Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: छत्तीसगढ़ विधानसभा में राष्ट्रपति का संबोधन : द्रौपदी मुर्मू ने मिनीमाता को किया याद, कहा- मेरा छत्तीसगढ़ से गहरा संबंध…मुझे गर्व है इस राज्य पर…यह विधानसभा कई मामलों में ऐतिहासिक है
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » छत्तीसगढ़ विधानसभा में राष्ट्रपति का संबोधन : द्रौपदी मुर्मू ने मिनीमाता को किया याद, कहा- मेरा छत्तीसगढ़ से गहरा संबंध…मुझे गर्व है इस राज्य पर…यह विधानसभा कई मामलों में ऐतिहासिक है

Featuredछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ विधानसभा में राष्ट्रपति का संबोधन : द्रौपदी मुर्मू ने मिनीमाता को किया याद, कहा- मेरा छत्तीसगढ़ से गहरा संबंध…मुझे गर्व है इस राज्य पर…यह विधानसभा कई मामलों में ऐतिहासिक है

Hum Vatan News
Last updated: March 24, 2025 1:58 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह का आयोजन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। इस ऐतिहासिक मौके पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित सभी विधायक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संबोधन की शुरुआत छत्तीसगढ़ की पहचान बन चुके वाक्य “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया” से की, जिससे पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता और यहां की समृद्ध संस्कृति की सराहना की और इस अवसर का हिस्सा बनने पर खुशी जताई।

Contents
विधायकों को किया संबोधित, अनुशासन को बताया मिसालमहिला सशक्तिकरण और मतदाता जागरूकता पर जोरछत्तीसगढ़ में विकास की संभावनाओं लेकर कही ये बातनक्सलवाद को लेकर कहा – लड़ाई अब निर्णायक चरण में पहुंच चुकी हैछत्तीसगढ़ और ओडिशा के सांस्कृतिक संबंधों का किया जिक्रराष्ट्रपति ने छत्तीसगढ़ के स्वर्णिम भविष्य की कामना की
- Advertisement -
HTML5 Icon

रायपुर : जमीन विवाद को लेकर थाने में शिकायत करने पर दो परिवारों के बीच जमकर मारपीट, टूट पड़े पड़ोसी…

विधायकों को किया संबोधित, अनुशासन को बताया मिसाल

राष्ट्रपति ने कहा कि विधायक के रूप में जनता की सेवा करना एक सौभाग्य की बात है। उन्होंने छत्तीसगढ़ विधानसभा की अनुशासनप्रियता की तारीफ करते हुए कहा कि “यहां कभी मार्शल का उपयोग नहीं किया गया, जो अन्य विधानसभाओं के लिए एक मिसाल है।” उन्होंने उस नियम का भी जिक्र किया, जिसमें सदस्यों के वेल में प्रवेश करने पर स्वचालित निलंबन का प्रावधान है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

महिला सशक्तिकरण और मतदाता जागरूकता पर जोर

राष्ट्रपति मुर्मू ने छत्तीसगढ़ में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक होने पर खुशी जाहिर की और कहा कि यह राज्य महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने महिला विधायकों को संबोधित करते हुए कहा, “आपको महिला प्रतिनिधित्व बढ़ाने और महिलाओं के हित में नीतियां बनाने में आगे आना चाहिए।” इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और मिनीमाता के योगदान और जनकल्याण में उनकी भूमिका को भी याद किया।

छत्तीसगढ़ में विकास की संभावनाओं लेकर कही ये बात

राष्ट्रपति ने छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक संपदाओं और औद्योगिक विकास की संभावनाओं पर बात करते हुए कहा कि यह राज्य सीमेंट, खनिज और प्राकृतिक संसाधनों में समृद्ध है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विकास के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखना भी जरूरी है।

एकनाथ शिंदे के खिलाफ बोलकर बुरे फंसे कुणाल कामरा, मानहानि समेत इन धाराओं में केस दर्ज

नक्सलवाद को लेकर कहा – लड़ाई अब निर्णायक चरण में पहुंच चुकी है

राष्ट्रपति ने छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद की समस्या पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, “मुझे जानकारी दी गई है कि यह लड़ाई अब निर्णायक चरण में पहुंच चुकी है। नक्सल प्रभावित जिलों के लोग विकास के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं, और जल्द ही यह समस्या समाप्त हो जाएगी।”

छत्तीसगढ़ और ओडिशा के सांस्कृतिक संबंधों का किया जिक्र

अपने संबोधन में राष्ट्रपति मुर्मू ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों की भी बात की। उन्होंने कहा, “हम रायपुर को ओडिशा का हिस्सा मानते हैं। भगवान जगन्नाथ केवल ओडिशा के नहीं, बल्कि सभी के भगवान हैं। छत्तीसगढ़ से मेरा विशेष संबंध रहा है।”

राष्ट्रपति ने छत्तीसगढ़ के स्वर्णिम भविष्य की कामना की

अंत में, राष्ट्रपति मुर्मू ने छत्तीसगढ़ की जनता के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा, “मैं अब तक 5 से 10 बार छत्तीसगढ़ आ चुकी हूं और इस राज्य से मुझे गहरा लगाव है। हम सब एक हैं, भारत हम सबका है। जय भारत, जय छत्तीसगढ़!”

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Latest Post

Somwar Upay: सोमवार के दिन कर लिए ये उपाय तो बन जाएगी जिंदगी, भगवान शिव होंगे प्रसन्न
Featured
निगम 1 लाख जुर्माना लगाएगा, इन्हे चेतावनी
Featured छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ की 3 महिलाओं की शहडोल हादसे में मौत
Featured छत्तीसगढ़
सागौन चिरान के 75 नग लकड़ी, वन विभाग ने की कार्रवाई
Featured छत्तीसगढ़
CG: तीन दिन से लापता युवक का नदी में मिला शव, पलटन घाट पर लावारिस पड़ी मिली बुलेट
Featured छत्तीसगढ़
मैनपाट में आज से सांसद और विधायक प्रशिक्षण कार्यशाला
Featured छत्तीसगढ़
मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा पर छाए संकट के ‘बादल’, झमाझम बारिश से 3 डोम में भरा पानी
Featured छत्तीसगढ़
हिमाचल प्रदेश में 78 लोगों की मौत, मॉनसून ने मचाया हाहाकार, जानें कैसे हैं हालात
Featured देश - विदेश

Most Viewed Posts

  • मैच के बीच में तमीम इकबाल को आया हार्ट अटैक, आनन-फानन में ले जाया गया अस्पताल (325)
  • अभिनेत्री Adah Sharma ने छत्तीसगढ़ी गाना ” Raipur Ke Gol Bazar ” पर बनाया रील, वीडियो ने मचाया तहलका (263)
  • Rule Change 2025: 1 मार्च से बदल गए ये बड़े नियम, LPG गैस के दामों से इंश्योरेंस प्रीमियम तक, जानें जेब पर पड़ेगा कितना असर (164)
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए…….. (146)
  • महादेव कावरे कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त… (141)

You Might Also Like Related

Featured

Aaj Ka Rashifal 7 July 2025: इन 5 राशियों को अचानक हो सकता है धनलाभ, इन्हें भी मिल सकता है शुभ समाचार; पढ़ें दैनिक राशिफल

By
Hum Vatan News
10 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

By
Hum Vatan News
1 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

परदेशिया तोमर बंधुओं पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, जल्द होगी और संपत्ति कुर्क

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?