Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: एनडीपीएस एक्ट के तहत जांजगीर में पहली बड़ी कार्रवाई, ड्रग तस्कर की 35 लाख की संपत्ति अटैच
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » एनडीपीएस एक्ट के तहत जांजगीर में पहली बड़ी कार्रवाई, ड्रग तस्कर की 35 लाख की संपत्ति अटैच

Featuredछत्तीसगढ़

एनडीपीएस एक्ट के तहत जांजगीर में पहली बड़ी कार्रवाई, ड्रग तस्कर की 35 लाख की संपत्ति अटैच

Hum Vatan News
Last updated: January 9, 2026 4:33 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर–चांपा जिले में मादक पदार्थों के अवैध व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। नशे के कारोबार से अर्जित की गई करीब 35 लाख रुपये की चल–अचल संपत्ति को जब्त करने का आदेश मुंबई स्थित साफेमा (SAFEMA) / एनडीपीएस विशेष न्यायालय ने दिया है। यह जांजगीर जिले में एनडीपीएस एक्ट के तहत संपत्ति अटैच करने की पहली बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्ष 2018 में सिटी कोतवाली जांजगीर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए ग्राम जर्वे निवासी महेंद्र साहू पिता किशनलाल साहू को गिरफ्तार किया था। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया गया था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, महेंद्र साहू के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत चार प्रकरण दर्ज थे।

- Advertisement -
HTML5 Icon

Silver Price : चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट, ₹12 हजार टूटकर ₹2.36 लाख प्रति किलो पर पहुंची

- Advertisement -
HTML5 Icon

अपराध क्रमांक 487/18 में विशेष न्यायालय जांजगीर ने 26 जून 2019 को आरोपी को 10 वर्ष के सश्रम कारावास और 1 लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई थी। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी ने मादक पदार्थों की तस्करी से अवैध रूप से बड़ी मात्रा में संपत्ति अर्जित की थी।

इस मामले में मुंबई स्थित साफेमा/एनडीपीएस कोर्ट ने एनडीपीएस अधिनियम 1985 की धारा 68(सी) के उल्लंघन को मानते हुए 30 दिसंबर 2025 को आरोपी महेंद्र साहू और उसकी पत्नी के नाम से दर्ज लगभग 35 लाख रुपये की चल–अचल संपत्ति को फ्रीज करने के आदेश जारी किए हैं।

ये संपत्तियां की गईं फ्रीज

न्यायालय के आदेश के अनुसार जिन संपत्तियों को फ्रीज किया गया है, उनमें शामिल हैं—

जांजगीर में लगभग 10 लाख रुपये मूल्य की जमीन,

1 लाख 64 हजार 800 रुपये मूल्य की कृषि भूमि,

सुकली गांव में 6 लाख 13 हजार 600 रुपये और 7 लाख 16 हजार रुपये मूल्य की जमीन,

हथनेवरा में 3 लाख 51 हजार 981 रुपये की जमीन,

एक्वा फोर-जी स्कूटी (30 हजार रुपये),

महिंद्रा बोलेरो पिकअप (लगभग 5 लाख 30 हजार रुपये),

हीरो स्प्लेंडर बाइक,

इन सभी चल–अचल संपत्तियों का कुल मूल्य लगभग 35 लाख रुपये आंका गया है।

पुलिस की सख्ती, नशे के कारोबार पर प्रहार

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि मुंबई विशेष न्यायालय द्वारा पारित इस आदेश के तहत आरोपी और उसकी पत्नी के नाम से दर्ज अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को फ्रीज किया गया है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और अवैध कमाई से बनाई गई संपत्तियों को भी कानून के तहत जब्त किया जाएगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Kulgam Terror Attack : काले बैग में राइफल छिपाकर ईंट-भट्ठे पर पहुंचा लतीफ बट, दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
Featured national
Samsung Galaxy A08 4G Launch
Samsung Galaxy A08 4G Launch : बड़ी बैटरी के साथ बाजार में उतरेंगे सैमसंग के 3 नए बजट स्मार्टफोन
Featured tech
02 August 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल
Featured religion
CG News : खेलते-खेलते तालाब पहुंचे दो बच्चे, डूबने से दोनों की मौत, पूरे गांव में पसरा शोक
Featured छत्तीसगढ़
सेवा सेतु बना बेटियों के सपनों का संबल….समय पर आय प्रमाण-पत्र मिलने से सरिता की उच्च शिक्षा का रास्ता हुआ आसान.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
वर्षों से बंद पड़ी सुविधाएं हुईं बहाल, श्रीमती आयते को फिर मिलने लगा योजनाओं का लाभ.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
डिजिटल सुशासन की नई मिसाल बना ‘सेवा सेतु’…. धमतरी में 441 से अधिक ऑनलाइन सेवाओं का मिल रहा सीधा लाभ.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहायता राशि.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

महतारी सदन से महिला स्व-सहायता समूहों को मिला स्थायी मंच, बैठकों और आजीविका गतिविधियों को मिली नई गति.

By
Hum Vatan News
2 Min Read

नवीन आपराधिक कानूनों के माध्यम से डिजिटल न्याय व्यवस्था को सशक्त बनाने संबंधी विषय पर 2 अगस्त को रायपुर में होगी राज्य स्तरीय कार्यशाला.

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : जंगली बंदर की खौफनाक हरकत, 5 माह के मासूम को पालने से उठाकर ड्रम में फेंका, गांव में दहशत

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?