नारायणपुर : पिछले कुछ समय से नक्सलियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और इस कार्रवाई से नक्सली बौखलाए हुए हैं। जवानों की लगातार कार्रवाई से बौखलाए नक्सली जवानों को निशाना बनाने के लिए कई तरीके के मंसूबे अपना रहे हैं। नक्सली कई जगह पर IED प्लांट कर रहे हैं और जवानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।
17 साल से महिला के पेट में थी कैंची, X-Ray हुआ तो उड़ गए होश; पति ने दर्ज कराई शिकायत
इसी कड़ी में एक बार फिर नक्सली अपने मंसूबे में कामयाब हुए हैं। दरअसल, नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED के चपेट में एक जवान आ गया। इस दौरान जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। हालांकि इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।