Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: छत्तीसगढ़ विधानसभा में राष्ट्रपति का संबोधन : द्रौपदी मुर्मू ने मिनीमाता को किया याद, कहा- मेरा छत्तीसगढ़ से गहरा संबंध…मुझे गर्व है इस राज्य पर…यह विधानसभा कई मामलों में ऐतिहासिक है
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » छत्तीसगढ़ विधानसभा में राष्ट्रपति का संबोधन : द्रौपदी मुर्मू ने मिनीमाता को किया याद, कहा- मेरा छत्तीसगढ़ से गहरा संबंध…मुझे गर्व है इस राज्य पर…यह विधानसभा कई मामलों में ऐतिहासिक है

Featuredछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ विधानसभा में राष्ट्रपति का संबोधन : द्रौपदी मुर्मू ने मिनीमाता को किया याद, कहा- मेरा छत्तीसगढ़ से गहरा संबंध…मुझे गर्व है इस राज्य पर…यह विधानसभा कई मामलों में ऐतिहासिक है

Hum Vatan News
Last updated: March 24, 2025 1:58 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह का आयोजन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। इस ऐतिहासिक मौके पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित सभी विधायक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संबोधन की शुरुआत छत्तीसगढ़ की पहचान बन चुके वाक्य “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया” से की, जिससे पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता और यहां की समृद्ध संस्कृति की सराहना की और इस अवसर का हिस्सा बनने पर खुशी जताई।

Contents
विधायकों को किया संबोधित, अनुशासन को बताया मिसालमहिला सशक्तिकरण और मतदाता जागरूकता पर जोरछत्तीसगढ़ में विकास की संभावनाओं लेकर कही ये बातनक्सलवाद को लेकर कहा – लड़ाई अब निर्णायक चरण में पहुंच चुकी हैछत्तीसगढ़ और ओडिशा के सांस्कृतिक संबंधों का किया जिक्रराष्ट्रपति ने छत्तीसगढ़ के स्वर्णिम भविष्य की कामना की

रायपुर : जमीन विवाद को लेकर थाने में शिकायत करने पर दो परिवारों के बीच जमकर मारपीट, टूट पड़े पड़ोसी…

- Advertisement -
HTML5 Icon

विधायकों को किया संबोधित, अनुशासन को बताया मिसाल

राष्ट्रपति ने कहा कि विधायक के रूप में जनता की सेवा करना एक सौभाग्य की बात है। उन्होंने छत्तीसगढ़ विधानसभा की अनुशासनप्रियता की तारीफ करते हुए कहा कि “यहां कभी मार्शल का उपयोग नहीं किया गया, जो अन्य विधानसभाओं के लिए एक मिसाल है।” उन्होंने उस नियम का भी जिक्र किया, जिसमें सदस्यों के वेल में प्रवेश करने पर स्वचालित निलंबन का प्रावधान है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

महिला सशक्तिकरण और मतदाता जागरूकता पर जोर

राष्ट्रपति मुर्मू ने छत्तीसगढ़ में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक होने पर खुशी जाहिर की और कहा कि यह राज्य महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने महिला विधायकों को संबोधित करते हुए कहा, “आपको महिला प्रतिनिधित्व बढ़ाने और महिलाओं के हित में नीतियां बनाने में आगे आना चाहिए।” इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और मिनीमाता के योगदान और जनकल्याण में उनकी भूमिका को भी याद किया।

छत्तीसगढ़ में विकास की संभावनाओं लेकर कही ये बात

राष्ट्रपति ने छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक संपदाओं और औद्योगिक विकास की संभावनाओं पर बात करते हुए कहा कि यह राज्य सीमेंट, खनिज और प्राकृतिक संसाधनों में समृद्ध है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विकास के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखना भी जरूरी है।

एकनाथ शिंदे के खिलाफ बोलकर बुरे फंसे कुणाल कामरा, मानहानि समेत इन धाराओं में केस दर्ज

नक्सलवाद को लेकर कहा – लड़ाई अब निर्णायक चरण में पहुंच चुकी है

राष्ट्रपति ने छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद की समस्या पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, “मुझे जानकारी दी गई है कि यह लड़ाई अब निर्णायक चरण में पहुंच चुकी है। नक्सल प्रभावित जिलों के लोग विकास के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं, और जल्द ही यह समस्या समाप्त हो जाएगी।”

छत्तीसगढ़ और ओडिशा के सांस्कृतिक संबंधों का किया जिक्र

अपने संबोधन में राष्ट्रपति मुर्मू ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों की भी बात की। उन्होंने कहा, “हम रायपुर को ओडिशा का हिस्सा मानते हैं। भगवान जगन्नाथ केवल ओडिशा के नहीं, बल्कि सभी के भगवान हैं। छत्तीसगढ़ से मेरा विशेष संबंध रहा है।”

राष्ट्रपति ने छत्तीसगढ़ के स्वर्णिम भविष्य की कामना की

अंत में, राष्ट्रपति मुर्मू ने छत्तीसगढ़ की जनता के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा, “मैं अब तक 5 से 10 बार छत्तीसगढ़ आ चुकी हूं और इस राज्य से मुझे गहरा लगाव है। हम सब एक हैं, भारत हम सबका है। जय भारत, जय छत्तीसगढ़!”

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG High Court : संविदा कर्मचारियों को मिली बड़ी कानूनी राहत, हाईकोर्ट ने 45 साल तक के अभ्यर्थियों पर पुनर्विचार करने को कहा
Featured छत्तीसगढ़
Desi Cow Rearing Scheme 2026: देसी गाय पालन पर मिलेगी आर्थिक सहायता
Featured national
India Invites Pakistan To SCO Dialogue Forum: SCO सिविलाइजेशन डायलॉग फोरम में शामिल होगा पाकिस्तान? भारत ने भेजा न्योता
Featured देश - विदेश
Sudan Drone Attack: सूडान के न्याला में ड्रोन अटैक, 150 से ज्यादा घायलों का अस्पताल में इलाज
Featured international
Abhijeet Dipke NDA Offer: NDA में शामिल होंगे अभिजीत दीपके? केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने दिया न्योता
Featured देश - विदेश
Arshdeep Singh Record: अर्शदीप सिंह ने की जोशुआ लिटिल की बराबरी, अब रिकॉर्ड तोड़ने पर नजर
Featured खेल
CG Transfer News : स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, कई अधिकारियों और शिक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी
Featured छत्तीसगढ़
Ramayana Part 1 World Premiere: रणबीर कपूर की सादगी, साई पल्लवी की खूबसूरती और यश के रॉयल लुक ने लूटी महफिल
entertainment Featured

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG News : सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी’ इलाज के लिए जेब से नहीं देने होंगे पैसे, जानें नई स्वास्थ्य व्यवस्था

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : छत्तीसगढ़ के जंगल में मिला दुर्लभ जीव, ‘Mangora baii’ मकड़ी की मौजूदगी से वैज्ञानिक हैरान

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Hyundai Bayon
automobileFeatured

Hyundai Bayon Launch 2026: आज भारत में लॉन्च होगी नई SUV, 115 PS इंजन और डुअल स्क्रीन समेत मिलेंगे ये फीचर्स

By
Hum Vatan News
9 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?