Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: ‘भारत के लिए खत्म होगा ICC ट्रॉफी का सूखा’, वर्ल्ड कप ट्रॉफी अनावरण के मौके पर कप्तान ने कह दी बड़ी बात
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » ‘भारत के लिए खत्म होगा ICC ट्रॉफी का सूखा’, वर्ल्ड कप ट्रॉफी अनावरण के मौके पर कप्तान ने कह दी बड़ी बात

खेल

‘भारत के लिए खत्म होगा ICC ट्रॉफी का सूखा’, वर्ल्ड कप ट्रॉफी अनावरण के मौके पर कप्तान ने कह दी बड़ी बात

Hum Vatan News
Last updated: August 11, 2025 5:11 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के शुरू होने में अब 50 दिनों का वक्त बाकी रह गया है। इस टूर्नामेंट के शुरू होने से ठीक पहले 11 अगस्त को मुंबई में वर्ल्ड कप ट्रॉफी का अनावरण किया गया। इस कार्यक्रम में ICC के अध्यक्ष जय शाह, भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और भारतीय मेंस टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह समेत कई और खिलाड़ी मौजूद थे। इस ट्रॉफी अनावरण के मौके पर हरमनप्रीत कौर ने फैंस के लिए एक दिल छू लेने वाला बयान दिया है। बता दें कि वर्ल्ड कप की शुरुआत 30 सितंबर से होगी और फाइनल मैच 2 नवंबर को खेला जाएगा।

Contents
ट्रॉफी लॉन्च कार्यक्रम के दौरान हरमनप्रीत कौर ने दिया बड़ा बयानउस पारी ने मेरी जिंदगी बदल दी- हरमनप्रीत कौर2005 और 2017 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी भारतीय महिला टीम

ट्रॉफी लॉन्च कार्यक्रम के दौरान हरमनप्रीत कौर ने दिया बड़ा बयान

इस मौके पर हरमनप्रीत कौर ने कहा कि वो और उनकी टीम आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप के सूखे को खत्म करने को पूरी तरह तैयार है। उनकी टीम इस टूर्नामेंट के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। हरमनप्रीत ने ट्रॉफी के अनावरण कार्यक्रम में कहा कि हम इस बार ट्रॉफी की जीत के इंतजार को खत्म करना चाहते हैं। वर्ल्ड कप हमेशा खास होते हैं, मैं हमेशा देश के लिए कुछ खास करना चाहती हूं। जब भी मैं युवराज भैया को देखती हूं तो मुझे काफी प्रेरणा मिलती है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

उस पारी ने मेरी जिंदगी बदल दी- हरमनप्रीत कौर

इस कार्यक्रम के दौरान हरमनप्रीत कौर ने अपनी उस 171 रनों की पारी का जिक्र किया, जो उन्होंने 2017 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली थी। उन्होंने बताया कि उस पारी के बाद जिस तरह से उनका भारत में स्वागत हुआ था उसे देखकर उनके रोंगटे खड़े हो गए थे। हरमनप्रीत ने कहा कि वो पारी मेरे और पूरे महिला क्रिकेट के लिए खास थी। उस पारी के बाद मेरी जिंदगी में बड़ा बदलाव हुआ। जब हम भारत लौटे तो बहुत सारे लोग हमारा इंतजार कर रहे थे, हमें चीयर कर रहे थे, भले ही हम हार गए हों लेकिन उन्होंने हमारा सपोर्ट किया, आज भी वो सोचकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

2005 और 2017 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी भारतीय महिला टीम

आपको बता दें कि भारतीय टीम दो मौकों पर वर्ल्ड कप जीतने के करीब पहुंचने में कामयाब रही है, लेकिन फाइनल मैचों में हारकर उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है। 2005 वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम रनर-अप रही थी, वहां फाइनल में उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 98 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद भारतीय टीम 2017 के फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही थी, वहां उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में 9 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा था।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Instagram पर PM Modi’ सरकार की बढ़ी मौजूदगी, मंत्रियों की पोस्टिंग में एक महीने में 48% उछाल
Featured देश - विदेश
CG BREAKING : IGKV में फिर पेपर लीक का दावा, परीक्षा से पहले ‘फंडामेंटल ऑफ जेनेटिक्स’ पेपर वायरल
Featured छत्तीसगढ़
Raksha Bandhan Special Train : दुर्ग-रायगढ़ रूट पर रेलवे की बड़ी सौगात, त्योहार पर चलेगी स्पेशल ट्रेन
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : पार्षद कार्यालय के बाहर हंगामा, गाली-गलौज के बाद महिला ने फेंका पत्थर’ पुलिस ने दर्ज किया केस
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : एयरपोर्ट को लेकर बड़ा फैसला’ रायपुर समेत 11 हवाई अड्डों के संचालन की कमान निजी कंपनियों को देने की तैयारी
Featured छत्तीसगढ़
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में आज फिर बरसेंगे बादल, कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट
Featured छत्तीसगढ़
पैकेट पर लगेगा लाल Warning Label या नहीं’ चिप्स-कोल्ड ड्रिंक कंपनियों के विरोध पर SC सख्त
Featured देश - विदेश
26 August 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को नया प्रोजेक्ट में होने वाला है धन का लाभ
Featured religion

You Might Also Like Related

Featuredखेल

Shubman Gill Practice: दूसरे टेस्ट से पहले गिल का खास अभ्यास, बाएं हाथ के स्पिनरों के खिलाफ फुटवर्क सुधारने पर दिया जोर

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Featuredखेल

IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश सीरीज पर फिर मंडराया संकट, तारीखों में बदलाव के संकेत

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredखेल

Manav Suthar: 10 विकेट लेने के पीछे क्या है राज? भारतीय स्पिनर ने खोला सफलता का सीक्रेट, रोज करते थे 35 ओवर गेंदबाजी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?