Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: पहलगाम आतंकी हमले में हमास पैटर्न! घुटनों के बल बैठाना, माथे-गर्दन पर गोली मारना… सुरक्षा एजेंसी सूत्र
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » पहलगाम आतंकी हमले में हमास पैटर्न! घुटनों के बल बैठाना, माथे-गर्दन पर गोली मारना… सुरक्षा एजेंसी सूत्र

Featuredदेश - विदेश

पहलगाम आतंकी हमले में हमास पैटर्न! घुटनों के बल बैठाना, माथे-गर्दन पर गोली मारना… सुरक्षा एजेंसी सूत्र

Hum Vatan News
Last updated: May 5, 2025 10:07 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

नई दिल्‍ली: जम्‍मू-कश्‍मीर के पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) में हमास (Hamas) का पैटर्न सामने आ रहा है. सुरक्षा एजेंसी सूत्रों ने यह जानकारी दी है. सूत्रों के मुताबिक, पाक अधिकृत कश्‍मीर में लश्‍कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) ने 5 फरवरी को एक सम्‍मेलन का आयोजन किया था. इस सम्‍मेलन में लश्‍कर ए तैयबा के आतंकियों के साथ ही हमास के आतंकी भी शामिल हुए थे. सूत्रों ने बताया कि ऐसा पहली बार था जब हमास और लश्कर के आतंकी एक साथ सम्मेलन में शामिल हुए थे.

Contents
  • 100 से ज्‍यादा आतंकी हुए थे शामिल
  • पहलगाम हमले से 3 दिन पहले भी हुई थी मीटिंग 
  • इस तरह से समझिए हमास का पैटर्न

सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक, लश्कर ने हमास के आतंकियों को सम्मेलन में आमंत्रित किया था. इसमें हमास के आतंकी खालिद कदुमी और नाजी जहीर सम्मेलन में मौजूद थे. साथ मसूद अजहर का भाई तलाह सेफ भी सम्मेलन में मौजूद था.

- Advertisement -
HTML5 Icon

100 से ज्‍यादा आतंकी हुए थे शामिल

साथ ही उन्‍होंने बताया कि इस सम्मेलन में तकरीबन करीब 100 आतंकी शामिल थे और इनमें से ज्‍यादातर विदेशी आतंकी थे. पहलगाम अटैक का सुरक्षा एजेंसियों को खुफिया अलर्ट था. हालांकि तारीख और जगह साफ नहीं थी.

- Advertisement -
HTML5 Icon

सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक, पहलगाम हमले का पैटर्न हमास के पैटर्न से बेहद मिलता जुलता है. पॉइंट ब्लेंक रेंज से गोली मारना, घुटनों के बल बैठाना और माथे-गर्दन में गोली मारना हमास के आतंक के पैटर्न को दर्शाता है.

पहलगाम हमले से 3 दिन पहले भी हुई थी मीटिंग 

हमास और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों की एक अन्‍य मीटिंग 19 अप्रैल को भी हुई थी. पहलगाम हमले से सिर्फ तीन दिन पहले पाकिस्तान के बहावलपुर में स्थित जैश-ए-मोहम्मद के हेडक्वार्टर में यह मीटिंग हुई थी. इस दिन हमास के आतंकी कमांडर और ईरान में प्रतिनिधि खालिद कयूमी के साथ जैश-ए-मोहम्मद के हेडक्वार्टर मस्जिद जामी सुभानल्लाह में आतंकी रऊफ असगर की बैठक थी. इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि उस दिन हमास का कमांडर खालिद कयूमी एक काली गाड़ी में बैठकर आया था और जैश के आतंकियों के सुरक्षा घेरे में था.

वीडियो में देखा जा सकता है कि डीजे पर जैश का गाना चल रहा है और गाड़ी पर जैश का झंडा लगा हुआ है. गाड़ी के साथ जैश के आतंकी हमास के हेडक्वार्टर के भीतर जा रहे हैं.

इस तरह से समझिए हमास का पैटर्न

हमास ने 7 अक्‍टूबर 2023 को इजरायल पर हमला किया था. इस दौरान म्यूजिक फेस्टिवल में आए लोगों की हत्‍या कर दी गई थी. इस दौरान यहूदी नागरिकों को चुन चुन कर मारा गया था. इस दौरान पहचान पूछ-पूछकर हत्या की गई थी. इस दौरान आतंकियों के शरीर पर कैमरे लगे थे और वीडियो बनाया जा रहा था. हमले के बाद आतंकी गाजा में जाकर छिप गए. इसके बाद ही इजरायल ने गाजा में हमास आतंकियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था.

22 अप्रैल 2025 को दक्षिणी कश्‍मीर के पहलगाम में सैलानियों की निर्मम हत्‍या कर दी थी. आतंकियों ने पर्यटन स्‍थल हिन्दू पर्यटकों को चुन-चुनकर मारा था. इस दौरान पर्यटकों से उनकी पहचान पूछी गई थी और कलमा पढ़ने के लिए कहा गया था. इसके बाद आतंकी घने जंगल का सहारा लेकर फरार हो गए थे. साथ ही यह भी सामने आया है कि आतंकियों ने हमले से पहले रेकी की थी और उस दिन का इंतजार किया जब पर्यटकों की भीड़ ज्‍यादा थी. इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी.

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13576/ 8

Advertisement Carousel

Latest Post

Chhattisgarh Train Cancelled News
Chhattisgarh Train Cancelled News : ट्रेन कैंसिलेशन न्यूज़ छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को झटका, तीन दिनों तक रद्द रहेंगी लोकल ट्रेनें
Featured छत्तीसगढ़
Diesel Theft Case
Diesel Theft Case : डीजल गैंग का धावा भालूमुड़ा साइडिंग पर हाईवा से चोरी, विरोध पर ड्राइवर को पीटा
Featured छत्तीसगढ़
Free Job Camp 2026
Free Job Camp 2026 : रोजगार का सुनहरा अवसर जिला पंचायत , के पास 9 मार्च को लगेगा निःशुल्क कैंप
Featured
Ali Khamenei के निधन पर भारत ने जताया दुख, विदेश सचिव पहुंचे ईरानी दूतावास
Featured international
Chhattisgarh Elephant News
Chhattisgarh Elephant News : खौफनाक मंजर दंतैल हाथी ने मंडी प्रभारी को उतारा मौत के घाट, पत्नी ने भागकर बचाई अपनी जान
Featured छत्तीसगढ़
Sara Tendulkar : भाई की बारात में सारा तेंदुलकर का डांस वायरल, पिंक साड़ी में दिखा ग्लैमरस अंदाज़
Featured खेल
Crime News
Crime News : शराब के नशे में धुत होकर मां की गला दबाकर हत्या , दूसरे मामले में पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh News
Chhattisgarh News : भाजपा नेता के दरवाजे पर छिड़का पेट्रोल और लगा दी आग, बाल-बाल बचा परिवार
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

CG BREAKING News
Featuredछत्तीसगढ़

CG BREAKING NEWS : राजधानी में सनसनी रेलवे कॉलोनी के भीतर युवक का कत्ल, गंज थाना क्षेत्र में सुबह-सुबह मिला शव

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredदेश - विदेश

राज्यसभा चुनाव: Nitish Kumar समेत NDA नेताओं ने दाखिल किया पर्चा, अमित शाह रहे मौजूद

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination
Featuredदेश - विदेश

Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination : “अब राज्यसभा जाना चाहता हूँ” नीतीश कुमार का भावुक पोस्ट, 20 साल के शासन के बाद मुख्यमंत्री पद छोड़ने के संकेत

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?