के नारे से गूंजा शहर, जमात-ए-इस्लामी के प्रदर्शन पर पुलिस का बल प्रयोग

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Crime News : छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय नशा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Horoscope
Featuredreligion

15 February 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को पैसों के मामले में सोच-समझकर उठाना होगा कदम, जानिए अपना राशिफल …

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?