Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: प्रदेश की ग्राम पंचायतों में “रोजगार दिवस” एवं “आवास दिवस” का व्यापक आयोजन…. “मोर गांव – मोर पानी – मोर तरिया” अभियान बना जनभागीदारी का मॉडल.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » प्रदेश की ग्राम पंचायतों में “रोजगार दिवस” एवं “आवास दिवस” का व्यापक आयोजन…. “मोर गांव – मोर पानी – मोर तरिया” अभियान बना जनभागीदारी का मॉडल.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

प्रदेश की ग्राम पंचायतों में “रोजगार दिवस” एवं “आवास दिवस” का व्यापक आयोजन…. “मोर गांव – मोर पानी – मोर तरिया” अभियान बना जनभागीदारी का मॉडल.

Hum Vatan News
Last updated: April 7, 2026 7:28 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

दिनांक: 07 अप्रैल 2026

- Advertisement -
HTML5 Icon

रायपुर – शासन के निर्देशानुसार आज दिनांक 07 अप्रैल 2026 को प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव के साथ “रोजगार दिवस” एवं “आवास दिवस” का व्यापक एवं प्रभावी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के पूर्व ही विभिन्न स्तरों पर लंबित प्रकरणों एवं समस्याओं का निराकरण कर योजनाओं के सुचारु क्रियान्वयन का मार्ग प्रशस्त किया गया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित “मोर गांव – मोर पानी – मोर तरिया” अभियान के अंतर्गत “नवा तरिया – आय के जरिया” पहल ने जनभागीदारी का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया। युवाओं एवं स्व-सहायता समूह की महिलाओं की सक्रिय सहभागिता से जल संरक्षण हेतु नवा तरिया निर्माण के लिए स्थलों का चिन्हांकन किया गया तथा निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने की ठोस कार्ययोजना तैयार की गई।

मनरेगा के तहत कार्यों में तेजी लाते हुए प्रगतिरत निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा मांग आधारित नए कार्य प्रारंभ करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही आजीविका डबरी के माध्यम से ग्रामीण परिवारों की आय वृद्धि हेतु Livelihood Layering गतिविधियों की रूपरेखा भी तैयार की गई।

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) अंतर्गत स्वीकृत आवासों को अधिकतम 90 दिवस में पूर्ण करने के लक्ष्य के साथ ग्राम पंचायत स्तर पर विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई। हितग्राहियों को प्राप्त राशि की जानकारी देते हुए उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। साथ ही रेन वाटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा देने एवं लंबित जियो-टैगिंग कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम में स्व-सहायता समूह की दीदियों की भूमिका को सशक्त करते हुए उन्हें सामग्री आपूर्ति एवं आजीविका गतिविधियों से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। नागरिक सूचना पटल पर समूह से जुड़े परिवारों की महिलाओं का नाम अंकित कर पारदर्शिता एवं सम्मान सुनिश्चित किया गया।

तकनीक के उपयोग से पारदर्शिता को बढ़ावा देते हुए QR कोड के माध्यम से मनरेगा एवं PMAY-G कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई। अमृत सरोवरों एवं अन्य प्रमुख स्थलों पर भी QR कोड आधारित सूचना उपलब्ध कराई जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई तथा स्लोगन, नारे एवं जिंगल के माध्यम से योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण कर शासन की संवेदनशीलता का परिचय दिया गया।

इस व्यापक आयोजन में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली, जो ग्रामीण विकास के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG Road Accident : भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग
Featured छत्तीसगढ़
CG Crime : लिफ्ट मांगकर कार में बैठे बदमाशों ने सराफा कारोबारी को लूटा, 2 करोड़ से ज्यादा के गहने लेकर फरार
Featured छत्तीसगढ़
Air Pollution in India: दुनिया के सबसे प्रदूषित 50 शहरों में 49 भारत के, दिल्ली से MP तक जहरीली हवा का कहर
Featured national
Sonia Gandhi Autobiography: सोनिया गांधी ने खोले इंदिरा गांधी के राज, गुस्से में स्टाफ और नेताओं को देती थीं ऐसी सजा
Blog Featured national
Trump announces end of war with Iran: ट्रंप ने किया ईरान युद्ध खत्म होने का ऐलान, बोले- अब हमले की जरूरत नहीं
Featured देश - विदेश
CG News : होटल कारोबारी दीपक टंडन और पत्नी बरखा की बढ़ीं मुश्किलें, दोनों के खिलाफ एक और FIR दर्ज
Featured छत्तीसगढ़
Violence in Bangladesh: ढाका से गाजीपुर तक आगजनी और बम धमाके, बस में सो रहे ड्राइवर की जलकर मौत
Featured international
CG Road Accident : खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत’ SECL के खिलाफ चक्काजाम
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में ठंड ने दी दस्तक, कई शहरों में लुढ़का पारा’ अगले 5 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Accident News : छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा’ विधायक यशोदा वर्मा की कार से टकराई बाइक, दो की हालत गंभीर

By
Hum Vatan News
3 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 79.38 करोड़ रुपए की बगिया बैराज सह दाबयुक्त उद्वहन सिंचाई परियोजना का किया भूमिपूजन.

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?