Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: पहली बार जशपुर में विमान उड़ान प्रशिक्षण शुरू : CM विष्णुदेव साय ने NCC कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह, कहा-अब युवाओं के पायलट बनने का सपना भी होगा साकार
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » पहली बार जशपुर में विमान उड़ान प्रशिक्षण शुरू : CM विष्णुदेव साय ने NCC कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह, कहा-अब युवाओं के पायलट बनने का सपना भी होगा साकार

Blog

पहली बार जशपुर में विमान उड़ान प्रशिक्षण शुरू : CM विष्णुदेव साय ने NCC कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह, कहा-अब युवाओं के पायलट बनने का सपना भी होगा साकार

Hum Vatan News
Last updated: March 16, 2025 5:44 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

जशपुरनगर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज आगडीह के हवाई पट्टी में 3 सीजी एयर एसक्वीएन एनसीसी रायपुर के कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया और उनके अनुभव जाने. मुख्यमंत्री ने कहा कि जशपुर के युवाओं को मेडिकल, इंजीनियरिंग, शिक्षा, सहित हर क्षेत्र में कैरियर बनाने के लिए बेहतर प्रयास किया जा रहा है. जशपुर के युवा पायलट में अपना भविष्य बना सके, इसके लिए छत्तीसगढ़ शासन हर संभव सहायता उपलब्ध करा रही है. उन्होंने युवाओं को जशपुर के पर्यटन स्थल का भ्रमण करवाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही बताया कि जशपुर प्राकृतिक सौंदर्य से बहुत अच्छा जिला है. यहां काजू, चाय पत्ती, नाशपाती सहित अच्छे फलों की खेती होती है. जशपुर में सेब की भी खेती की जा रही है. मुख्यमंत्री साय ने माइक्रो लाइट एयर स्कवाड्रन विमान का अवलोकन कर तकनीकी जानकारी ली.

Contents
ट्विन-सीटर SW-80 विमान से दी जा रही ट्रेनिंगएयर फोर्स पायलट बनने का सपना लिए ले रहे हैं प्रशिक्षण

- Advertisement -
HTML5 Icon

इस अवसर पर सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती साय, विधायक रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, सरगुजा कमिश्नर नरेंद्र कुमार दुग्गा, आईजी अंकित गर्ग, कलेक्टर रोहित व्यास, एसएसपी शशि मोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे.

- Advertisement -
HTML5 Icon

उल्लेखनीय है कि जिले में 7 मार्च 2025 से हर सुबह छोटे विमान का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. विमान आसमान की सैर कर वापस जमीन पर आ जाता है. दरअसल, आगडीह हवाई पट्टी से 3 सीजी एयर स्कवाड्रन एनसीसी रायपुर के 100 चयनित कैडेट्स को हल्के विमान उड़ाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. रायपुर से बाहर जशपुर जिले में पहली बार हो रहे प्रशिक्षण को लेकर कैडेट्स में भी भारी उत्साह है. एक तरफ जशपुर का मनोरम दृश्य और प्रशिक्षण पाने का उत्साह उनके जोश को दोगुना कर देता है. लगभग एक माह तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में कैडेट्स को विमान उड़ाने की ट्रेनिंग दी जा रही है. 100 कैडेट्स को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है.

ट्विन-सीटर SW-80 विमान से दी जा रही ट्रेनिंग

आगडीह हवाई पट्टी की लंबाई 1200 मीटर और चौड़ाई 25 मीटर है. सिंगल इंजन ट्वीन सीटर वायरस एसडब्ल्यू 80 विमान से कैडेट्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. विमान 20 हजार फीट तक उड़ान भर सकता है. फिलहाल प्रशिक्षण के लिए 1000 फीट तक ही उड़ान का संचालन किया जा रहा है. कमांडिग ऑफिसर ने बताया कि यह प्रशिक्षण कैडेट्स के सुनहरे भविष्य की नींव तैयार कर रहा है. उन्होंने बताया कि एनसीसी के एयर विंग से सी प्रमाण पत्र परीक्षा में अच्छे ग्रेडिंग से पास करने पर केडेट्स सीधे एयर फोर्स के इंटरव्यू के लिए पात्र माने जाते हैं.

एयर फोर्स पायलट बनने का सपना लिए ले रहे हैं प्रशिक्षण

प्रशिक्षु नितेश प्रजापति ने बताया कि जशपुर का स्वच्छ और खूबसूरत वातावरण उड़ान प्रशिक्षण के लिए बहुत उपयुक्त है. उन्होंने कहा कि मेरा सपना एयरफोर्स पायलट बनने का है, और यह प्रशिक्षण मुझे उस दिशा में आगे बढ़ने में मदद करेगा. इसी तरह प्रांशु चौहान ने बताया कि जशपुर में एयर ट्रैफिक साफ-सुथरा रहता है, जिससे उड़ान में कोई बाधा नहीं आती. रनवे भी पूरी तरह से क्लियर रहता है, जिससे प्रशिक्षण बिना किसी रुकावट के संचालित हो रहा है. उन्होंने कहा कि प्राकृतिक सुंदरता के बीच प्रशिक्षण लेना हमारे लिए हमेशा यादगार रहेगा.

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13843/168

Advertisement Carousel

Latest Post

CG News : खेत में काम के दौरान हादसा, करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र ने गंवाई जान
Featured छत्तीसगढ़
CG Employment Scheme : प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी सौगात, स्थानीय भर्ती करने वाले उद्योगों को सरकार देगी प्रोत्साहन
Featured छत्तीसगढ़
Tragic accident in Etah, UP
Etah Bus Accident : खड़ी रोडवेज बस में कंटेनर ने मारी भीषण टक्कर, 5 यात्रियों की मौत, 12 घायल
Featured national
Accused Avinash Shukla in 24-hour police custody.
Ayodhya Ram Mandir Chadhawa Chori Case : अविनाश शुक्ला पुलिस रिमांड पर, प्रतापगढ़ में पूछताछ तेज; ट्रस्ट अधिकारियों से फिर होगी पूछताछ
Featured national
Alpha Movie Review
Alpha Movie Review : आलिया-शरवरी की स्पाई फिल्म पर बंटी राय, बॉबी देओल की दमदार एक्टिंग की तारीफ
Featured मनोरंजन
IND vs ENG 2nd T20I Playing XI : दूसरे टी20 में टीम इंडिया की रणनीति बदलने के संकेत, क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा ब्लू जर्सी में पहला मौका
Featured खेल देश - विदेश
CG NEWS : नकटी की जमीन, VIP भूखंड और सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बढ़ी राजनीतिक हलचल
Featured छत्तीसगढ़
IRCTC की फर्जी वेबसाइट से हो रही ऑनलाइन ठगी, सरकार ने यात्रियों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी
Featured tech देश - विदेश

You Might Also Like Related

Horoscope
Blog

29 June 2026 Horoscope : मेष राशि के बन रहे हैं यात्रा के योग, कर्क राशि वाले न करें निवेश, जानिए अपना राशिफल

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Horoscope
Blog

17 June 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को नौकरी में करनी पड़ सकती है अतिरिक्त मेहनत, जानिए अपना राशिफल …

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Horoscope
Blog

15 June 2026 Horoscope : मीन राशि वालों को करियर में मिल सकता है बड़ा अवसर, जानिए अपना राशिफल

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?