Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: चचेरे भाई से की पहली शादी, 13 साल बाद हुआ तलाक, अब 51 साल की हसीना ने दामाद के सामने किया दूसरा ब्याह
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » चचेरे भाई से की पहली शादी, 13 साल बाद हुआ तलाक, अब 51 साल की हसीना ने दामाद के सामने किया दूसरा ब्याह

मनोरंजन

चचेरे भाई से की पहली शादी, 13 साल बाद हुआ तलाक, अब 51 साल की हसीना ने दामाद के सामने किया दूसरा ब्याह

Hum Vatan News
Last updated: August 7, 2025 4:59 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

पाकिस्तान की चर्चित अभिनेत्री जुवेरिया अब्बासी इन दिनों अपनी दूसरी शादी और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही रोमांटिक तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में हैं। 52 साल की जुवेरिया ने 2023 में दूसरी शादी की थी और तब से अपने पति अदील हैदर के साथ कई खूबसूरत पलों की झलक अपने फैंस के साथ शेयर करती रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पति के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें साझा कीं, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। फैंस इन तस्वीरों पर भरपूर प्यार लुटा रहे हैं और जुवेरिया की नई जिंदगी की शुरुआत के लिए उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Contents
पहली शादी और तलाकपहली मुलाकात और अदील को मनाने की कहानीट्रोलिंग और समाज की सोच

पहली शादी और तलाक

जुवेरिया की पहली शादी साल 1997 में अपने कजिन शमून अब्बासी से हुई थी, जो खुद एक अभिनेता हैं। इस शादी से उन्हें एक बेटी भी है। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला और 2010 में दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद जुवेरिया ने अपनी बेटी की परवरिश अकेले की और करियर पर भी ध्यान दिया। तलाक के 13 साल बाद, जब जुवेरिया की उम्र 51 साल थी, उन्होंने फिर से शादी करने का फैसला लिया। उनकी यह शादी समाज के लिए एक सशक्त संदेश बनकर सामने आई कि प्यार और जीवनसाथी चुनने की कोई उम्र नहीं होती। इस शादी में उनकी बेटी, दामाद और उनके ससुरालवाले भी शामिल हुए और इस खास दिन को खास बना दिया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

पहली मुलाकात और अदील को मनाने की कहानी

जुवेरिया ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी और अदील की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए डिनर डेट पर हुई थी। पहली मुलाकात बेहद खास रही, जिसके बाद मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उन्होंने गंभीरता से इस रिश्ते के बारे में सोचना शुरू किया। हालांकि अदील को शादी के लिए राज़ी करना आसान नहीं था। जुवेरिया ने कहा, ‘हमने समाज के नजरिए को लेकर भी बातें कीं, लेकिन बाद में मुझे पता चला कि अदील की भी यह दूसरी शादी है।’ शादी से पहले जुवेरिया ने अपनी बेटी की शादी कर दी थी और उसके बाद जब अकेलापन महसूस हुआ, तो अपने जीवन को दोबारा संवारने का निर्णय लिया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

ट्रोलिंग और समाज की सोच

जुवेरिया ने यह भी खुलासा किया कि जब उन्होंने बेटी की शादी की थी, तब भी लोग उनके कपड़ों और उम्र को लेकर टिप्पणी कर रहे थे। और जब उन्होंने खुद शादी की तो लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि अल्लाह-अल्लाह करने की उम्र में शादी कर ली। लेकिन उन्होंने इन टिप्पणियों को नजरअंदाज किया और बताया कि उनके बच्चे और ससुराल वालों ने पूरा समर्थन दिया। वहीं अदील हैदर, जो पेशे से टेक्सटाइल बिजनेस से जुड़े हैं ने बताया कि उन्हें शुरुआत में यह तक नहीं पता था कि जुवेरिया एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने गूगल करके उनके बारे में जानकारी ली। मजेदार बात यह रही कि अदील को लोग उनकी शक्ल-सूरत देखकर कभी हिंदू, कभी यहूदी समझने लगे और उन्होंने इस वजह से कई धार्मिक बहसों का सामना किया।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG BREAKING : रायपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, DRI ने गांजा लदे ट्रक को किया जब्त
Featured छत्तीसगढ़
माओवादियों के खिलाफ बड़ी सफलता, सीमा क्षेत्र से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद
Featured छत्तीसगढ़
ट्रांसपोर्ट फर्म पर GST की जांच से हड़कंप, दो दिन चली कार्रवाई में रिकॉर्ड और वर्क ऑर्डर की पड़ताल
Featured छत्तीसगढ़
CG Accident News
CG Accident : सड़क हादसों से दहला छत्तीसगढ़, अलग-अलग दुर्घटनाओं में 3 लोगों ने गंवाई जान’ 2 की हालत नाजुक
Featured छत्तीसगढ़
सांसद Bhojraj Nag’ का अनोखा अंदाज, बारिश थमने की कामना में नींबू काटने का वीडियो वायरल
Featured छत्तीसगढ़
BJP में बड़ा एक्शन’ कार्यकर्ता को 6 साल के लिए निष्कासित किया, अनुशासनहीनता के आरोपों पर कार्रवाई
Featured छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के नेताओं पर लंबित आपराधिक मामलों का खुलासा, High Court’ ने जारी की नई रिपोर्ट
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredमनोरंजन

Sunita Ahuja: गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर कश्मीरा शाह ने तोड़ी चुप्पी, खुलकर किया मामी का सपोर्ट

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredमनोरंजन

Kiara Advani Pregnancy : कियारा की प्रेग्नेंसी पर ऐसा था यश और गीतू मोहनदास का रिएक्शन, आंखों में थे खुशी के आंसू

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredमनोरंजन

Asim Riaz on Himanshi Khurana : हिमांशी के बयान पर आसिम का पलटवार, बोले- ‘कभी धर्म बदलने को नहीं कहा’

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?