Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा हाल ही में लॉन्च की गई 56 परियोजनाओं में ऐतिहासिक बुकिंग.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा हाल ही में लॉन्च की गई 56 परियोजनाओं में ऐतिहासिक बुकिंग.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा हाल ही में लॉन्च की गई 56 परियोजनाओं में ऐतिहासिक बुकिंग.

Hum Vatan News
Last updated: December 16, 2025 6:27 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर।

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा हाल ही में लॉन्च की गई 56 आवासीय परियोजनाओं को आमजन का अभूतपूर्व प्रतिसाद प्राप्त हुआ है। हाउसिंग बोर्ड की इन योजनाओं में कुल 1477 आवासों के विरुद्ध लगभग 3500 ऑफर प्राप्त हुए हैं, जिनका कुल मूल्य लगभग 305 करोड़ रुपये है। प्राप्त अधिकांश ऑफर हाल ही में लॉन्च की गई आवासीय योजनाओं के लिए हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव ने बताया कि राज्य के 26 जिलों में लगभग 2060 करोड़ रुपये की नई आवासीय परियोजनाओं की लांचिंग माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के करकमलों से, माननीय मंत्री आवास एवं पर्यावरण श्री ओ.पी.चौधरी जी, अन्य माननीय मंत्रिगण एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।
श्री अनुराग सिंह देव ने बताया कि मंडल की नीति के अनुसार किसी भी परियोजना में 3 माह की अवधि में न्यूनतम 10 प्रतिशत निरंतर बुकिंग अथवा एकमुश्त 60 प्रतिशत बुकिंग प्राप्त होने पर ही निविदा (टेंडर) प्रक्रिया प्रारंभ की जाती है। आमजन द्वारा हाउसिंग बोर्ड पर जताए गए विश्वास का परिणाम यह है कि लॉन्च की गई परियोजनाओं में से 15 जिलों की 23 परियोजनाओं में लांचिंग के मात्र 15 दिनों के भीतर ही पर्याप्त बुकिंग प्राप्त हो चुकी है। इन परियोजनाओं में नियमानुसार निविदा (टेंडर) प्रक्रिया जारी हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

इन परियोजनाओं में—टाटीबंध, रिंग रोड नंबर–2, रायपुर (30 मकान, टेंडर अमाउंट 12.29 करोड़), कबीर नगर फेस–1, रायपुर (22 मकान, 6.70 करोड़), सामान्य आवास योजना नरदहा, रायपुर (48 भवन, 6.34 करोड़), कोहला तिल्दा, जिला रायपुर (259 भवन, 34.05 करोड़), अटल विहार योजना भुरकोनी, जिला रायपुर (148 मकान, 17.20 करोड़), सामान्य आवास योजना सेजबहार फेस–2, रायपुर (58 मकान, 10.99 करोड़), सामान्य आवास योजना सेक्टर–12, नवा रायपुर अटल नगर (348 मकान, 101.17 करोड़), अटल विहार योजना मचेवा, जिला महासमुंद (64 मकान, 1.95 करोड़), अटल विहार योजना पुलगांव फेस–2, जिला दुर्ग (169 मकान, 48.43 करोड़), दीनदयाल आवास योजना खमरिया खुर्द, जिला खैरागढ़ (62 भवन, 5.59 करोड़), अटल विहार योजना जोराताल, जिला कवर्धा (82 मकान, 11.32 करोड़), अटल विहार योजना बीजभाठ, जिला बेमेतरा (12 मकान, 3.89 करोड़), अटल विहार योजना सिहाद (भखारा), जिला धमतरी (22 मकान, 2.93 करोड़), अटल विहार योजना गुरूर, जिला बालोद (61 मकान, 5.16 करोड़), अटल विहार योजना मार्डिंग पीडिंग (धेनु), जिला राजनांदगांव (41 मकान, 4.96 करोड़), अटल विहार योजना श्रीराम नगर, कांकेर (10 मकान, 1.51 करोड़), अटल आवास योजना कराठी, जिला भानुप्रतापपुर (87 भवन, 4.87 करोड़), अटल विहार योजना बोदरी फेस–2, जिला बिलासपुर (181 मकान, 24.47 करोड़), सामान्य आवास योजना देवरीखुर्द फेस–3, जिला बिलासपुर (84 मकान, 9.50 करोड़), अटल विहार योजना खरसिया, जिला रायगढ़ (69 मकान, 6.69 करोड़), अटल विहार योजना दानसारा, सारंगढ़ (454 भवन, 59.80 करोड़), अटल विहार योजना जगदीशपुर, जिला अंबिकापुर (65 मकान, 4.82 करोड़) एवं अटल विहार योजना पररी, जिला सूरजपुर (150 मकान, 22.18 करोड़) शामिल हैं।

