Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: NGO संस्थाओं पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, पंजीयन रद्द और फंडिंग पर रोक
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » NGO संस्थाओं पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, पंजीयन रद्द और फंडिंग पर रोक

Blog

NGO संस्थाओं पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, पंजीयन रद्द और फंडिंग पर रोक

Hum Vatan News
Last updated: March 17, 2025 1:35 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर : विधानसभा में आज भाजपा विधायक अजय चंद्राकार ने एनजीओ के जरिए मतांतर किए जाने का मामला ध्यानाकर्षण के जरिए उठाया. उन्होंने कहा कि इसमें विदेशी फंडिंग से इनकार नहीं किया जा सकता है. गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि विदेशी फंडिंग की जांच और कार्यवाही का अधिकार केंद्र के पास है. छत्तीसगढ़ में 364 संस्थाएं थी. जांच के बाद 84 संस्थाओं की फंडिंग रोकी गई. 127 की वैधता समाप्त की गई है.

मंत्री OP चौधरी के फेवरेट क्रिकेटर ‘युवराज’: इंटरनेशनल मास्टर्स लीग में बोले वित्त मंत्री- This is time for tier 2 town

- Advertisement -
HTML5 Icon

भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने मतांतरण के मुद्दे पर कहा कि जशपुर जिले में सबसे ज्यादा मतांतर के मामले सामने आ रहे हैं. मिशनरियों से जुड़ी शैक्षणिक संस्थानों को करोड़ों का अनुदान दिया जाता है, लेकिन उसकी ऑडिट नहीं कराई जाती. राज्य में मतांतर और धर्म परिवर्तन के मामले बढ़ रहे हैं. इस पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि चंगाई सभा की आड़ में मतांतर कराए जाने के शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है. इस साल ही अब तक चार मामले सामने आए है, जिस पर आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है. पुलिस द्वारा तुरंत वैधानिक कार्रवाई की जाती है.

भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि 22 फरवरी 25 को मुख्यमंत्री ने विदेशी फंड से मतांतर होने का बयान दिया था. मैं इस पटल में यह जानकारी रख सकता हूँ कि कितने धर्मातरण के मामले सामने आए हैं. स्थिति बेहद गंभीर है. धर्मांतरण रुकने की बजाय बढ़ रहा है. शैक्षणिक संस्थानों को दिए जाने वाले अनुदान पर मंत्री का उत्तर मौन है. विदेशी फंडिंग की जाँच का कोई सिस्टम है या नहीं? गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि जो संस्थाएं विदेशों से सहायता लेती हैं, वह एफसीआरओ से पंजीकृत होती है. राज्य में ऐसी 153 संस्थाएं हैं. विदेशी फंडिंग की जांच और कार्यवाही का अधिकार केंद्र के पास है. केंद्र की सरकार ने इस पर बड़ी कार्यवाही की है. छत्तीसगढ़ में 364 संस्थाएं थी. जांच के बाद 84 संस्थाओं की फंडिंग रोकी गई. 127 की वैधता समाप्त की गई. अभी 153 संस्थाएं हैं जिन्हें विदेशों से फंडिंग होती है. इसकी पूरी जानकारी है.
Raipur Nigam: ढेबर को हराने का गिदवानी को मिला इनाम, MIC में मिली जगह, जानिए और किसे बनाया गया सदस्य…
भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने पूछा कि इन मामलों पर आपने जांच कराई है? इस पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि संस्थाओं की एक्टिविटी पर हम ध्यान दे रहे हैं. जरूरत पड़ने पर कार्यवाही होगी. समाज कल्याण विभाग, महिला बाल विकास के जरिए संस्थाओं को सालाना दो सौ से तीन सौ करोड़ का अनुदान दिया जाता है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर बीते तीन साल में दिए गए अनुदान का आडिट किया जाएगा. अजय चंद्राकर ने कहा कि नए कानून बनाने के लिए सरकार कोई प्रावधान करने जा रही है? गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा- छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक लागू है. जल्द ही नए प्रावधान इसमें शामिल किए जाएंगे. भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि जोशवा प्रोजेक्ट चलाकर बिलासपुर में धर्म परिवर्तन कराया जाता है. पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई. वेबसाइट पर खुले आम धर्मातरण चल रहा है. यदि इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन को नहीं है तो इसका मतलब है कि सूचना तंत्र फेल है. गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि ऐसी संस्थाएं जिन्हें विदेशी फंडिंग होती है, उस पर केंद्रीय गृह मंत्रालय की सीधी नजर है.
केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने कहा कि बस्तर के 70 फीसदी गांवों में धर्मातरण का खेल रहा है. इसमें सीधे तरीके से विदेशी फंडिंग का इस्तेमाल हो रहा है. यदि स्थिति ऐसी ही रहेगी तो आने वाले दिनों में हम आदिवासी राज्य नहीं रह जाएँगे. अब तक जो क़ानून है, उसकी धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. इस पर रोक के लिए कड़े कानून की ज़रूरत है. गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर में ऐसी 18 संस्थाएं हैं जिन्हें विदेशी फंडिंग मिलती है. धर्मातरण को रोकने मिलकर काम करना होगा. भाजपा विधायक राजेश मूणत ने कहा कि पंद्रह दिनों के भीतर राजधानी में ही धर्म परिवर्तन के दो प्रकरण सामने आए हैं. जिस तरह से हिंदू समाज कोई आयोजन करता है तो उसकी अनुमति लेता है. क्या ऐसे समाज किसी धार्मिक आयोजन की सूचना लेते हैं? गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यह संभव ही नहीं है कि कोई अनुमति के बग़ैर आयोजन कर ले. विष्णुदेव साय की सरकार में कानून का राज है. सार्वजनिक कार्यक्रम में प्रशासन से अनुमति लेनी ही है. जो अनुमति न ले उसके ख़िलाफ़ सख्त कार्यवाही की जाएगी.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13843/168

Advertisement Carousel

Latest Post

CG Weather : मौसम विभाग की चेतावनी, प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश और गरज-चमक की संभावना
Featured छत्तीसगढ़
Story of the Ashadha Sankashti Ganesh Chaturthi Vrat
Ashadha Sankashti Ganesh Chaturthi Vrat : कृष्णपिङ्गल गणेश व्रत कथा,राजा महीजित की भक्ति से कैसे बदली किस्मत, जानें पूरी कहानी
Featured religion
Ducati India Launched 2026 Scrambler Nightshift
Ducati India Launched 2026 Scrambler Nightshift: नई स्कैम्बलर नाइटशिफ्ट भारत में हुई लॉन्च, एम्राल्ड ग्रीन कलर के साथ बदली कीमत
automobile Featured
03 July 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
Featured religion
नकटी अतिक्रमण: संवेदना अपनी जगह, लेकिन कानून भी तो सबके लिए बराबर होना चाहिए।
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय जन सम्मेलन सह शुभारंभ कार्यक्रम का हुआ आयोजन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान…37 बंद विद्यालय फिर से खुले, बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
विशेष लोक अदालत का आयोजन 21, 22 एवं 23 अगस्त को.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

Horoscope
Blog

29 June 2026 Horoscope : मेष राशि के बन रहे हैं यात्रा के योग, कर्क राशि वाले न करें निवेश, जानिए अपना राशिफल

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Horoscope
Blog

17 June 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को नौकरी में करनी पड़ सकती है अतिरिक्त मेहनत, जानिए अपना राशिफल …

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Horoscope
Blog

15 June 2026 Horoscope : मीन राशि वालों को करियर में मिल सकता है बड़ा अवसर, जानिए अपना राशिफल

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?