Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: मानसून कमजोर रहने की आशंका: किसानों के साथ सरकार खड़ी है – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » मानसून कमजोर रहने की आशंका: किसानों के साथ सरकार खड़ी है – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Featuredछत्तीसगढ़

मानसून कमजोर रहने की आशंका: किसानों के साथ सरकार खड़ी है – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Hum Vatan News
Last updated: July 2, 2026 1:37 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अल नीनो के प्रभाव के चलते मानसून कमजोर रहने की आशंका के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों को भरोसा दिलाया है कि राज्य सरकार हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने किसानों से मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए खेती-किसानी की योजना बनाने की अपील की।

Contents
AI मिशन पर सरकार का फोकसचरण पादुका योजना पर भी दिया बयान4 और 5 जुलाई को होगा चिंतन शिविर

जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले के दौरे पर रवाना होने से पहले रायपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मौसम विभाग पहले ही संकेत दे चुका है कि इस वर्ष मानसून सामान्य से कमजोर रह सकता है। ऐसे में सरकार लगातार किसानों को जागरूक कर रही है कि वे मौसम के अनुसार फसल और कृषि कार्यों की योजना तैयार करें।

- Advertisement -
HTML5 Icon

Commercial LPG Cylinder Price Cut : कमर्शियल गैस सिलेंडर पर बड़ी राहत, घरेलू LPG उपभोक्ताओं को नहीं मिली राहत

- Advertisement -
HTML5 Icon

उन्होंने बताया कि सक्ती दौरे के दौरान भाजपा जिला कार्यालय के भूमिपूजन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

AI मिशन पर सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री ने मंत्रालय में आयोजित हालिया समीक्षा बैठक का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने इस वर्ष के बजट में पांच प्रमुख मिशन शामिल किए हैं, जिनमें AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) मिशन भी शामिल है।

उन्होंने कहा कि आज के समय में AI का उपयोग लगभग हर क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा है। इसी को देखते हुए सरकार ने विभिन्न विभागों में इसके प्रभावी और व्यापक उपयोग को लेकर विस्तार से चर्चा की है, ताकि तकनीक का लाभ शासन और जनता दोनों तक पहुंच सके।

चरण पादुका योजना पर भी दिया बयान

चरण पादुका योजना से जुड़े टेंडर पर हाईकोर्ट द्वारा लगाई गई रोक के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान यह योजना बंद कर दी गई थी, जबकि उनकी सरकार ने इसे फिर से शुरू किया है और आगे भी हर वर्ष पात्र हितग्राहियों को इसका लाभ देने का प्रयास जारी रहेगा।

4 और 5 जुलाई को होगा चिंतन शिविर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि 4 और 5 जुलाई को भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) में सरकार का चिंतन शिविर आयोजित किया जाएगा। यह लगातार तीसरा चिंतन शिविर होगा।

उन्होंने कहा कि शिविर में सुशासन (Good Governance), सरकार के कामकाज की समीक्षा, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और प्रशासनिक सुधारों पर विस्तृत चर्चा होगी। मुख्यमंत्री के अनुसार, ऐसे चिंतन शिविर सरकार की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और जनहितकारी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Shubman Gill ICC Player of the Month Award 2026: शुभमन गिल और शेफाली वर्मा का जलवा, सितंबर 2026 के ICC अवॉर्ड्स पर भारतीय खिलाड़ियों का कब्जा
Featured खेल
Rakhi Sawant On Mr Faisu Wedding: मिस्टर फैसू की शादी पर राखी सावंत का तंज, बोलीं- जन्नत को दूसरा फैसू मिल जाएगा
Featured मनोरंजन
Chhattisgarh News: जगदलपुर में शिक्षक की मांग को लेकर दिव्यांग बच्चों का प्रदर्शन, प्रशासन से लगाई गुहार
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh News: प्लेस ऑफ सेफ्टी में हंगामा कर भागे 6 बालक, गार्ड को कमरे में किया बंद
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh Sugarcane Bonus 2026: CM विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान: गन्ना किसानों का बोनस 355 से बढ़कर 425 रुपये प्रति क्विंटल
Featured छत्तीसगढ़
CJP Leaders Detained: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पहुंचे CJP नेता हिरासत में, तिरंगा लेकर पहुंचने पर पुलिस ने की कार्रवाई
Featured national
India GDP Growth Rate 2026-27: भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर IMF की बड़ी भविष्यवाणी, 2026-27 में 7% रह सकती है GDP ग्रोथ
Featured देश - विदेश
CG Teacher Recruitment 2026 : हाई कोर्ट के आदेश के बाद बदली दिव्यांग अभ्यर्थियों की पात्रता
Featured job छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को मिलेगी नई ऊंचाई, बीएसएल-3 प्रयोगशाला से खुलेंगे वैज्ञानिक नवाचार के नए द्वार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredreligion

आज का Horoscope 13 अक्टूबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

By
Hum Vatan News
4 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी…पीएम-किसान सम्मान निधि बनी देवेंद्र की खेती का सहारा, हर साल मिल रहे 6 हजार रुपये से कृषि कार्यों में मिल रही मदद.

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?