Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: निश्चय कार्यक्रम से आत्मनिर्भर बन रहीं महिला बंदी…रायपुर सेंट्रल जेल में तैयार हो रहा स्वादिष्ट अचार.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » निश्चय कार्यक्रम से आत्मनिर्भर बन रहीं महिला बंदी…रायपुर सेंट्रल जेल में तैयार हो रहा स्वादिष्ट अचार.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

निश्चय कार्यक्रम से आत्मनिर्भर बन रहीं महिला बंदी…रायपुर सेंट्रल जेल में तैयार हो रहा स्वादिष्ट अचार.

Hum Vatan News
Last updated: July 17, 2026 5:27 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर, 17 जुलाई 2026/ केंद्रीय जेल रायपुर में महिला बंदियों के सर्वांगीण सुधार और समाज की मुख्यधारा में उनके सम्मानजनक पुनर्वास के लिए एक अनूठी पहल की शुरुआत की गई है। जेल प्रशासन द्वारा संचालित निश्चय कार्यक्रम के अंतर्गत महिला बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे जेल के भीतर ही उनके रोजगार की राह आसान हुई है।

*60 महिला बंदियों को मिला अचार और मसाला निर्माण का प्रशिक्षण*

- Advertisement -
HTML5 Icon

केन्द्रीय जेल रायपुर में विभिन्न अपराधों के तहत बंद 60 महिला बंदियों को बेसिक ऑफ पिकल (अचार) एवं मसाला निर्माण के व्यावसायिक उत्पादन का विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य महिला बंदियों को स्वयं की व्यावसायिक इकाई स्थापित करने के योग्य बनाना है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

प्रशिक्षण के दौरान इन बंदियों को खाद्य उत्पादों के निर्माण और उनकी उत्तम गुणवत्ता नियंत्रण, स्वच्छता, पैकेजिंग एवं सुरक्षित भंडारण से संबंधित व्यावहारिक जानकारियां दी गईं। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद महिला बंदियों ने जेल के महिला प्रकोष्ठ में ही नियमित रूप से अचार का निर्माण शुरू कर दिया है।

*आस्था गृह उद्योग के जरिए मिल रहा बाजार, आत्मनिर्भर बन रहीं बंदी*

महिला बंदियों द्वारा जेल के भीतर पूरी स्वच्छता के साथ आम, नींबू, गाजर और लहसुन जैसी विभिन्न वैरायटियों के स्वादिष्ट और हाइजीनिक अचार तैयार किए जा रहे हैं। इन गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की बिक्री के लिए व्यवस्था की गई है। तैयार उत्पादों को केंद्रीय जेल परिसर स्थित आस्था मुंगोडी सेंटर (आस्था गृह उद्योग स्टॉल) और जेल कैंटीन के माध्यम से आम नागरिकों के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। इस बिक्री से होने वाली आय का एक हिस्सा सीधे इन महिला बंदियों के खातों में जमा किया जा रहा है, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बन रही हैं।

*जेल सकारात्मक परिवर्तन का केंद्र- जेल अधीक्षक*

इस सराहनीय पहल को लेकर केंद्रीय जेल रायपुर के अधीक्षक श्री योगेश सिंह क्षत्री ने कहा कि जेल केवल दंड देने का स्थान नहीं है, बल्कि यह जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का भी एक केंद्र है। जेल महानिदेशक श्री हिमांशु गुप्ता के मार्गदर्शन में जेलों में चलाए जा रहे निश्चय कार्यक्रम के माध्यम से महिला बंदियों को रोजगारपरक कौशल प्रदान किए जा रहे हैं। यह कौशल उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ रिहाई के बाद समाज में सम्मानपूर्वक जीने और आजीविका अर्जित करने में सहायक सिद्ध होगा। जेल प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि बंदियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए इस प्रकार के रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम आगे भी निरंतर संचालित किए जाते रहेंगे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Advertisement Carousel

Latest Post

सदन में गरज कर बात रखी श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने…महतारी वंदन योजना में 98 प्रतिशत ई.के.वाई.सी. पूर्ण.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Accident News : छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसे’ अंतिम संस्कार में जा रहे दंपति की मौत, अलग-अलग दुर्घटनाओं में 3 की गई जान
Featured छत्तीसगढ़
CG News : संतोषी नगर ब्रिज पर हादसे से मचा हड़कंप, ट्रक के उड़े परखच्चे’ सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार
Featured छत्तीसगढ़
Ketan Agrawal Murder Case : केतन अग्रवाल की हत्या के लिए सुपारी किलर से किया था संपर्क, पुलिस जांच में बड़ा खुलासा
Featured देश - विदेश
राज्य शासन ने जारी किए स्वतंत्रता दिवस आयोजन संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश.
Blog अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
निर्माण कार्यो की प्रगति व सुचारू कियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसरंचना विकास मण्डल के अध्यक्ष एवं आयुक्त ने निर्माण ठेकेदारों के साथ की बैठक.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG News : स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सरकार की बड़ी तैयारी, सभी जिलों के कलेक्टरों को मिले विस्तृत दिशा-निर्देश
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : एसपी कार्यालय के बाहर हंगामा, थाना प्रभारी पर आरोप लगाने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

RTI पर बड़ा न्यायिक फैसला’ सरकारी कर्मचारियों की निजी जानकारी साझा करने पर High Court’ ने लगाई रोक

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : बिलासपुर में बाढ़ जैसे हालात, नेशनल हाईवे बंद, स्कूलों में छुट्टी; 5 मेमू ट्रेनें रद्द

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ महतारी प्रतिमा विवाद: Amit Baghel, अजय यादव और दिनेश वर्मा को मिली जमानत

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?