Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: ED की छापेमारी छग में 18 जगहों में जारी, मेडिकल सप्लाई घोटाला में एक्शन
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » ED की छापेमारी छग में 18 जगहों में जारी, मेडिकल सप्लाई घोटाला में एक्शन

Featuredछत्तीसगढ़

ED की छापेमारी छग में 18 जगहों में जारी, मेडिकल सप्लाई घोटाला में एक्शन

Hum Vatan News
Last updated: July 30, 2025 4:07 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार सुबह छत्तीसगढ़ में मेडिकल सप्लाई घोटाले के सिलसिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 ठिकानों पर छापेमारी की। ये कार्रवाई मेसर्स मोक्षित कॉर्पोरेशन के शशांक चोपड़ा, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (सीजीएमएससी), और स्वास्थ्य सेवा निदेशालय (डीएचएस) के अधिकारियों से जुड़े स्थानों पर की गई है। दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीजीएमएससी) से जुड़े 500 करोड़ से अधिक के घोटाले के मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी की टीम दुर्ग में स्थित मोक्षित कॉर्पोरेशन के कार्यालय और तीन आवासों पर छापेमारी कर रही है।

जानकारी के अनुसार, शशांक चोपड़ा ने छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर मेडिकल उपकरण और रिएजेंट्स की आपूर्ति के लिए अवैध रूप से रेट कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया। इसके बाद, उन्होंने डीएचएस और सीजीएमएससी के अधिकारियों को प्रलोभन देकर लगभग 500 करोड़ रुपए के खरीद आदेश (पर्चेज ऑर्डर) प्राप्त किए। ईडी की यह कार्रवाई मेडिकल सप्लाई में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच के तहत की गई है। ईडी की यह जांच मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत चल रही है। छापेमारी दुर्ग और आसपास के क्षेत्रों में की गई, जिसमें मेडिकल सप्लायर्स और कुछ मध्यस्थों के परिसर भी शामिल हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

जांच में सामने आया है कि 2023 में हुई खरीद में गड़बड़ियों के कारण राज्य के खजाने को 550 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। सूत्रों के मुताबिक, ईडी इस मामले में शामिल अन्य लोगों और लेनदेन की गहन जांच कर रही है। इस घोटाले से जुड़े और भी खुलासे होने की संभावना है। इस मामले में पहले ही एंटी-करप्शन ब्यूरो और इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (एसीबी/ईओडब्ल्यू) ने शशांक चोपड़ा सहित कई अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच एजेंसियां इस घोटाले के पूरे नेटवर्क को उजागर करने में जुटी हैं। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (सीजीएमएससी) के घोटाला मामले में मोक्षित कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर शशांक चोपड़ा को इसी साल जनवरी में गिरफ्तार किया गया था। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) और आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की टीम ने यह कार्रवाई की थी।

- Advertisement -
HTML5 Icon
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Cyclone Arnab: 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है तूफान, 125 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Featured छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG OT Technician Result 2026 : ओटी टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, रिजल्ट जारी’ ऐसे करें चेक
Featured छत्तीसगढ़
Arshdeep Singh : अर्शदीप सिंह के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका, जोश लिटिल को छोड़ सकते हैं पीछे
Featured खेल
Upcoming Mythological Movies 2027: भारतीय सिनेमा में होगी पौराणिक कहानियों की वापसी, इन फिल्मों पर टिकी निगाहें
Featured मनोरंजन
CG News : स्मृति ईरानी की बैठक के बाद छत्तीसगढ़ BJP में सियासी हलचल तेज, 3-4 मंत्रियों को नसीहत मिलने का दावा
Featured छत्तीसगढ़
CG Cabinet Meeting : छत्तीसगढ़ कैबिनेट की अहम बैठक आज, किसानों और सरकारी कर्मचारियों को फैसलों का इंतजार
Featured छत्तीसगढ़
ED Raid in Chhattisgarh : रायपुर और दुर्ग में ED की छापेमारी, कारोबारी नितिन डागा और गुलशन बघेल के घर जांच
Featured छत्तीसगढ़
Hanuman Chalisa : हनुमान चालीसा की इस चौपाई में छिपा है सफलता का मंत्र, जानें ‘राम काज करिबे को आतुर’ का अर्थ
Featured religion

You Might Also Like Related

Featuredjobछत्तीसगढ़

CG Patwari Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, 200 पदों पर होगी सीधी भर्ती

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान का असर, 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Featuredreligion

27 October 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?