Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: महासमुंद में 7.86 करोड़ की गांजा तस्करी का भंडाफोड़, Akash Jadhav जाधव गिरफ्तार
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » महासमुंद में 7.86 करोड़ की गांजा तस्करी का भंडाफोड़, Akash Jadhav जाधव गिरफ्तार

Featuredछत्तीसगढ़

महासमुंद में 7.86 करोड़ की गांजा तस्करी का भंडाफोड़, Akash Jadhav जाधव गिरफ्तार

Hum Vatan News
Last updated: January 31, 2026 1:11 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

महासमुंद। छत्तीसगढ़ की महासमुंद पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। 7 से 29 जनवरी के बीच पुलिस ने 8 अलग-अलग मामलों में करीब 7.86 करोड़ रुपये का गांजा और नशीली सिरप जब्त की है। इस मामले में यूट्यूबर स्टार Akash Jadhav सहित कुल 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Contents
  • सांप रेस्क्यू की आड़ में चला रहा था नशे का कारोबार
  • फॉर्च्यूनर कार समेत संपत्ति जब्त
  • कोमाखान थाना क्षेत्र में सबसे बड़ी बरामदगी
  • 520 किलो गांजा और सोनवाने परिवार की गिरफ्तारी
  • जांच जारी, और खुलासों की संभावना

पुलिस के अनुसार, महाराष्ट्र निवासी आकाश जाधव इस पूरे नेटवर्क का मुख्य सरगना था। सोशल मीडिया पर वह सांपों के रेस्क्यू से जुड़े वीडियो बनाकर लोकप्रियता हासिल कर चुका था। उसके यूट्यूब चैनल पर 5.68 मिलियन सब्सक्राइबर और इंस्टाग्राम पर 3.17 लाख फॉलोअर्स हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

SC/ST Act High Court Verdict : SC/ST एक्ट पर अहम टिप्पणी हाईकोर्ट ने निचली अदालत की सजा की निरस्त

- Advertisement -
HTML5 Icon

सांप रेस्क्यू की आड़ में चला रहा था नशे का कारोबार

पुलिस जांच में सामने आया है कि आकाश जाधव ओडिशा से महाराष्ट्र तक गांजा परिवहन का संगठित नेटवर्क चला रहा था। पुणे के एक मामले में वह पिछले 6 महीने से फरार था। हाल ही में एम्बुलेंस के जरिए गांजा तस्करी की जो खेप पकड़ी गई थी, वह भी इसी नेटवर्क से जुड़ी हुई पाई गई है।

फॉर्च्यूनर कार समेत संपत्ति जब्त

महासमुंद और महाराष्ट्र पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आकाश जाधव की फॉर्च्यूनर कार समेत करीब डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति भी जब्त की गई है। पुलिस का कहना है कि तस्करी के लिए कार, एम्बुलेंस और अन्य वाहनों का इस्तेमाल किया जा रहा था।

कोमाखान थाना क्षेत्र में सबसे बड़ी बरामदगी

कोमाखान थाना क्षेत्र में पुलिस को अब तक की सबसे बड़ी सफलता मिली है। यहां से 950 किलो गांजा जब्त किया गया, जिसकी कीमत करीब 4.75 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस मामले में महाराष्ट्र के जालना जिले के परिवहनकर्ताओं के साथ मुख्य व्यवस्थापक प्रदीप मुसदवले को गिरफ्तार किया गया है।

520 किलो गांजा और सोनवाने परिवार की गिरफ्तारी

एक अन्य मामले में पुलिस ने 520 किलो गांजा (कीमत करीब 2.60 करोड़ रुपये) बरामद किया है। इसमें पुणे के कुख्यात सोनवाने परिवार के रामदास सोनवाने, कुनाल सोनवाने और प्रतीक सोनवाने को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही ओडिशा के कालाहांडी जिले के सप्लायर रंजन दुर्गा को भी पुलिस ने पकड़ लिया है।

जांच जारी, और खुलासों की संभावना

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और आने वाले दिनों में इस नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े और बड़े नामों के सामने आने की संभावना है। महासमुंद पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की इस कार्रवाई को छत्तीसगढ़ में नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक माना जा रहा है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13576/ 7

Advertisement Carousel

Latest Post

Rashmika Mandanna : उदयपुर में वायरल वीडियो से बढ़ीं रश्मिका–विजय की शादी की अटकलें
Featured मनोरंजन
Budget 2026 Income Tax
Budget 2026 Income Tax : 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा नया इनकम टैक्स एक्ट, टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत
Featured छत्तीसगढ़
CG News
CG News : CG धान खरीदी समाप्त, 2.41 लाख किसान अभी भी धान बेचने को वंचित
Featured छत्तीसगढ़
बजट 2026 में युवाओं पर फोकस, शहरों के विकास को मिली ₹12.2 लाख करोड़ की रफ्तार
business Featured देश - विदेश
Magh Purnima 2026
Magh Purnima 2026 : माघ पूर्णिमा पर करें ये भव्य आरती, मिलेगा सुख-शांति का वरदान
Featured religion
Chhattisgarh Minister Public Hearing
Chhattisgarh Minister Public Hearing : छत्तीसगढ़ के मंत्री 3 फरवरी से भाजपा दफ्तर में सुनेंगे जनता की समस्याएं
Featured छत्तीसगढ़
Big Change In Early February : फरवरी की शुरुआत में महंगाई का झटका, सिगरेट के दाम 40% तक बढ़े
business Featured देश - विदेश
Patna Road Accident
Patna Road Accident : पटना के बिहटा में भीषण सड़क हादसा यात्रियों से भरे ऑटो को ट्रक ने कुचला, 6 की मौत, 2 गंभीर
Featured देश - विदेश

You Might Also Like Related

Draupadi Murmu News
businessFeaturedदेश - विदेश

Draupadi Murmu News : बजट से पहले राष्ट्रपति भवन में द्रौपदी मुर्मू ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को दही-चीनी खिलाई

By
Hum Vatan News
2 Min Read
CG News
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : बलौदाबाजार में ठेकेदार की संदिग्ध मौत, फिल्टर प्लांट की ऊपरी मंजिल पर मिली लाश

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Bilaspur Boring Accident
Featuredछत्तीसगढ़

Bilaspur Boring Accident : बिलासपुर में बोरिंग के दौरान बड़ा हादसा, हाई प्रेशर से जमीन फटी और पानी की तेज धार निकली

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?