Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: खतरे में ‘स्वास्थ्य मितान’ की नौकरी, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने दिया आश्वासन, कहा- अनुभव के आधार पर दी जाएगी प्राथमिकता
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » खतरे में ‘स्वास्थ्य मितान’ की नौकरी, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने दिया आश्वासन, कहा- अनुभव के आधार पर दी जाएगी प्राथमिकता

Featuredछत्तीसगढ़

खतरे में ‘स्वास्थ्य मितान’ की नौकरी, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने दिया आश्वासन, कहा- अनुभव के आधार पर दी जाएगी प्राथमिकता

Hum Vatan News
Last updated: May 29, 2025 12:31 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर – कंपनी का टेंडर समाप्त होने के बाद से स्वास्थ्य मितानों की नौकरी खतरे में है. यही नहीं तीन महीने से तनख्वाह भी नहीं मिली है. स्थिति से परेशान सैकड़ों स्वास्थ्य मितान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात करने उनके बंगले पहुंचे. स्टेट नोडल एजेंसी में कलेक्टर दर पर समायोजन करने की उनकी मांग पर मंत्री ने अनुभव को ध्यान में रखते हुए नौकरी पर रखने का भरोसा दिलाया.

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के पास ज्ञापन सौंपने पहुंचे कर्मचारियों ने कहा कि देश की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सहायता योजना ‘आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ के तहत छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले हम लगभग 750 स्वास्थ्य मितान को राज्य सरकार ने एक झटके में बेरोजगार कर दिया है. हम स्वास्थ्य मितान के थर्ड पार्टी FHPL कंपनी का टेडर 30 अप्रैल को समाप्त कर दिया गया, और उसे बिना किसी विस्तार या विकल्प के रद्द कर दिया गया है.

- Advertisement -
HTML5 Icon
बता दें कि स्वास्थ्य मितान को पहले कियोस्क ऑपरेटर के रूप में जाना जाता था. राज्य के सभी 33 जिलों में पिछले 10 से 12 वर्षों लगातार सेवाए दे रहे थे. ये कर्मचारी थर्ड पार्टी कंपनियों के माध्यम से आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत कई महत्वपूर्ण कार्य जैसे आयुष्मान कार्ड, व्यय वंदना कार्ड, आभा कार्ड, एवं साथ-साथ मरीजों के उपचार में क्लेम प्रोसेसिंग, वेरिफिकेशन ऑडिट व अपलोडिंग के अलावा ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों के मरीजों को विभिन्न शिविरों के माध्यम से लाभ दिलाने जैसे अहम दायित्व निभा रहे थे.

स्वास्थ्य मितानों से मुलाकात के बाद स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कहा कि आयुष्मान योजना के कर्मचारी हैं, इनको यह काफी लंबे समय से काम का अनुभव है. उनकी समयावधि पूर्ण हो चुकी है. विभाग में इसका ऑडिट करेंगे. स्वास्थ्य विभाग में उनकी समायोजित करने की मांग का नियमानुसार परीक्षण कराएंगे. इनको काम का लंबा अनुभव है, जिसे ध्यान में रखते हुए निश्चित रूप से हम इनको रखेंगे. यदि विभागीय करना होगा, तो उसमें भी उनके अनुभव के आधार पर प्राथमिकता दी जाएगी.

उन्होंने कहा कि जब से मैं स्वास्थ्य मंत्री बना हूं, हर बार तीन-चार महीने की सैलरी नहीं मिलने की शिकायत रहती ही है. हम बराबर पेमेंट कर रहे हैं. एजेंसी के माध्यम से इन लोग को पेमेंट मिलेगा. आने वाले समय में या तो कोई अन्य पार्टी ऑडिट के लिए ठेका लेगी, उसके माध्यम से करेंगे. और अगर हम ठेका नहीं देंगे तो निश्चित रूप से भारत सरकार के मैनेजर की गाइडलाइन में जो है या जो कलेक्टर दर है, उसके आधार पर इनको काम दिया जाएगा.

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13843/168

Advertisement Carousel

Latest Post

सरकार बनी किसानों की ताकत, जशपुर में रियायती दरों पर मिल रहे खाद-बीज.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
महारानी अस्पताल के कायाकल्प के लिए 7 करोड़ रूपए से अधिक का प्रस्ताव तैयार.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CM Sai’ के निर्देश पर सख्त नियम लागू, अवैध खनन करने वालों की अब खैर नहीं
Featured छत्तीसगढ़
महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की शानदार पहल साड़ी की राशि सीधे कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के खाते में होगी जमा।
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG News : पति की मौत और हादसे का डर दिखाकर महिला से ऐंठे 85 लाख, ठगी का बड़ा खुलासा
Featured छत्तीसगढ़
BREAKING NEWS : कोलकाता में बड़ा हादसा’ निर्माणाधीन गोदाम का शेड गिरा, 5 मजदूरों की मौत
Featured देश - विदेश
School Session Change 2027 : छत्तीसगढ़ में बदलेगा स्कूल कैलेंडर, 2027 से 1 अप्रैल से शुरू होगा नया सत्र
Featured छत्तीसगढ़
Donald Trump: US Senate passes resolution against war with Iran.
Donald Trump : सीनेट ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई सीमित करने वाला प्रस्ताव पास किया
Featured international

You Might Also Like Related

Indus Waters Treaty: Pakistan's new military preparations; threatens India with war.
Featuredinternational

Indus Waters Treaty : भारत के जल कदम से घबराया पाकिस्तान, नई सैन्य तैयारी के बीच जंग की गीदड़भभकी

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredjobदेश - विदेश

CBI Apprentice 2026 : बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का सुनहरा अवसर, CBI अप्रेंटिस भर्ती के लिए जल्द करें आवेदन

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Mahtari Vandan Yojana : ई-केवाईसी अधूरी तो रुक सकती है सहायता राशि, महिलाओं के लिए जारी हुआ अलर्ट

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?