Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: गीदम समिति ने रचा इतिहास, 38 वर्षों में सबसे अधिक कीमत पर बिका तेंदूपत्ता.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » गीदम समिति ने रचा इतिहास, 38 वर्षों में सबसे अधिक कीमत पर बिका तेंदूपत्ता.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

गीदम समिति ने रचा इतिहास, 38 वर्षों में सबसे अधिक कीमत पर बिका तेंदूपत्ता.

Hum Vatan News
Last updated: July 19, 2026 7:35 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर, 19 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले की गीदम प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति ने तेंदूपत्ता विक्रय में 38 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच दिया है। 16 जुलाई 2026 को आयोजित ऑनलाइन निविदा में गीदम समिति के तेंदूपत्ते को 10,909 प्रति मानक बोरा तक का ऐतिहासिक मूल्य प्राप्त हुआ है।

दंतेवाड़ा जिले की प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति गीदम ने तेंदूपत्ता विक्रय में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा आयोजित ऑनलाइन निविदा में समिति का तेंदूपत्ता 10 हजार 609 रुपये और 10 हजार 909 रुपये प्रति मानक बोरा की रिकॉर्ड दर पर बिका। यह गीदम समिति के 38 वर्षों के इतिहास में तेंदूपत्ता विक्रय की सबसे अधिक कीमत है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे वनाश्रित परिवारों की आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता बताया है। उन्होंने कहा कि पारदर्शी ऑनलाइन निविदा प्रक्रिया और गुणवत्तापूर्ण कार्यप्रणाली का लाभ अब सीधे तेंदूपत्ता संग्रहकों तक पहुंच रहा है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

*करीब 4 हजार संग्राहक परिवारों को मिलेगा बोनस का लाभ*

वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि तेंदूपत्ता रिकॉर्ड दर पर बिकने से समिति को अतिरिक्त आय प्राप्त होगी। इसका लाभ बोनस के रूप में समिति से जुड़े करीब 4 हजार तेंदूपत्ता संग्रहक परिवारों को मिलेगा। इससे वनाश्रित परिवारों की आय बढ़ेगी और उनकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी।

*डिजिटल व्यवस्था से भुगतान में पारदर्शिता*

राज्य सरकार द्वारा तेंदूपत्ता संग्रहण, बोनस, छात्रवृत्ति, बीमा और अन्य लघु वनोपज योजनाओं में डिजिटल व्यवस्था को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से संग्रहकों के बैंक खातों में राशि सीधे जमा की जा रही है। इससे भुगतान प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और समयबद्ध हुई है।

*सामूहिक प्रयासों से मिली ऐतिहासिक सफलता*

वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने इस उपलब्धि के लिए मुख्य वन संरक्षक, दंतेवाड़ा वनमंडलाधिकारी, जिला लघु वनोपज सहकारी संघ, समिति के पदाधिकारियों, फड़ मुंशियों और सभी अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से गीदम समिति ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वनाश्रित परिवारों के हितों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए लघु वनोपज के माध्यम से उनकी आय बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। आने वाले समय में भी तेंदूपत्ता और अन्य लघु वनोपज से जुड़े परिवारों को बेहतर आर्थिक लाभ दिलाने के प्रयास जारी रहेंगे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG Job Vacancy 2026 : छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी’ बिजली कंपनियों में 1501 वैकेंसी, 26 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
Featured छत्तीसगढ़
CG News : छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, जज के खिलाफ FIR के बाद थाना प्रभारी पर हुई कार्रवाई
Featured छत्तीसगढ़
CG Teacher Recruitment : छत्तीसगढ़ में शिक्षक बनने का बदला नियम, स्पेशल एजुकेटर पदों के लिए सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन
Featured छत्तीसगढ़
CG Politics : छत्तीसगढ़ भाजपा में बढ़ी सियासी हलचल, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे को लेकर तैयारियां शुरू
Featured छत्तीसगढ़
CG BREAKING NEWS : छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा’ पहले पिता-पुत्र की करंट से मौत, अब मां ने भी अस्पताल में तोड़ा दम
Featured छत्तीसगढ़
Dhanteras 2026 : धनतेरस पर टूटेंगे खरीदारी के रिकॉर्ड’ सोने की रिकॉर्ड कीमतों के बीच 66 हजार करोड़ का व्यापार होने की संभावना
Featured देश - विदेश
GRAP-3 implemented in Delhi-NCR: दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण, GRAP-3 के तहत निर्माण कार्यों पर सख्ती
Featured national
CG News : सरकारी दफ्तर में शराब बांटने का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने खोली पोल’ EE से हुई पूछताछ
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredदेश - विदेश

Noel Tata: 70 साल के हुए नोएल टाटा, वोल्टास के चेयरमैन पद से लेंगे रिटायरमेंट

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Railway News : रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी’ छत्तीसगढ़ में रेलवे ने शुरू की ऑटोमैटिक सिग्नलिंग व्यवस्था

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredदेश - विदेश

CBSE Board Exam 2027 : CBSE छात्रों के लिए बड़ी खबर’ बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं परीक्षा का टाइम टेबल, यहां देखें पूरा शेड्यूल

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?