Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: मुख्यमंत्री निवास में हरेली उत्सव: श्री साय ने गौरी-गणेश, नवग्रह की पूजा कर भगवान शिव का किया अभिषेक.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » मुख्यमंत्री निवास में हरेली उत्सव: श्री साय ने गौरी-गणेश, नवग्रह की पूजा कर भगवान शिव का किया अभिषेक.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

मुख्यमंत्री निवास में हरेली उत्सव: श्री साय ने गौरी-गणेश, नवग्रह की पूजा कर भगवान शिव का किया अभिषेक.

Hum Vatan News
Last updated: July 24, 2025 4:23 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर, जुलाई 2025/छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति के पहले पर्व “हरेली” पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में गौरी-गणेश, नवग्रह की पूजा कर भगवान शिव का अभिषेक किया।

पहली बार मुख्यमंत्री निवास में हरेली के पूजन में भिलाई की ग्रेजुएट सुश्री धनिष्ठा शर्मा ने अपने बड़े भाई श्री दिव्य शर्मा के साथ भगवान शिव के अभिषेक में मंत्रोच्चार किया, इससे मुख्यमंत्री श्री साय एवं उनके परिजनों सहित मौजूद सभी अतिथि प्रभावित हुए।

- Advertisement -
HTML5 Icon

हरेली के पूजा-पाठ में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम, महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े और राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा भी शामिल हुए।

- Advertisement -
HTML5 Icon

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने खेती किसानी के कामों में उपयोग होने वाले नांगर, रापा, कुदाल व दूसरे कृषि यंत्रों की विधिवत पूजा-अर्चना कर हरेली उत्सव का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश के किसानों समेत समस्त छत्तीसगढ़ वासियों की ख़ुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने पशुधन संरक्षण के संदेश के साथ गाय और बछड़े को पारंपरिक लोंदी और हरा चारा खिलाया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को हरेली पर्व की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हरेली पर्व केवल किसानों का उत्सव नहीं है, बल्कि यह प्रकृति, पर्यावरण और पशुधन से जुड़े हमारे गहरे रिश्ते को भी दर्शाता है। इस दिन गाय एवं अन्य मवेशियों को गेहूं के आटे, नमक और अरंडी के पत्तों से तैयार लोंदी खिलाने की परंपरा है। मान्यता है कि इससे पशुओं को कई प्रकार की बीमारियों से बचाव मिलता है और उनकी सेहत बेहतर रहती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति में पशुओं को परिवार का सदस्य माना गया है। हरेली का यह पर्व हमें पशुधन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे अपनी परंपराओं से जुड़ें और पशुधन की देखभाल एवं सुरक्षा को प्राथमिकता दें। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित इस अवसर पर पारंपरिक छत्तीसगढ़ी परिवेश और पूजा-पद्धति के साथ लोक संस्कृति की जीवंत झलक देखने को मिली।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

PM मोदी के नेतृत्व की CM साय ने की तारीफ, कहा- देश की प्रतिभाओं और नवाचारों को मिल रही राष्ट्रीय पहचान
Featured छत्तीसगढ़
CG News : छत्तीसगढ़ में अंतिम संस्कार के दौरान बड़ा हादसा, जलती चिता में घुसा बेकाबू ऑटो’ मामा-भांजा झुलसे
Featured छत्तीसगढ़
हवाला नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, 6 आरोपी गिरफ्तार’ 1,424 बैंक खाते फ्रीज और 26.01 करोड़ की संपत्ति अटैच
Featured छत्तीसगढ़
खुदाई में नर कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, थैला और चप्पल बरामद’ पहचान करने में जुटी पुलिस
Featured छत्तीसगढ़
CG Politics : स्मृति ईरानी की 10 मिनट की मुलाकात से छत्तीसगढ़ BJP में हलचल, कर्मवीर सिंह और सिद्धार्थ शंभू से अलग-अलग चर्चा
Featured छत्तीसगढ़
चक्रवाती तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना, किसानों को सतर्क रहने की सलाह.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
‘मन की बात’ देश की लोकशक्ति की आराधना और 140 करोड़ देशवासियों से आत्मीय संवाद का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Accident : रायपुर में रफ्तार का कहर, VIP चौक पर ट्रक की टक्कर से मां-बेटी की दर्दनाक मौत’ पुलिस जांच में जुटी
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

वोटर लिस्ट से नाम हटाने वाले SIR सॉफ्टवेयर पर EC ने नहीं खोले पत्ते, कहा- यह ट्रेड सीक्रेट

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : धान खरीदी से पहले किसानों का बड़ा ऐलान, प्रति क्विंटल 258 रुपये अतिरिक्त देने की मांग’ 27 अक्टूबर को निकालेंगे रैली

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Crime News : दोहरे हत्याकांड के आरोपी ने जेल में उठाया खौफनाक कदम’ प्रवेश कुमार के हाथ पर चोट के निशान मिलने से मचा हड़कंप

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?