Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: गूगल मैप ने फिर दिया धोखा! खाई में गिरी कार, पुलिस ने बचाई महिला की जान… पहले भी कई बार हुआ ऐसा
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » गूगल मैप ने फिर दिया धोखा! खाई में गिरी कार, पुलिस ने बचाई महिला की जान… पहले भी कई बार हुआ ऐसा

Featuredदेश - विदेश

गूगल मैप ने फिर दिया धोखा! खाई में गिरी कार, पुलिस ने बचाई महिला की जान… पहले भी कई बार हुआ ऐसा

Hum Vatan News
Last updated: July 26, 2025 12:23 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

मुंबई: गूगल मैप के चक्‍कर में एक बार फिर बड़ी दुर्घटना हो गई. नवी मुंबई के बेलापुर इलाके में शुक्रवार आधी रात एक महिला की कार सीधे खाड़ी में जा गिरी. महिला गूगल मैप के भरोसे गाड़ी चला रही थी. संयोग अच्छा था कि वहां मौजूद समुद्री सुरक्षा पुलिस ने तुरंत सतर्कता दिखाई और महिला की जान बचा ली गई. बाद में क्रेन की मदद से कार को खाड़ी से बाहर निकाला गया. ये कोई पहला मामला नहीं है, जब गूगल मैप के चलते दुर्घटना हुई है.

Contents
…और पानी में बहने लगी महिलामहाराजगंज में जब फ्लाईओवर से लटक गई कारगूगल मैप के चलते फंसी कार, गई जानसड़क पर मिट्टी का टीला: गूगल मैप की गलती से हादसा

…और पानी में बहने लगी महिला

शुक्रवार रात करीब 1 बजे ये घटना हुई, जब महिला अपनी कार से उलवे की ओर जा रही थी. बेलापुर के खाड़ी पुल से जाने की बजाय उसने पुल के नीचे का रास्ता पकड़ लिया, क्योंकि गूगल मैप पर उसे वो रास्ता सीधा नजर आ रहा था. नतीजतन, उसकी कार सीधे ध्रुवतारा जेट्टी से खाड़ी में गिर गई.

- Advertisement -
HTML5 Icon

Latest and Breaking News on NDTV

- Advertisement -
HTML5 Icon

पास में ही तैनात समुद्री सुरक्षा पुलिस की नजर में ये घटना आ गई और वे तुरंत मौके पर पहुंचे. पुलिसकर्मियों ने देखा कि महिला पानी में बह रही थी. इसके बाद रेस्क्यू बोट और गश्ती टीम की मदद से महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

गूगल मैप के चलते वाहन दुर्घटना की कई घटनाएं देशभर के अलग-अलग हिस्‍सों से आ चुकी हैं.

महाराजगंज में जब फ्लाईओवर से लटक गई कार

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में गूगल मैप ने एक कार को अधूरी फ्लाईओवर के ऊपर पहुंचा दिया, जिसके कारण यह कार फ्लाईओवर से नीचे लटक गई. घटना 9 जून 2025 की है. फरेंदा थाना इलाके में कथित तौर पर गूगल मैप के बताए रास्ते पर आगे बढ़ने से ये हादसा हुआ. कार फ्लाईओवर के ऊपर जाने के बाद नीचे लटक गई. हालांकि इस हादसे में कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए हैं. जिले के गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित भैया फरेंदा में निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर हुआ, जहां पर कार फ्लाईओवर पर चढ़ी, लेकिन फ्लाईओवर का काम अधूरा था.

Latest and Breaking News on NDTV

गूगल मैप के चलते फंसी कार, गई जान

यूपी के मुरादाबाद में 4 अप्रैल 2025 को गूगल मैप की मदद से रास्ता तलाशने की कोशिश में कार सवार चार लोग हादसे का शिकार हो गए. इस घटना में दो युवतियों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. मुरादाबाद के थाना मूढापांडे क्षेत्र में कार से लोग नैनीताल से घूमकर वापस आ रहे थे. पुलिस के अनुसार, जब ये कार हादसे का शिकार हुई तो उसके बाद कार अंदर से लॉक हो गई और जो लोग अंदर मौजूद थे वो अंदर ही फंसे रह गए. इस कार को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी थी.

Latest and Breaking News on NDTV

सड़क पर मिट्टी का टीला: गूगल मैप की गलती से हादसा

दिसंबर 2024 में यूपी के हाथरस जिले में गूगल मैप के गलत रास्ते दिखाने से एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. मथुरा-बरेली निर्माणाधीन हाईवे पर हुई इस घटना में, मैप ने गाड़ी को खराब सड़क पर मोड़ दिया. कार मिट्टी के अवरोध से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि कार सवार सभी लोग सुरक्षित हैं. ड्राइवर ने बरेली से मथुरा जाते समय गूगल मैप का इस्तेमाल किया था. यह हादसा इसलिए हुआ क्योंकि निर्माणाधीन हाईवे पर कोई डायवर्जन चिन्ह या रोड ब्लॉकिंग की जानकारी नहीं थी.

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13766/169

Advertisement Carousel

Latest Post

Shiva-Parvati Puja Tips : सोमवार को करें शिव-पार्वती की विशेष पूजा, मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी
Featured religion
Murder Case
Murder Case : दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका , लोहारा इलाके में महिला के साथ बर्बरता, जांच शुरू
Featured छत्तीसगढ़
West Bengal Vidhan Sabha Election Result 2026 : बंगाल में ‘खेला’ पलटा’ बीजेपी बहुमत के करीब, सत्ता परिवर्तन तय
Featured देश - विदेश
Chhattisgarh RERA Fine on Builder
Chhattisgarh RERA Fine on Builder : प्रमोटर की लापरवाही पड़ी भारी ,नियमों की अनदेखी पर रेरा ने हमिंग कोटरी को दिया बड़ा झटका
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh Teacher Sword Controversy
Chhattisgarh Teacher Sword Controversy : रील का ‘खूनी’ शौक , शिक्षिका ने हाथ में तलवार लेकर बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल
Featured छत्तीसगढ़
IPL 2026 : मेधावी छात्रों को बड़ा तोहफा’ IPL मैच लाइव देखने का सुनहरा मौका
Featured खेल छत्तीसगढ़
Kerala Election Results 2026
Kerala Election Results 2026 : केरल में बदलाव की आहट , शुरुआती रुझानों में कांग्रेस नीत UDF को बढ़त, LDF पिछड़ी
Featured देश - विदेश
Naxal Operation 2026
Naxal Operation 2026 : बड़ी सफलता , सर्च ऑपरेशन के दौरान जंगल में छिपा भारी विस्फोटक जखीरा बरामद
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Road Accident
Featuredछत्तीसगढ़

Road Accident : भीषण सड़क हादसा , जेसीबी की टक्कर से नवविवाहित जोड़े की दर्दनाक मौत

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : तेज रफ्तार बनी काल, पुल से नदी में गिरी कार, चार युवकों की दर्दनाक मौत

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredreligion

04 May 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों की आज चमकेगी किस्मत! हर तरफ से आएगा पैसा ही पैसा, जानिए अपना राशिफल

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?