इन 23 परियोजनाओं के अंतर्गत कुल 2526 आवासीय भवनों का निर्माण प्रस्तावित है, जिनका कुल अनुमानित टेंडर अमाउंट 406.81 करोड़ रुपये है। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आगामी दिनों में निविदा कार्यवाही संपन्न कर ली जावेगी।

श्री अवनीश कुमार शरण आयुक्त छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने आज आयोजित समय-सीमा बैठक के दौरान सभी ज़िम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन परियोजनाओं की लॉन्चिंग की जा चुकी है, उनकी टेंडर निविदा प्रक्रिया 31 दिसंबर से पूर्व पूर्ण की जाए।उन्होंने यह भी स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित समय-सीमा में, उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप किया जाए तथा कार्य पूर्ण होने के उपरांत शीघ्र आधिपत्य प्रदान किया जाए।

श्री अनुराग सिंह देव ने यह भी बताया कि हाउसिंग बोर्ड सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान कर रहा है। इसी क्रम में हाल ही में स्व. श्री परमानंद साहू के पुत्र श्री पंकज साहू तथा स्व. श्री संतोष सागर जी की पुत्री श्रीमती पूजा सोनी को, हाउसिंग बोर्ड के आयुक्त श्री अवनीश कुमार शरण जी की उपस्थिति में अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई। उल्लेखनीय है कि, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने विगत एक वर्ष में दिवंगत हुए 10 कर्मचारियों के आश्रित परिवार के सदस्यों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है।

माननीय मंत्री आवास एवं पर्यावरण श्री ओ.पी. चौधरी जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल को आमजन का अभूतपूर्व विश्वास प्राप्त हुआ है। शुभारंभ के मात्र 15 दिनों में 23 परियोजनाओं में पर्याप्त बुकिंग मिलना एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। उन्होंने आगामी दिनों में निविदा प्रक्रिया के सफल क्रियान्वयन हेतु मंडल के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG Patwari Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, 200 पदों पर होगी सीधी भर्ती
Featured job छत्तीसगढ़
CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान का असर, 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट
Featured छत्तीसगढ़
27 October 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
Featured religion
आयुक्त श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का किया सघन निरीक्षण
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Road Accident : छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत, ट्रक की टक्कर और बाइक भिड़ंत से मचा हड़कंप
Featured छत्तीसगढ़
CG Transfer News : छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 102 अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी
Featured छत्तीसगढ़
CG Crime News : 6 महीने पहले पति और बच्चे को छोड़ प्रेमी संग गई महिला की पिटाई, मामला पुलिस तक पहुंचा
Featured छत्तीसगढ़
Ethanol Fuel : सरकार का बड़ा फैसला’ 100% एथेनॉल वाले ईंधन से चलेंगी गाड़ियां, जानें क्या होगा बदलाव
Featured देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG Holiday News : छत्तीसगढ़ में छुट्टी को लेकर बड़ा अपडेट, गोवर्धन पूजा पर 9 नवंबर को अवकाश घोषित

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : रेण नदी हादसे से दहला सूरजपुर, चार लोगों की मौत के बाद गांव में पसरा मातम

By
Hum Vatan News
3 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

आईटीएम विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में नवाचार, उद्यमिता और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण पर राज्यपाल ने दिया जोर.

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?