Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: तबाही मचाने आ रहा तूफान, 23 राज्यों में भयंकर बारिश, आंधी के साथ गिरेंगे ओले, अलर्ट जारी
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » तबाही मचाने आ रहा तूफान, 23 राज्यों में भयंकर बारिश, आंधी के साथ गिरेंगे ओले, अलर्ट जारी

Featuredदेश - विदेश

तबाही मचाने आ रहा तूफान, 23 राज्यों में भयंकर बारिश, आंधी के साथ गिरेंगे ओले, अलर्ट जारी

Hum Vatan News
Last updated: April 26, 2025 1:07 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

देश के 23 राज्यों में एक बार फिर आंधी-तूफान और भयंकर बारिश का दौर शुरू होने वाला है. आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का अनुमान है कि एक बार फिर मौसम जबरदस्त करवट लेगा. आईएमडी ने पूर्वानुमान जाहिर किया है कि 23 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भीषण बारिश हो सकती है. कई इलाकों में ओले गिरने की भी संभावना है. मौसम विभाग ने चेतावनी ने जारी कर दी है. आईएमडी ने कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है.

Contents
पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदलेगा मौसमदेशभर का मौसमी सिस्टमअगले 5 दिनों तक भयंकर बारिश और आंधी का दौर26 से 29 अप्रैल तक आंधी-बारिश की चेतावनीकई राज्यों में हीट वेव अलर्ट

CM विष्णुदेव साय ने पंडरी में स्वरा प्रतिष्ठान का किया शुभारंभ

- Advertisement -
HTML5 Icon

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदलेगा मौसम

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है. इसके कारण भारत के आधे से ज्यादा राज्यों में मौसम का मिजाज बदल जाएगा. मूसलाधार बारिश के साथ तेज हवा चलेगी.  देश के उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर इलाकों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का सबसे ज्यादा असर दिखाई देगा. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, उत्तराखंड बंगाल, बिहार, झारखंड समेत देश के कई हिस्सों में भारी बारिश के साथ आंधी आ सकती है.

- Advertisement -
HTML5 Icon

देशभर का मौसमी सिस्टम

आईएमडी के मुताबिक उत्तरी बांग्लादेश और पूर्वोत्तर असम के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. इसके अलावा मध्य छत्तीसगढ़ से मन्नार की खाड़ी तक एक उत्तर-दक्षिणी ट्रफ लाइन बनी हुई है. इसके कारण पूर्वोत्तर भारत में अगले 5 दिनों तक गरज चमक के साथ आंधी चलेगी. भयंकर बारिश का भी मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जाहिर किया है. असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम समेत कई अन्य राज्यों में आफत की बारिश हो सकती है. 40 से 50 किमी से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.

IED फटा, बीजापुर में DRG जवान घायल

अगले 5 दिनों तक भयंकर बारिश और आंधी का दौर

  • असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में 25 से 27 अप्रैल तक जमकर बादल बरसेंगे.
  • नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा में 25 से 26 अप्रैल को बारिश होने के आसार हैं.
  • कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी में भी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है.
  • बारिश के साथ-साथ इन राज्यों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी.

26 से 29 अप्रैल तक आंधी-बारिश की चेतावनी

  • 26 से 29 अप्रैल तक भारत के पूर्वी भागों में आंधी, बिजली, ओलावृष्टि और तेज/तूफानी हवाओं के साथ बारिश का एक नया दौर शुरू होने वाला है. कई राज्यों में भयंकर बारिश-आंधी की संभावना है.
  • 26 से 29 पूर्वी भारत और पूर्वी उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में आंधी-बिजली और भयंकर बारिश की संभावना है. इस दौरान 40 से 50 किमी से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.
  • 26 से 28 अप्रैल के दौरान छत्तीसगढ़ में, 26 को उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, 27 को बिहार-झारखंड, 27 और 28 अप्रैल को ओडिशा के कई इलाकों में बिजली, बादल और बारिश की गतिविधि तेज रहेगी.
  • 27 अप्रैल को आंतरिक कर्नाटक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और मेघालय, झारखंड 27 और 28 तारीख को गांगेय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, विदर्भ, 26 से 28 अप्रैल के दौरान बिहार, छत्तीसगढ़ में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की गति से आंधी चलने की संभावना है.
  • 26 और 27 अप्रैल को मेघालय में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

कई राज्यों में हीट वेव अलर्ट

देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है. दिल्ली समेत कई राज्यों में पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है. दिल्ली, यूपी राजस्थान से लेकर बिहार, झारखंड, एमपी, हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्य भीषण गर्मी की चपेट में हैं. मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के मुताबिक मध्य, उत्तर-पश्चिम, पूर्वी भारत और उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी और लू चलने की संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 3 दिनों में कई राज्यों का अधिकतम तापमान बढ़ेगा. उत्तर,पूर्वी और मध्य भारत में तापमान में दो से चार डिग्री का इजाफा हो सकता है. हीट वेव का भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Raksha Bandhan Special Train : दुर्ग-रायगढ़ रूट पर रेलवे की बड़ी सौगात, त्योहार पर चलेगी स्पेशल ट्रेन
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : पार्षद कार्यालय के बाहर हंगामा, गाली-गलौज के बाद महिला ने फेंका पत्थर’ पुलिस ने दर्ज किया केस
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : एयरपोर्ट को लेकर बड़ा फैसला’ रायपुर समेत 11 हवाई अड्डों के संचालन की कमान निजी कंपनियों को देने की तैयारी
Featured छत्तीसगढ़
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में आज फिर बरसेंगे बादल, कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट
Featured छत्तीसगढ़
पैकेट पर लगेगा लाल Warning Label या नहीं’ चिप्स-कोल्ड ड्रिंक कंपनियों के विरोध पर SC सख्त
Featured देश - विदेश
26 August 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को नया प्रोजेक्ट में होने वाला है धन का लाभ
Featured religion
ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘विष्णु भैया’ की योजनाओं से हेमलता बनीं ड्रोन दीदी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर : आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredदेश - विदेश

Gwalior Kissing Car : गर्लफ्रेंड ने कार पर लगाए 3400 लिपस्टिक किस के निशान, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने काटा ₹5,500 का चालान

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Raipur SI Suspended : वसूली की शिकायत पर रायपुर SP सख्त, ट्रेनी सब इंस्पेक्टर निलंबित

By
Hum Vatan News
2 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की राशि बनी बहनों के लिए शगुन, बलरामपुर की रानी, प्रमिला और करिश्मा के चेहरे पर आई मुस्कान.

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?