Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: ICC ने इंटरनेशनल क्रिकेट में नए नियमों का किया ऐलान, अंपायर्स को दी गई एक्स्ट्रा पावर
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » ICC ने इंटरनेशनल क्रिकेट में नए नियमों का किया ऐलान, अंपायर्स को दी गई एक्स्ट्रा पावर

Featuredखेल

ICC ने इंटरनेशनल क्रिकेट में नए नियमों का किया ऐलान, अंपायर्स को दी गई एक्स्ट्रा पावर

Hum Vatan News
Last updated: June 26, 2025 4:45 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

ICC ने हाल ही में पुरुषों के इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए कई नियमों में बदलाव किया है। इनमें बाउंड्री से संबंधित नियम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के चक्र से लागू हो चुके हैं। वहीं, वनडे क्रिकेट में नियम 2 जुलाई से लागू होंगे। आईसीसी टेस्ट क्रिकेट में स्टॉप क्लॉक को लेकर नया नियम लाया है।

Contents
टेस्ट क्रिकेट में लाया गया स्टॉप क्लॉक नियमगेंद बदलने का फैसला पूरी तरह से अंपायर्स पर निर्भरनो-बॉल पर हुए कैच की होगी जांचशॉर्ट रन लेने पर लगेगा पांच रनों का जुर्मानाघरेलू क्रिकेट में फुल टाइम रिप्लेसमेंट की व्यवस्था

टेस्ट क्रिकेट में लाया गया स्टॉप क्लॉक नियम

आईसीसी ने अब टेस्ट क्रिकेट में स्टॉप क्लॉक नियम शुरू करने का फैसला किया है। वनडे में इस नियम का पहले ही उपयोग हो रहा है। इसमें फील्डिंग करने वाली टीम को पिछले ओवर के खत्म होने के एक मिनट के अंदर अगला ओवर शुरू करने के लिए तैयार रहना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है, तो अंपायर्स फील्डिंग करने वाली टीम को दो वार्निंग देंगे। अगर वार्निंग के बाद भी ऐसा करना जारी रहता है, तो बॉलिंग टीम पर पांच रन की पेनाल्टी लगाई जाएगी। 80 ओवर्स के बाद अंपायर्स ने जो भी वार्निंग दी हैं, वह जीरो हो जाएंगी। WTC 2025-27 से इस नियम का उपयोग हो रहा है।

गेंद बदलने का फैसला पूरी तरह से अंपायर्स पर निर्भर

इंटरनेशनल क्रिकेट में गेंद पर लार का लगाने का बैन अभी भी जारी रहेगा। इसी वजह से बॉलर्स को जब नई गेंद चाहिए होती थी, तो वह गेंद पर लार लगा देते थे, जिससे गेंद खराब हो जाए और फिर वह अंपायर्स से नई गेंद की डिमांड करते थे, ताकि उन्हें बॉलिंग के दौरान फायदा मिल सके, लेकिन अब आईसीसी ने नियम बनाया है कि अंपायर्स के लिए गेंद पर लार लगने पर गेंद बदलना अनिवार्य नहीं है। गेंद तभी बदली जाएगी, जब वह पूरी तरह से गीली दिखाई दे या खराब हो गई हो। गेंद बदलने का फैसला पूरी तरह से अंपायर्स के विवेक पर छोड़ा गया है। यहां अंपायर्स को एक्सट्रा पावर दी गई है।

