Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: क्रेडा की योजनाओं में सुशासन तिहार-2025 के प्रभावी क्रियान्वयन का प्रदेश के सभी क्षेत्रों में दिख रहा प्रभाव….
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » क्रेडा की योजनाओं में सुशासन तिहार-2025 के प्रभावी क्रियान्वयन का प्रदेश के सभी क्षेत्रों में दिख रहा प्रभाव….

Blogअन्यउद्योगछत्तीसगढ़

क्रेडा की योजनाओं में सुशासन तिहार-2025 के प्रभावी क्रियान्वयन का प्रदेश के सभी क्षेत्रों में दिख रहा प्रभाव….

Hum Vatan News
Last updated: June 19, 2025 4:19 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

क्रेडा की योजनाओं में सुशासन तिहार-2025 के प्रभावी क्रियान्वयन का प्रदेश के सभी क्षेत्रों में दिख रहा प्रभाव

श्री भूपेन्द्र सवन्नी, अध्यक्ष एवं श्री राजेश सिंह राणा, सीईओ, क्रेडा के कुशल नेतृत्व से हो रहा राज्य सौर ऊर्जीकृत
छत्तीसगढ़ प्रदेश में ग्रामीण स्तर पर शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा संचालित योजनाओं की वस्तुस्थिति का जायजा लेने के उद्देश्य से विष्णु देव सरकार द्वारा प्रदेश मंा सुशासन तिहार-2025 अंतर्गत प्रदेश के लगभग सभी पंचायतों में शिविरों का आयोजन कर जनसामान्य की मांग व शिकायतों को प्राप्त कर उनका निराकरण करने का सफल प्रयास किया गया।
क्रेडा सी.ई.ओ. श्री राणा ने पहले ही विभाग के अधिकारियों को यह स्पष्ट निर्देश दिये थे कि “क्रेडा न केवल संयंत्र स्थापित करने वाली संस्था है, बल्कि यह जिम्मेदारी से संचालन और रखरखाव के लिए भी प्रतिबद्ध है। हमारी सोच केवल इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं, सेवा की निरंतरता और जनविश्वास की स्थापना है।”
इसी कड़ी में प्रदेश स्तर पर क्रेडा के मैदानी अमलों द्वारा भी शिविरों में उपस्थिति दी गई एवं जनसामान्य की मांगों एवं शिकायतों को प्राप्त किया गया। क्रेडा द्वारा राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में सौर ऊर्जा योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु दिये गये दिशा-निर्देशों पर श्री भूपेन्द्र सवन्नी, अध्यक्ष, क्रेडा एवं श्री राजेश सिंह राणा, सीईओ, क्रेडा के कुशल मार्गदर्शन में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया।
सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत क्रेडा को कुल 481 संयंत्रों के अकार्यशील होने की शिकायते प्राप्त हुई थी। क्रेडा के तकनीकी अमलों द्वारा प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु कार्यवाही करते हुए 480 शिकायतों को निराकृत कर दिया गया है।
क्रेडा द्वारा राज्य में मैदानी एवं अंदरूनी क्षेत्रों में सोलर पेयजल हेतु सोलर ड्यूल पम्प, रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था हेतु सोलर हाईमास्ट एवं सोलर स्ट्रीट लाईट तथा कृषकों को सिंचाई व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोलर कृषि पम्प एवं अन्य सौर संयंत्र स्थापित किये गए है। उक्त संयंत्र ग्रामीणों की मूलभूत आवश्कताओं की पूर्ति एवं सर्वांगीण विकास हेतु आवश्यक है। ऐसे संयंत्रों की अकार्यशीलता की शिकायत प्राप्त होने पर क्रेडा द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संपूर्ण संयंत्रों को कार्यशील करने हेतु कार्यवाही की गई है।
विदित हो कि, विष्णु देव सरकार द्वारा जनसामान्य को सीधे लाभान्वित करने के उद्देश्य को सफल बनाने हेतु सुशासन तिहार-2025 अंतर्गत प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध व सुचारू कार्यवाही हेतु क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सवन्नी व सीईओ श्री राजेश सिंह राणा द्वारा लगातार समीक्षा बैठकों व भ्रमण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये गये थे। जिससे मैदानी क्षेत्रों में क्रेडा से संबंधित आवेदनों व मांगों का प्रभावी निराकरण माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा अनुरूप हो सका है। लाभान्वित समस्त ग्रामीणों एवं हितग्राहियों द्वारा शासन के प्रयासों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये, शासन के प्रति अपना आभार प्रकट किया है।
उल्लेखनीय है कि, विष्णुदेव साय के सुशासन में व क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेंद सवन्नी व सीईओ श्री राजेश सिंह राणा के मार्गदर्शन में ग्रामीणों के सर्वव्यापी विकास हेतु लगातार नये कार्यों व योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयास किये जा रहे हैं।
नवाचार के क्षेत्र में कार्य हेतु अधिकारियों को निर्देश-
क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सवन्नी एवं सी.ई.ओ. श्री राणा द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिये गए कि सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत क्रेडा को प्राप्त समस्त आवेदनों का प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाना है। सौर सुजला योजना के क्रियान्वयन के संबंध में निर्देश दिये गए कि यह योजना कृषकों के उत्थान की योजना है, जिसका ससमय एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। इसके अतिरिक्त सौर ऊर्जा के क्षेत्र में नवाचार करने हेतु निर्देशित करते हुए कहा कि राज्य में सोलर पार्क डेव्हलप करने हेतु कृषि हेतु अयोग्य भूमि का चिन्हांकन कर जिले के राजस्व अधिकारियों के साथ मिलकर प्रस्ताव तैयार किया जाये। राज्य के ट्रायबल आश्रम-छात्रावासों को सौर ऊर्जीकृत करने हेतु सर्वेक्षण कर विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया जाये, साथ ही ऊर्जा शिक्षा उद्यान के व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा पार्क की खूबियों से जनमानस को अवगत कराने हेतु विभिन्न स्कूलों एवं शिक्षा संस्थानों से संपर्क कर छात्र-छात्राओं को ऊर्जा पार्क की विशेषताओं से अवगत कराया जाए। स्वास्थ्य केन्द्रों को पूर्ण रूप से सौर ऊर्जीकृत करने एवं कोयला खदान वाले क्षेत्रों में रात्रि के समय प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सोलर हाई मास्ट स्थापना के संबंध में विशेष प्रयास करते हुए प्रस्ताव तैयार किए गए हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13576/ 8

