Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल से माताओं को मिल रहा आर्थिक संबल, बच्चों की पढ़ाई के सपनों को मिल रही नई उड़ान.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल से माताओं को मिल रहा आर्थिक संबल, बच्चों की पढ़ाई के सपनों को मिल रही नई उड़ान.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल से माताओं को मिल रहा आर्थिक संबल, बच्चों की पढ़ाई के सपनों को मिल रही नई उड़ान.

Hum Vatan News
Last updated: October 17, 2026 8:04 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर, 17 अक्टूबर 2026/ एक मां का सबसे बड़ा सपना होता है कि उसके बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त करें और जीवन में आगे बढ़कर अपना उज्ज्वल भविष्य बनाएं। सीमित आर्थिक संसाधनों के बीच बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और परिवार की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना कई बार चुनौतीपूर्ण हो जाता है। ऐसे में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए आर्थिक संबल बनने के साथ ही उनके बच्चों की शिक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। जिले के पेंड्रा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत लाटा के जोड़ा तालाब निवासी श्रीमती मानकुंवर मसराम की कहानी इसका एक उदाहरण है।

महतारी वंदन योजना के अंतर्गत श्रीमती मानकुंवर मसराम को 32वीं किस्त की राशि प्राप्त हुई है। योजना से हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता उनके परिवार की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में मददगार साबित हो रही है। मानकुंवर इस राशि का उपयोग विशेष रूप से अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और घरेलू आवश्यकताओं के लिए करती हैं। बच्चों के लिए कॉपी, पेन और अन्य जरूरी शैक्षणिक सामग्री खरीदने में इस सहायता राशि से उन्हें काफी राहत मिल रही है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

*बच्चों की पढ़ाई में नहीं आने देना चाहतीं संसाधनों की कमी*

- Advertisement -
HTML5 Icon

श्रीमती मानकुंवर मसराम बताती हैं कि हर माता-पिता की तरह उनकी भी इच्छा है कि उनके बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त करें और जीवन में आगे बढ़ें। बच्चों की पढ़ाई के लिए समय-समय पर कॉपी, पेन और अन्य शैक्षणिक सामग्री की आवश्यकता पड़ती है। परिवार की रोजमर्रा की जरूरतों के बीच इन छोटी-छोटी आवश्यकताओं को पूरा करना भी महत्वपूर्ण होता है।

उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि बच्चों की शिक्षा संबंधी जरूरतों को पूरा करने में उपयोगी साबित हो रही है। जब बच्चों को पढ़ाई के लिए कॉपी-पेन या अन्य आवश्यक सामग्री की जरूरत होती है, तो वह योजना से प्राप्त राशि का उपयोग कर उन्हें उपलब्ध कराती हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में सहयोग मिल रहा है और परिवार पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ भी कुछ कम हुआ है।

*बच्चों की कॉपी-पेन से लेकर घर की सब्जी तक, हर जरूरत में मिल रहा सहयोग*

मानकुंवर बताती हैं कि योजना से प्राप्त राशि केवल बच्चों की पढ़ाई में ही नहीं, बल्कि परिवार की दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में भी सहायक है। वह इस राशि से घर के लिए सब्जियां एवं अन्य छोटी-मोटी आवश्यक वस्तुएं भी खरीदती हैं।

उनके लिए हर महीने मिलने वाली यह आर्थिक सहायता परिवार के खर्चों को व्यवस्थित करने का एक उपयोगी माध्यम बन गई है। बच्चों की शिक्षा और घरेलू जरूरतों के बीच संतुलन बनाते हुए वह इस राशि का सदुपयोग कर रही हैं।

*महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के साथ बच्चों के भविष्य को भी मिल रहा संबल*

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के माध्यम से मिलने वाली राशि महिलाओं को अपनी व्यक्तिगत एवं पारिवारिक आवश्यकताओं के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान करती है।

श्रीमती मानकुंवर मसराम की कहानी दर्शाती है कि महिलाओं को मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता का सकारात्मक प्रभाव पूरे परिवार पर पड़ता है। जब एक मां इस राशि का उपयोग अपने बच्चों की शिक्षा और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में करती है, तो यह सहयोग आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य की दिशा में भी महत्वपूर्ण साबित होता है।

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार*

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त प्राप्त होने पर श्रीमती मानकुंवर मसराम ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता उनके बच्चों की पढ़ाई और परिवार की दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में उपयोगी साबित हो रही है।

मानकुंवर की यह कहानी बताती है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से मिलने वाली छोटी-छोटी आर्थिक सहायता भी जरूरतमंद परिवारों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकती है। महतारी वंदन योजना से मिलने वाला आर्थिक संबल मानकुंवर जैसी माताओं को अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाने और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए प्रयास करने में सहयोग प्रदान कर रहा है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों के निराकरण को लेकर शासन गंभीर….शिकायतों को बिना सारगर्भित टीप के बंद किए जाने पर पीडब्लूडी के 13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
अमर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान से बस्तर में शांति की नई सुबह, वीर जवानों का त्याग सदैव रहेगा स्मरणीय : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
ग्रामीण विकास में पंच-सरपंचों की सक्रिय भागीदारी जरूरी-वन मंत्री श्री केदार कश्यप.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने तीन गांवों में 1.55 करोड़ रुपए के गौरव पथ निर्माण का किया भूमिपूजन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
तहसीलदार के निलंबन पर मंत्री टंकराम वर्मा का सख्त रुख, बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
Featured छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में संवेदनशील शासन, पारदर्शी व्यवस्था और जनभागीदारी से मजबूत हो रहा जनता का विश्वास.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
सेवा के 25 वर्ष: जनकल्याण, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प की प्रेरक यात्रा… प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों का सेवाकाल राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण को समर्पित. राजेश अग्रवाल.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ में दीपावली अवकाश अब 6 दिन का, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया संशोधित आदेश…प्रदेश के स्कूलों में 6 से 11 नवंबर तक रहेगा दीपावली अवकाश.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG News : छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा’ सड़क पर बंधी रस्सी से टकराकर युवक की मौत, आयोजन समिति पर पुलिस की कार्रवाई

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Dhan Kharidi 2026-27 : छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खबर’ 15 नवंबर से धान खरीदी की संभावना, जानें कब तक होगी खरीद

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Crime News : छत्तीसगढ़ के स्कूल में बड़ा हादसा, झूले की रस्सी बनी 10 साल के बच्चे की मौत की वजह’ दो शिक्षक निलंबित

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?