Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Hidma Death Controversy : नक्सलियों का आरोप— बीमार हिड़मा को पकड़कर की गई हत्या
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Hidma Death Controversy : नक्सलियों का आरोप— बीमार हिड़मा को पकड़कर की गई हत्या

Featuredछत्तीसगढ़

Hidma Death Controversy : नक्सलियों का आरोप— बीमार हिड़मा को पकड़कर की गई हत्या

Hum Vatan News
Last updated: November 21, 2025 3:48 PM
By
Hum Vatan News
Share
Hidma Death Controversy
Hidma Death Controversy
SHARE
× Popup Image

Hidma Death Controversy , रायपुर। नक्सल कमांडर हिड़मा की मौत को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। नक्सल संगठन ने अभय के नाम से एक विस्तृत पत्र जारी करते हुए पुलिस के आधिकारिक बयान को पूरी तरह खारिज कर दिया है। नक्सलियों ने दावा किया है कि हिड़मा किसी मुठभेड़ में नहीं मारा गया, बल्कि उसे बीमार अवस्था में पकड़ा गया और बाद में हत्या कर दी गई।

Aadhaar-Based Attendance : सरकार ने लागू किया नया आधार आधारित अटेंडेंस सिस्टम

इलाज के लिए विजयवाड़ा गया था हिड़मा— नक्सल संगठन का दावा

पत्र में नक्सलियों ने कहा है कि हिड़मा लंबे समय से बीमार था और अपना इलाज कराने विजयवाड़ा गया हुआ था। संगठन के अनुसार, उसकी गतिविधियों की जानकारी लीक हो गई, जिसके बाद 15 नवंबर को पुलिस ने उसे गुप्त रूप से पकड़ लिया।

नक्सल संगठन का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद आंध्र प्रदेश पुलिस हिड़मा को अल्लुरी सीतारामा राजू जिले के मरेडुमल्ली क्षेत्र में ले गई और 18 नवंबर को उसकी हत्या कर दी गई।

पत्नी राजे सहित छह लोगों की हत्या का आरोप

पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि हिड़मा के साथ उसकी पत्नी राजे समेत कुल 6 लोगों की हत्या की गई। संगठन का दावा है कि पुलिस ने इसे एनकाउंटर बताकर “झूठी कहानी” गढ़ी है।

19 नवंबर के एनकाउंटर को भी बताया फर्जी

नक्सलियों ने 19 नवंबर को हुई मुठभेड़ में 7 नक्सलियों के मारे जाने की घटना पर भी सवाल उठाए और इसे “फर्जी” करार दिया है। पत्र में दावा किया गया है कि पुलिस अपनी उपलब्धियों को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने और नक्सल नेतृत्व को कमजोर करने के लिए गलत कथाएं प्रसारित कर रही है।

23 नवंबर को देशव्यापी प्रतिरोध दिवस की घोषणा

अभय के नाम से जारी इस पत्र में नक्सल संगठन ने कहा है कि हिड़मा को “खलनायक” के रूप में दिखाया जा रहा है और उसके खिलाफ “झूठा प्रचार” किया जा रहा है। इसी के विरोध में संगठन ने 23 नवंबर को देशव्यापी प्रतिरोध दिवस मनाने की घोषणा की है।

पुलिस का आधिकारिक बयान अब तक नहीं

पत्र के सामने आने के बाद राज्य और केंद्र सुरक्षा एजेंसियों में हलचल बढ़ गई है। हालांकि, इस ताजा आरोप पर पुलिस की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

हिड़मा पिछले कई वर्षों से सुरक्षा बलों के खिलाफ बड़े हमलों का मास्टरमाइंड माना जाता रहा है, जिसके चलते उसकी मौत देशभर में चर्चाओं का विषय बनी हुई है। नक्सल संगठन के नए दावे से घटना को लेकर और अधिक सवाल खड़े हो गए हैं।

Contents
इलाज के लिए विजयवाड़ा गया था हिड़मा— नक्सल संगठन का दावापत्नी राजे सहित छह लोगों की हत्या का आरोप19 नवंबर के एनकाउंटर को भी बताया फर्जी23 नवंबर को देशव्यापी प्रतिरोध दिवस की घोषणापुलिस का आधिकारिक बयान अब तक नहीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

आयुक्त श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का किया सघन निरीक्षण
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Road Accident : छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत, ट्रक की टक्कर और बाइक भिड़ंत से मचा हड़कंप
Featured छत्तीसगढ़
CG Transfer News : छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 102 अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी
Featured छत्तीसगढ़
CG Crime News : 6 महीने पहले पति और बच्चे को छोड़ प्रेमी संग गई महिला की पिटाई, मामला पुलिस तक पहुंचा
Featured छत्तीसगढ़
Ethanol Fuel : सरकार का बड़ा फैसला’ 100% एथेनॉल वाले ईंधन से चलेंगी गाड़ियां, जानें क्या होगा बदलाव
Featured देश - विदेश
CG Holiday News : छत्तीसगढ़ में छुट्टी को लेकर बड़ा अपडेट, गोवर्धन पूजा पर 9 नवंबर को अवकाश घोषित
Featured छत्तीसगढ़
CG News : रेण नदी हादसे से दहला सूरजपुर, चार लोगों की मौत के बाद गांव में पसरा मातम
Featured छत्तीसगढ़
आईटीएम विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में नवाचार, उद्यमिता और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण पर राज्यपाल ने दिया जोर.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित.

By
Hum Vatan News
1 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

केबिनेट सचिव ने संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ से निपटने राज्य के मुख्य सचिवों से की वीडियो कॉन्फ्रेंस.

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG PWD Transfer : छत्तीसगढ़ में PWD विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 91 सब इंजीनियरों के तबादले का आदेश जारी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?