Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने किया विभिन्न जनहितकारी निर्माण कार्यों का लोकार्पण.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने किया विभिन्न जनहितकारी निर्माण कार्यों का लोकार्पण.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने किया विभिन्न जनहितकारी निर्माण कार्यों का लोकार्पण.

Hum Vatan News
Last updated: June 15, 2026 6:39 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर, 15 जून 2026/ दंतेवाड़ा जिले के नगरीय क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं के विस्तार और आधारभूत अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने 1 करोड़ 49 लाख 11 हजार रुपए की लागत से निर्मित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। लोकार्पित कार्यों में आधुनिक चौपाटी, व्यावसायिक गुमटियां, आकांक्षी शौचालय तथा नवीन आंगनबाड़ी भवन शामिल हैं। इन सुविधाओं से स्थानीय नागरिकों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी, स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा तथा महिला एवं बाल विकास गतिविधियों को नई गति प्राप्त होगी।

*सुनियोजित विकास के लिए मास्टर प्लान बनाने के निर्देश*

- Advertisement -
HTML5 Icon

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि दंतेवाड़ा एक प्रमुख धार्मिक नगरी के रूप में विकसित हो रहा है। आने वाले समय में यहां श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। इसे ध्यान में रखते हुए उन्होंने जिला प्रशासन को दंतेवाड़ा नगर और मंदिर क्षेत्र के समग्र एवं सुनियोजित विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।

- Advertisement -
HTML5 Icon

*पर्यावरण संरक्षण और नदी सुरक्षा पर विशेष जोर*

वन मंत्री श्री कश्यप ने नगर के सीवरेज प्लांट से निकलने वाले पानी के सीधे नदी में प्रवाहित होने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल को उपचारित (ट्रीटमेंट) करने के बाद ही नदी में छोड़ा जाए अथवा आवश्यकतानुसार वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। उन्होंने भैरम बाबा मंदिर के समीप नदी तट पर हो रहे कटाव को रोकने के लिए जल संसाधन विभाग को शीघ्र पिचिंग कार्य की योजना तैयार करने के भी निर्देश दिए।

*नगर विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं*

नगरपालिका द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए मंत्री श्री कश्यप ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि नगर के प्रमुख चौक-चौराहों और मार्गों का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं महापुरुषों के नाम पर किया जाएगा, जिससे नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी। इसके अलावा दंतेवाड़ा शहर में एक आकर्षक घड़ी चौक (क्लॉक टॉवर) का निर्माण कराया जाएगा। बच्चों और युवाओं के मनोरंजन तथा खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए स्विमिंग पूल परिसर में वाटर स्लाइडर की सुविधा विकसित करने की भी घोषणा की गई।

*आधुनिक एवं स्वच्छ धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा दंतेवाड़ा*

वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि राज्य सरकार दंतेवाड़ा को आधुनिक, स्वच्छ और सुविधायुक्त धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। विकास कार्यों के साथ पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस अवसर पर विधायक श्री चैतराम अटामी, राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती ओजस्वी मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदलाल मुड़ामी, उपाध्यक्ष श्री अरविन्द कुंजाम, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता भास्कर, जनप्रतिनिधि सहित, कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव, डीएफओ श्री रामकृष्ण रांगानाथा वाय तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज…दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं का मुख्यमंत्री ने किया सम्मान.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
पुलिस की छापेमारी के बाद दो स्पा सेंटरों पर गिरी गाज, नगर निगम ने किया सील’ जांच में सामने आई नियमों की अनदेखी
Featured छत्तीसगढ़
PM Modi: ‘भारत को ड्रग्स मुक्त बनाना है’, मन की बात में युवाओं से की नशे से दूर रहने की अपील
Featured national
Bank Holidays in September 2026: जन्माष्टमी से गणेश चतुर्थी तक, सितंबर में इन तारीखों पर बंद रहेंगे बैंक
Featured national
‘मन की बात’ के 137वें एपिसोड में CM Sai’ का बड़ा संदेश, नशामुक्त युवा ही बनाएंगे विकसित भारत’ सभी से भागीदारी की अपील
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG News : बिजली बिल का बोझ होगा कम, प्रदेश के हजारों घरों में लगे रूफटॉप सोलर’ 95 हजार से अधिक परिवारों ने अपनाई सौर ऊर्जा

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Nepal Flood News : मौत को बेहद करीब से देखा, चाय के लिए रुके और बच गई जान’ रायपुर के 5 दोस्तों ने सुनाई नेपाल बाढ़ की रूह कंपाने वाली कहानी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद बढ़ी दूध से बने पनीर की खपत, 40 से 50 रुपये तक महंगा हुआ पनीर’ डेयरी और दुकानों पर बढ़ी पूछपरख

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?