Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: करोड़ों रूपए की जीएसटी चोरी का खुलासा: 170 से अधिक बोगस फर्म बनाकर की जीएसटी चोरी…. जाँच में 1.64 करोड़ रूपये नकद और 400 ग्राम सोना जब्त.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » करोड़ों रूपए की जीएसटी चोरी का खुलासा: 170 से अधिक बोगस फर्म बनाकर की जीएसटी चोरी…. जाँच में 1.64 करोड़ रूपये नकद और 400 ग्राम सोना जब्त.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

करोड़ों रूपए की जीएसटी चोरी का खुलासा: 170 से अधिक बोगस फर्म बनाकर की जीएसटी चोरी…. जाँच में 1.64 करोड़ रूपये नकद और 400 ग्राम सोना जब्त.

Hum Vatan News
Last updated: September 19, 2025 5:33 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर, 19 सितंबर 2025/राज्य जीएसटी विभाग ने जीएसटी एनालिटिक्स और इंटेलिजेंस नेटवर्क तथा जीएसटी प्राईम पोर्टल का उपयोग करके बोगस फर्म और बोगस बिल तैयार करने वाले सिंडिकेट का पता लगाया है। इसका मास्टर माइंड मो. फरहान सोरठिया है, जो जीएसटी के कर सलाहकार के रूप में कार्य करता था। इस सिंडिकेट के कारण राज्य को प्रतिमाह करोड़ों रूपये के कर राजस्व का नुकसान होता था।
राज्य जीएसटी की बी.आई.यू. टीम इस प्रकरण पर एक माह से कार्य कर रही थी। मास्टर माइंड मो. फरहान सोरठिया के ऑफिस में 12 सितंबर को जांच की गयी। जांच के दौरान यहां से 172 फर्मों के बारे में जानकारियां मिली। फरहान ने अपने 5 ऑफिस स्टॉफ को फर्मों का पंजीयन कराने, रिटर्न फाईल करने और ई-वे बिल तैयार करने के लिये रखा था। इसके अलावा मास्टर माइंड के आफिस से बोगस पंजीयन के लिये किरायानामा, सहमति पत्र, एफिडेविट तैयार करने के भी साक्ष्य मिले हैं।
26 बोगस फर्मों से ही 822 करोड़ का ई-वे बिल जनरेट किया गया, जबकि रिटर्न में 106 करोड रूपये का ही टर्नओव्हर दिखाया गया है। केवल इन फर्मों से ही राज्य को 100 करोड़ रूपये के जीएसटी का नुकसान होने का प्रारंभिक आंकलन है। यहां से प्राप्त दस्तावेजों के अनुसार राज्य के भीतर और पंजाब, असम, मणिपुर, ओडिसा में भी पंजीयन लिया गया है। पंजीयन के लिए बोगस दस्तावेज जैसे किरायानामा एवं सहमति पत्र भी तैयार किये जाते थे। इन फर्मों के माध्यम से बोगस सप्लाई बिल और ई-वे बिल जारी किए जा रहे थे।
मो. फरहान के बोगस फर्मों से संबंधित दस्तावेज छुपाये जाने की सूचना पर विभाग ने 17 सितंबर को फरहान के चाचा मो. अब्दुल लतीफ सोरठिया के आवास में सर्च (जांच) किया गया। वहां अधिकारियों को 1 करोड़ 64 लाख रूपये के नोट और 400 ग्राम सोने के 4 बिस्किट मिले। विभाग के अधिकारियों ने इसे जब्त कर के आयकर विभाग को सूचना दे दी है।
जीएसटी अधिकारियों द्वारा इन फर्मों से करोड़ों रूपए के जीएसटी फ्रॉड की राशि की गणना की जा रही है। इस प्रकरण में कई ब्रोकर, स्क्रैप डीलर और इनपुट टैक्स क्रेडिट के लाभ लेने वाली कम्पनियाँ भी विभाग के जांच के दायरे में है। राज्य कर विभाग द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है और आगे की विधिक कार्यवाही प्रगति पर है।

- Advertisement -
HTML5 Icon
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG News : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में निलंबित IPS रतनलाल डांगी के मामले की सुनवाई, जांच में आरोप सही पाए जाने का दावा
Featured छत्तीसगढ़
Surrendered Women Naxalites Film Debut : छत्तीसगढ़ की 9 पूर्व महिला नक्सलियों की फिल्मी दुनिया में एंट्री, अब बड़े पर्दे पर दिखेगा अभिनय का हुनर
Featured छत्तीसगढ़
CG Job Alert : बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, 10 हजार पदों पर भर्ती का अवसर, जानें तारीख
Featured job छत्तीसगढ़
Train Cancelled December : दिसंबर में छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 6 ट्रेनें नहीं चलेंगी, टिकट बुकिंग से पहले जानें वजह
Featured छत्तीसगढ़
Jitiya Vrat 2026 : जितिया व्रत में भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें नहाय-खाय, निर्जला उपवास और पारण के नियम
Featured religion
CG Crime News : छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज मामला, 6 महीने पहले हुई थी शादी, घर में फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव
Featured छत्तीसगढ़
CG Police Transfer : छत्तीसगढ़ में 21 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों का ट्रांसफर, जानें किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी
Featured छत्तीसगढ़
CG Weather Today : प्रदेश से लौटने लगा मानसून, 48 घंटे में इन इलाकों में दिखेगा मौसम का बदलाव
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG News : गुरु बालक दास की मूर्ति खंडित होने से मचा बवाल, सैकड़ों ग्रामीणों का थाने में प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

By
Hum Vatan News
3 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण और छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के बीच महत्वपूर्ण एमओयू.

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Liquor Scam : छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में उदय राव को राहत बरकरार, EOW/ACB केस के बीच सुप्रीम कोर्ट का अहम आदेश

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?