Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.

Hum Vatan News
Last updated: November 25, 2026 7:29 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर, 25 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के दूरस्थ एवं जनजातीय बहुल क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और सड़क संपर्क व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) के तहत जशपुर जिले को पांच वृहद पुलों के निर्माण की सौगात मिली है। राज्य शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा इन पुलों के निर्माण के लिए कुल 16 करोड़ 3 लाख 34 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

पीएम जनमन योजना के अंतर्गत वर्ष 2026-27 के बैच-I में भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा 6 नवंबर 2026 को जारी पत्र के अनुसार छत्तीसगढ़ में 167 पुलों के निर्माण की स्वीकृति दी गई है। इनमें जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड के पांच वृहद पुल शामिल हैं। इन पुलों के निर्माण से विशेष रूप से दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी तथा ग्रामीण बसाहटों का मुख्य मार्गों से संपर्क मजबूत होगा।

- Advertisement -
HTML5 Icon

*बगीचा विकासखंड में होगा 290 मीटर कुल लंबाई के पांच पुलों का निर्माण*

- Advertisement -
HTML5 Icon

स्वीकृत कार्यों के तहत डंगरी से दरावाकोना मार्ग पर नाले में 60 मीटर लंबे पुल के निर्माण के लिए 3 करोड़ 56 लाख 23 हजार रुपये तथा जबला से नवापारा मार्ग पर नाले में 30 मीटर लंबे पुल के निर्माण के लिए 1 करोड़ 83 लाख 21 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

इसी प्रकार कमरीमा मंझाटोली से खपरीडीह मार्ग पर नाले में 60 मीटर लंबे पुल के निर्माण के लिए 4 करोड़ 4 लाख 19 हजार रुपये, बगीचा-कांसाबेल मार्ग से जनकपुर पहुंच मार्ग पर नाले में 80 मीटर लंबे पुल के निर्माण के लिए 3 करोड़ 52 लाख 67 हजार रुपये तथा कुहापानी से बांसधार मार्ग पर नाले में 60 मीटर लंबे पुल के निर्माण के लिए 3 करोड़ 7 लाख 4 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

*बारहमासी संपर्क सुविधा से ग्रामीण विकास को मिलेगी गति*

इन पुलों के निर्माण से वर्षा ऋतु में नालों के कारण आवागमन बाधित होने की समस्या से ग्रामीणों को राहत मिलेगी। किसानों को अपनी कृषि उपज बाजार तक पहुंचाने, विद्यार्थियों को शिक्षण संस्थानों तक जाने तथा मरीजों को समय पर स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों तक पहुंचाने में सुविधा होगी। इसके साथ ही स्थानीय व्यापार, रोजगार एवं आजीविका संबंधी गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है।

बेहतर सड़क संपर्क से दूरस्थ जनजातीय बसाहटों तक शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और आवश्यक सेवाओं की पहुंच भी आसान होगी। इन पुलों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों की सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी।

सभी स्वीकृत निर्माण कार्य निर्धारित राशि के अंतर्गत पूर्ण किए जाएंगे। तकनीकी स्वीकृति प्राप्त होने के पश्चात नियमानुसार निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाएंगे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं और साहित्यिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाएगा रायपुर साहित्य उत्सव : मुख्यमंत्री श्री साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
हर बच्चे के बेहतर बचपन की सीख : गुजरात के नन्द घरों का अवलोकन करने पहुंचीं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CGPSC News : छत्तीसगढ़ PSC को मिल सकता है नया अध्यक्ष, रिटायर्ड IAS महादेव कांवड़े के नाम पर चर्चा तेज
Featured छत्तीसगढ़
CG Crime News : संजू त्रिपाठी हत्याकांड में पुलिस का बड़ा कदम, 22 आरोपियों के बरी होने के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती
Featured छत्तीसगढ़
CG Coal Scam : कोयला लेवी घोटाले में IAS जयप्रकाश मौर्य को हाईकोर्ट से झटका, राज्य शासन से मांगा जवाब
Featured छत्तीसगढ़
CG School News : हॉस्टल में छात्र को जबरन रखने और प्रताड़ना का आरोप, 9वीं के छात्र के मामले में 4 अधिकारी गिरफ्तार
Featured छत्तीसगढ़
CG Crime News : जुआ फड़ पर कार्रवाई के दौरान लापरवाही का आरोप, सक्ती SP ने प्रशिक्षु SI को किया सस्पेंड
Featured छत्तीसगढ़
Mega El Nino 2026: 26 साल में सबसे कम हो सकती है गेहूं की बुवाई, फरवरी-मार्च में पड़ेगी रिकॉर्ड गर्मी
Featured national

You Might Also Like Related

Featuredदेश - विदेश

State Minister Arjun Singh On Bangladesh: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों से भड़के अर्जुन सिंह, बदला लेने का किया ऐलान

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Accident News
Featuredछत्तीसगढ़

CG Accident News : तेज रफ्तार ट्रक ने बुलेट को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत’ चालक फरार

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredदेश - विदेश

Delhi Cafe Gang Rape Case: दिल्ली में युवती से गैंगरेप का आरोप, पार्टी में शामिल दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?