Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र….उमड़ी आगंतुकों की भीड़.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र….उमड़ी आगंतुकों की भीड़.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र….उमड़ी आगंतुकों की भीड़.

Hum Vatan News
Last updated: November 2, 2026 4:43 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

 रायपुर, 02 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल का विभागीय स्टॉल नागरिकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। राज्योत्सव के पहले दिन मंडल के स्टॉल पर बड़ी संख्या में आगंतुक पहुंचे और विभिन्न आवासीय एवं व्यावसायिक योजनाओं, उपलब्ध मकानों तथा आवासीय परियोजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। प्रदेश के नागरिकों को किफायती, गुणवत्तापूर्ण एवं सुविधायुक्त आवास उपलब्ध कराने की दिशा में मंडल द्वारा किए जा रहे प्रयासों और संचालित योजनाओं के प्रति लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

राज्योत्सव परिसर में मंडल का विभागीय स्टॉल डोम H1 के स्टॉल क्रमांक 11 पर स्थापित किया गया है। यहां मंडल की विभिन्न आवासीय एवं व्यावसायिक परियोजनाओं, उपलब्ध संपत्तियों तथा नागरिक सुविधाओं की जानकारी व्यवस्थित रूप से उपलब्ध कराई जा रही है। स्टॉल पर पहुंचने वाले नागरिक अपनी आवश्यकता, बजट एवं पसंद के अनुरूप उपलब्ध आवासीय विकल्पों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

आवासीय योजनाओं के प्रति नागरिकों में दिखा उत्साह

- Advertisement -
HTML5 Icon

राज्योत्सव के पहले दिन मंडल के स्टॉल पर पहुंचे आगंतुकों ने विभिन्न जिलों में संचालित आवासीय योजनाओं और उपलब्ध मकानों के संबंध में विशेष रुचि दिखाई। नागरिकों ने आवासों की उपलब्धता, स्थान, कीमत, बुकिंग प्रक्रिया तथा अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। स्टॉल पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आगंतुकों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

मंडल द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध होने से नागरिकों को विभिन्न आवासीय विकल्पों के बारे में समझने और अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप निर्णय लेने में सुविधा मिल रही है। विशेष रूप से स्वयं का घर खरीदने के इच्छुक नागरिकों के लिए यह स्टॉल उपयोगी जानकारी प्राप्त करने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है।

आवासीय सुविधाओं के विस्तार और अधोसंरचना विकास की उपलब्धियों से परिचित हो रहे नागरिक

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल प्रदेश में आवासीय सुविधाओं के विस्तार के साथ अधोसंरचना विकास की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। मंडल द्वारा आवासीय योजनाओं को नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने, उपलब्ध संपत्तियों के बेहतर उपयोग तथा आवास संबंधी प्रक्रियाओं को अधिक सरल एवं सुविधाजनक बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मंडल की गतिविधियों का विस्तार अब आवास निर्माण के साथ-साथ अधोसंरचना विकास के विभिन्न क्षेत्रों में भी किया जा रहा है। राज्योत्सव में स्थापित विभागीय स्टॉल के माध्यम से नागरिकों को मंडल की योजनाओं, गतिविधियों और उपलब्धियों से परिचित कराया जा रहा है।

नागरिकों को योजनाओं से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बना राज्योत्सव

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव जैसे महत्वपूर्ण आयोजन में मंडल की सहभागिता का प्रमुख उद्देश्य आवासीय एवं व्यावसायिक योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुंचाना है। इसके साथ ही इच्छुक आवेदकों को उपलब्ध आवासीय विकल्पों, आवश्यक प्रक्रियाओं और सुविधाओं के संबंध में प्रत्यक्ष मार्गदर्शन उपलब्ध कराना भी है।

मंडल के अधिकारियों द्वारा आगंतुकों को योजनाओं के संबंध में जानकारी देने के साथ उनकी शंकाओं का समाधान किया जा रहा है। इससे आम नागरिकों और मंडल के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है तथा योजनाओं की जानकारी अधिक प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंच रही है।

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने राज्योत्सव में आने वाले नागरिकों से डोम H1 स्थित स्टॉल क्रमांक 11 का अवलोकन कर विभिन्न आवासीय एवं व्यावसायिक योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने का आग्रह किया है। मंडल का प्रयास है कि प्रदेश के अधिक से अधिक नागरिकों तक बेहतर आवासीय सुविधाओं और उपलब्ध योजनाओं की जानकारी पहुंचे तथा अपने घर का सपना साकार करने की दिशा में उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन मिल सके

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

दीपावली पर 20 क्विंटल फूलों से सजा केदारनाथ धाम, राष्ट्रपति और PM Modi’ ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
Featured देश - विदेश
CG Crime News : छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाली घटना, 5 साल के मासूम की हत्या से मचा हड़कंप’ संदेही रिश्तेदार हिरासत में
Featured छत्तीसगढ़
CG Accident News : दिवाली के दिन सड़क पर मचा मौत का तांडव, बस-ट्रक की भिड़ंत में ट्रक चालक ने मौके पर तोड़ा दम
Featured छत्तीसगढ़
PM Modi’ बस्तर में जवानों संग मनाएंगे दिवाली, शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि’ नक्सलमुक्त क्षेत्र में विकास का संदेश
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : दीपक टंडन की बढ़ीं मुश्किलें, होटल और घर पर पुलिस की दबिश’ DVR और पत्नी का मोबाइल जब्त
Featured छत्तीसगढ़
Weather Update
CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में सर्दी का असर तेज, उत्तरी जिलों में 10 डिग्री तक पहुंचा न्यूनतम तापमान
Featured छत्तीसगढ़
Diwali 2026: आज दिवाली पर देशभर के मंदिरों में उमड़ी भीड़, अयोध्या से मदुरै तक दिखा उत्साह
Featured national
08 November 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
Featured national

You Might Also Like Related

Featuredदेश - विदेश

PoK Violence: प्रदर्शनकारियों और पाकिस्तानी सुरक्षाबलों में टकराव, 9 लोगों की मौत का दावा

By
Hum Vatan News
3 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

दीपावली का पर्व हर घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली और नई उम्मीदों का प्रकाश लेकर आए : मुख्यमंत्री श्री साय.

By
Hum Vatan News
1 Min Read

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में प्रदेश के तीन शहरों का राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए चयन, 11 नवंबर को नई दिल्ली में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित.

By
Hum Vatan News
11 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?