Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Hong Kong Sixes 2026: पाकिस्तान के बाद UAE से भी हारा भारत, जानें कैसा रहा मुकाबला
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Hong Kong Sixes 2026: पाकिस्तान के बाद UAE से भी हारा भारत, जानें कैसा रहा मुकाबला

Featuredखेल

Hong Kong Sixes 2026: पाकिस्तान के बाद UAE से भी हारा भारत, जानें कैसा रहा मुकाबला

Hum Vatan News
Last updated: October 31, 2026 1:19 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

Hong Kong Sixes 2026: हांगकांग सिक्सेस 2026 में भारतीय टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। पाकिस्तान के बाद अब संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भी भारत को करारी शिकस्त दी है। इस हार के साथ ही टीम इंडिया का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया। यूएई के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 6 विकेट पर 94 रन बनाए थे। जवाब में यूएई ने बिना कोई विकेट गंवाए महज 26 गेंदों में 95 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया।

Contents
6 ओवर में भारत ने बनाए 94 रनखालिद शाह और अंश टंडन ने भारत के गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियांपाकिस्तान के खिलाफ भी मिली थी हारक्रुणाल पांड्या की गेंदबाजी भी रही चिंता का विषय

भारत को उम्मीद थी कि पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार के बाद टीम यूएई के विरुद्ध जीत दर्ज करके टूर्नामेंट में वापसी करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, जिसका खामियाजा टीम को टूर्नामेंट से बाहर होकर भुगतना पड़ा।

- Advertisement -
HTML5 Icon

6 ओवर में भारत ने बनाए 94 रन

यूएई के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 94 रन बनाए। भारत की ओर से टी. नटराजन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 14 गेंदों में 38 रन बनाए। उनकी पारी में 3 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।

- Advertisement -
HTML5 Icon

वहीं राहुल त्रिपाठी ने भी आक्रामक अंदाज दिखाया और सिर्फ 7 गेंदों पर 24 रन बनाए। कप्तान क्रुणाल पांड्या ने 8 गेंदों में 15 रन का योगदान दिया। हालांकि, नीतीश राणा, शशांक सिंह और राहुल तेवतिया बड़ी पारियां खेलने में नाकाम रहे। यूएई की ओर से जाहिद अली ने 2 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।

Jiyaa Shankar Engagement News: जिया शंकर ने करण धनक को किया अनफॉलो? सगाई टूटने की चर्चाओं पर आया बयान

खालिद शाह और अंश टंडन ने भारत के गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

95 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई की टीम ने भारतीय गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। कप्तान खालिद शाह ने सिर्फ 14 गेंदों पर नाबाद 52 रन बनाए। उनकी पारी में 3 चौके और 6 छक्के शामिल रहे।

दूसरी ओर, अंश टंडन ने भी विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 12 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 5 छक्के लगाए। दोनों बल्लेबाजों की शानदार पारियों की बदौलत यूएई ने 4.2 ओवर यानी 26 गेंदों में 97 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।

पाकिस्तान के खिलाफ भी मिली थी हार

हांगकांग सिक्सेस 2026 में भारतीय टीम को इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा था। उस मुकाबले में भारत ने 6 ओवर में 88 रन बनाए थे। शशांक सिंह ने महज 11 गेंदों पर 40 रनों की तेज पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

जवाब में पाकिस्तान ने 3.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया था। पाकिस्तान की ओर से अब्बास अफरीदी ने 8 गेंदों में 35 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। लगातार दो हार के कारण भारतीय टीम ग्रुप चरण में अपना दबदबा बनाने में नाकाम रही।

क्रुणाल पांड्या की गेंदबाजी भी रही चिंता का विषय

भारतीय कप्तान क्रुणाल पांड्या की गेंदबाजी भी चर्चा में रही। पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मुकाबले में उन्हें लगातार पांच गेंदों पर पांच छक्के पड़े थे। यूएई के खिलाफ मैच में भी वह महंगे साबित हुए। उन्होंने केवल 2 गेंदें फेंकी और 12 रन खर्च किए।

टीम इंडिया के लिए इस टूर्नामेंट में बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों विभागों में सुधार की जरूरत साफ नजर आई।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

बिलासपुर में भीषण अग्निकांड, राजेंद्र नगर चौक स्थित दुकान में लगी आग; सामान जलकर राख
Featured छत्तीसगढ़
PM Modi’s Ekta Nagar Projects: एकतानगर में बनेगा पर्यटन का नया केंद्र, 127 कमरों वाला IRCTC होटल और यूनिटी इको ट्रेल समेत कई प्रोजेक्ट्स शुरू
business Featured
CG News : 250 टन स्क्रैप चोरी का खुलेगा राज, CBI ने बनाई 35 अफसरों की स्पेशल टीम
Featured छत्तीसगढ़
CG News : पेंशनर्स के लिए शुरू हुई डोरस्टेप सुविधा, डाकिया बनाएगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र’ जानें प्रक्रिया
Featured छत्तीसगढ़
Jiyaa Shankar Engagement News: जिया शंकर ने करण धनक को किया अनफॉलो? सगाई टूटने की चर्चाओं पर आया बयान
entertainment Featured
CG News : उद्योगों के लिए जमीन लेना और इस्तेमाल करना होगा आसान, सरकार ने बदले भूमि प्रबंधन नियम
Featured छत्तीसगढ़
Twisha Sharma Death Case : भोपाल में न्याय मिलने पर CBI ने जताई आशंका, तविशा शर्मा मौत केस को दूसरे राज्य में ट्रांसफर करने की मांग
Featured देश - विदेश
Ashta Lakshmi Mahima : मां लक्ष्मी के 8 दिव्य स्वरूप, किसकी पूजा से मिलेगा धन, संतान और सुख-समृद्धि का वरदान
Featured religion

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG Weather Today : बारिश के बाद फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, ठंड-गर्मी के बीच जानें ताजा अपडेट

By
Hum Vatan News
3 Min Read
CG Police Transfer List 2026
Featuredछत्तीसगढ़

CG Police Transfer : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, ASP-DSP स्तर के 33 अधिकारियों का तबादला, आदेश जारी

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Featuredreligion

31 October 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?