Advertisement Carousel

Latest Post

Israel Iran attack : तेहरान पर एयर स्ट्राइक, स्कूल पर मिसाइल गिरने से 40 छात्राओं की मौत
Featured देश - विदेश
भीषण हादसा’ पटाखा फैक्ट्री में धमाका, काकीनाडा में 20 की दर्दनाक मौत
Featured देश - विदेश
liquor Scam Case : सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट से बेल, रिहाई पर सख्त शर्तों की अड़चन
Featured छत्तीसगढ़
प्रेम प्रसंग के बीच मौत का मामला, रोशनदान से लटका मिला शव; जांच में जुटी पुलिस
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh में पाइपलाइन से रसोई गैस की शुरुआत, CM विष्णु देव साय ने किया सिटी गैस प्रोजेक्ट लॉन्च
Featured छत्तीसगढ़
होली से पहले बढ़ेंगी गाइडलाइन दरें, संपत्ति खरीदना पड़ेगा महंगा
Featured छत्तीसगढ़
Chief Minister Vishnudev Sai के कार्यक्रम में अफरा-तफरी, सुरक्षा घेरा बना विवाद की वजह
Featured politics छत्तीसगढ़
CG NEWS : CGPSC फिर घिरा विवादों में, हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना का आरोप
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh Crime News : छत्तीसगढ़ में कड़ा न्याय: बच्ची से दरिंदगी पर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredjobछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती 2026: युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

झोलाछाप के क्लिनिक में गर्भवती की मौत, नाक से खून-उल्टियां; बिना पोस्टमार्टम हुआ अंतिम संस्कार

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?