Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: जोखिम से सुरक्षा तक…PM फसल बीमा योजना से किसान तरुण चंदेल को मिला 28 हजार रुपए का आर्थिक संबल.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » जोखिम से सुरक्षा तक…PM फसल बीमा योजना से किसान तरुण चंदेल को मिला 28 हजार रुपए का आर्थिक संबल.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

जोखिम से सुरक्षा तक…PM फसल बीमा योजना से किसान तरुण चंदेल को मिला 28 हजार रुपए का आर्थिक संबल.

Hum Vatan News
Last updated: September 19, 2026 8:15 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

​रायपुर,19 सितंबर 2026/

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों की आर्थिक समृद्धि और जोखिम प्रबंधन के लिए संचालित योजनाएं धरातल पर सार्थक परिणाम दे रही हैं। नारायणपुर जिले के ग्राम बिंजली निवासी कृषक तरुण चंदेल की कहानी इस बात का जीवंत प्रमाण है कि कैसे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना विपरीत परिस्थितियों में किसानों के लिए सुरक्षा कवच और आर्थिक संबल बनकर उभरी है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

*​4 एकड़ खेती और अनिश्चितता की चुनौती*

- Advertisement -
HTML5 Icon

​तरुण चंदेल अपने परिवार के पालन-पोषण के लिए पूर्णतः कृषि कार्य पर निर्भर हैं। उनके पास लगभग 4 एकड़ कृषि भूमि है, जिस पर वे प्रतिवर्ष पारंपरिक एवं आधुनिक तकनीक से खेती-किसानी करते हैं। खेती ही उनकी आजीविका का एकमात्र मुख्य जरिया होने के कारण फसल क्षति का सीधा असर उनके पारिवारिक बजट और दैनिक जीवन पर पड़ता था। मौसम की अनिश्चितता, कीट प्रकोप एवं प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल खराब होने का जोखिम हमेशा बना रहता था।

*​बीमा सुरक्षा ने घटाया नुकसान का जोखिम*

​जोखिम से बचाव के लिए तरुण चंदेल ने वर्ष 2025-26 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अपनी फसल का बीमा कराया था। जब आपदा के कारण उनकी फसल को क्षति पहुंची, तो उन्होंने तत्काल नियमानुसार दावा प्रस्तुत किया। विभागीय प्रक्रिया और पारदर्शी आकलन के उपरांत उन्हें 28 हजार रूपए की बीमा दावा राशि सीधे उनके बैंक खाते में प्राप्त हुई।
लाभान्वित किसान तरुण चंदेल बताते हैं कि खेती में मौसम का कोई भरोसा नहीं रहता। फसल नष्ट होने पर बीज, खाद, श्रम और पारिवारिक खर्च निकालना बेहद चुनौतीपूर्ण हो जाता है। ऐसे कठिन समय में मिली 28 हजार रुपए की बीमा राशि ने मेरे ऊपर से आर्थिक दबाव कम कर दिया और मुझे अगली फसल की तैयारी का संबल प्रदान किया।

*​सेवा संकल्प अभियान: हर पात्र हितग्राही तक पहुंच रहा लाभ*

​राज्य में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित किए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से किसानों को कृषि जोखिमों से बचाव और बीमा सुरक्षा से जोडने का सघन कार्य जारी है।

*​उम्मीदों को मिली नई उड़ान*

​फसल क्षति के बाद मिली सहायता राशि से न केवल तरुण चंदेल का आर्थिक नुकसान कम हुआ, बल्कि उनका कृषि कार्य के प्रति आत्मविश्वास भी पुनर्गठित हुआ है। वे कहते हैं कि शासन की इस योजना ने उन्हें खेती जारी रखने का भरोसा दिया है। तरुण चंदेल ने इस आर्थिक संबल और त्वरित सहायता के लिए शासन-प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG Mahadev Betting Case : महादेव ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर की कोर्ट में पेशी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Featured छत्तीसगढ़
Supreme Court on Two Child Policy: घटती प्रजनन दर के बीच दो बच्चों की नीति पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
Featured national
Rahul Gandhi PM Modi Debate Challenge: राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर अमित शाह का पलटवार, संसद में चर्चा की दी चुनौती
Featured देश - विदेश
CG Rajyotsav 2026 : राहुल गांधी को अमित शाह की सीधी चुनौती, SIR के मुद्दे पर संसद में हो खुली बहस
Blog Featured छत्तीसगढ़
CEC Gyanesh Kumar Bribery Case: CEC ज्ञानेश कुमार पर रिश्वत मांगने का आरोप, 2006 में इंजीनियर की मौत से जुड़ा मामला फिर खुला
Featured national
CG High Court : कर निरीक्षक भर्ती को लेकर हाईकोर्ट सख्त, सभी याचिकाएं खारिज कर नए चयन के आदेश
Featured छत्तीसगढ़
US Midterm Election Results 2026: ट्रंप को बड़ा झटका! अमेरिकी संसद के दोनों सदनों में डेमोक्रेटिक पार्टी को बहुमत
Featured देश - विदेश
IND vs NZ: विराट कोहली की फील्डिंग ने मचाया धमाल, कैच के बाद खास सेलिब्रेशन की चर्चा
Featured खेल

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG Crime News : जलती चिता के पास तंत्र-मंत्र करते पकड़ा गया बाबा’ गुस्साए परिजनों ने जमकर पीटा’ वीडियो वायरल

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Amit Jogi Controversy : अमित जोगी के खिलाफ भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Weather Today : मुरासु के बाद भी नहीं मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए जारी किया अलर्ट

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?