नो-बॉल पर हुए कैच की होगी जांच

मान लीजिए अगर किसी गेंद पर फील्ड पर मौजूद अंपायर्स कैच को लेकर संशय की स्थिति में हैं और आपस में बातचीत कर रहे हैं। तभी उन्हें टीवी अंपायर बताते हैं कि यह नो-बॉल थी। इसके बाद बैटिंग टीम को एक रन मिल जाता था और कैच सही लिया गया है या नहीं। इस बारे में कोई बात नहीं होती थी। लेकिन अब नए नियम के मुताबिक थर्ड अंपायर्स ये देखेंगे कि कैच ठीक तरह से लिया गया है या नहीं। अगर कैच ठीक तरह से लिया गया है, तो बैटिंग करने वाली टीम को सिर्फ एक रन मिलेगा। इसके अलावा अगर कैच ठीक से तरह से नहीं पकड़ा और ड्रॉप कर दिया गया, तो बैटिंग टीम को नो-बॉल के रन के अलावा बल्लेबाजों द्वारा भागे गए रन भी मिलेंगे।

शॉर्ट रन लेने पर लगेगा पांच रनों का जुर्माना

अब तक कोई बल्लेबाज अगर शॉर्ट रन लेते हुए पकड़ा जाता था, तो बैटिंग करने वाली टीम को पांच रनों की पेनाल्टी भुगतनी पड़ती थी। लेकिन अब नए नियमों के मुताबिक अगर कोई बल्लेबाज जानबूझकर शॉर्ट रन लेता है, तो अंपायर फील्डिंग टीम से यह तय करने के लिए कहेंगे कि वे किस बल्लेबाज को स्ट्राइक पर रखना चाहते हैं। इसके अलावा पांच रनों की पेनाल्टी तो लगेगी ही।

घरेलू क्रिकेट में फुल टाइम रिप्लेसमेंट की व्यवस्था

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अगर कोई खिलाड़ी गंभीर रूप से चोटिल हो जाता है, तो आईसीसी ने बोर्ड से अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक फुल टाइम रिप्लेसमेंट खिलाड़ी को मैदान में उतारने का परीक्षण करने के लिए कहा है जो आकर टीम के लिए प्रतिभागी की भूमिका निभा सकता है। रिप्लेसमेंट खिलाड़ी वैसा ही होना चाहिए जैसा कनकशन सब्स्टीट्यूट के मामले में होता है। फुट टाइम रिप्लेसमेंट की अनुमति देने से पहले अंपायर्स को चोट स्पष्ट रूप से दिखाई देनी चाहिए। यह हैमस्ट्रिंग खिंचाव या छोटी-मोटी चोटों से पीड़ित खिलाड़ियों पर लागू नहीं होगा। यह नियम परीक्षण के आधार पर होगा। इसे घरेलू क्रिकेट में लागू करना पूरी तरह से देशों पर निर्भर करेगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल को लेकर High Court’ का कड़ा रुख, सुविधाएं जल्द दुरुस्त करने के आदेश
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : राखी के पर्व पर शराब पार्टी को लेकर विवाद, बजरंग दल ने जताया विरोध
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : खाना खाने के बाद बिगड़ी 3 बहनों की तबीयत, दो ने अस्पताल में तोड़ा दम’ तीसरी की रास्ते में मौत
Featured छत्तीसगढ़
राखी टूट जाए तो क्या करें’ Raksha Bandhan’ के बाद राखी के विसर्जन का जानें सही तरीका
Featured religion
BREAKING NEWS : नेपाल में फ्लैश फ्लड से भारी तबाही, मृतकों का आंकड़ा 162 पहुंचा’ 133 भारतीय भी लापता
Featured देश - विदेश
Weather Update
CG Weather Today : छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट, बारिश का आंकड़ा सामान्य के करीब, 12 जिलों में यलो अलर्ट जारी
Featured छत्तीसगढ़
27 August 2026 Horoscope : इन राशि के जातकों की पुरानी समस्या हो सकती है दूर, जानिए अपना राशिफल…
Featured religion
महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG BREAKING : रायपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, DRI ने गांजा लदे ट्रक को किया जब्त

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

माओवादियों के खिलाफ बड़ी सफलता, सीमा क्षेत्र से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

ट्रांसपोर्ट फर्म पर GST की जांच से हड़कंप, दो दिन चली कार्रवाई में रिकॉर्ड और वर्क ऑर्डर की पड़ताल

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?