Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: पानी है तो पेड़ हैं और पेड़ हैं तो पानी है -श्री डेका… विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » पानी है तो पेड़ हैं और पेड़ हैं तो पानी है -श्री डेका… विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

पानी है तो पेड़ हैं और पेड़ हैं तो पानी है -श्री डेका… विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश.

Hum Vatan News
Last updated: June 4, 2026 7:19 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

 रायपुर, 04 जून 2026/विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बढ़ते पर्यावरणीय संकट और भविष्य में संभावित जल संकट को देखते हुए प्रत्येक नागरिक को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। राज्यपाल ने कहा कि जल और जंगल एक-दूसरे के पूरक हैं। यदि पानी रहेगा तो पेड़-पौधे सुरक्षित रहेंगे और यदि पेड़ रहेंगे तो जल स्रोतों का संरक्षण संभव होगा।

राज्यपाल ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें। उन्होंने कहा कि एक पौधा लगाना केवल पर्यावरण संरक्षण का कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य में योगदान है। वृक्ष पृथ्वी के प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने, वर्षा चक्र को मजबूत करने और भूजल स्तर को संरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

राज्यपाल ने कहा कि देश और दुनिया के अनेक क्षेत्रों में जल स्रोत लगातार घट रहे हैं। भविष्य में जल संकट और गंभीर हो सकता है। वर्षा जल संचयन, जल का विवेकपूर्ण उपयोग, तालाबों और जल स्रोतों का संरक्षण तथा वृक्षारोपण जैसे प्रयास सामूहिक रूप से किए जाएं तो आने वाले वर्षों में जल संकट की चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सकता है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

लोक भवन और नया रायपुर स्थित निर्माणाधीन लोक भवन में करेंगे वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका लोक भवन तथा नया रायपुर स्थित निर्माणाधीन लोक भवन परिसर में वृक्षारोपण करेंगे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे जनभागीदारी के माध्यम से एक व्यापक सामाजिक अभियान का स्वरूप दिया जाना चाहिए। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से संकल्प लेने का आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक पेड़ लगाएं, जल बचाएं और प्रकृति के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

लोक भवन के कर्मचारियों को पौधे भेंट

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर राज्यपाल श्री डेका ने लोक भवन के कर्मचारियों को पौधे भेंट किए तथा उन्हें अपने घरों एवं आसपास पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर लोक भवन के सभी कर्मचारियों के लिए निशुल्क पौधों के वितरण की व्यवस्था की गई है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू.
Blog अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG News : सरकारी दफ्तर में शराब और मटन पार्टी’ वन विभाग के कर्मचारियों का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
Featured छत्तीसगढ़
CG News : छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी उपलब्धि, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को सम्मानित
Featured छत्तीसगढ़
CG Sports News : छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ का बजट स्वीकृत
Featured छत्तीसगढ़
CG Road Accident : भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग
Featured छत्तीसगढ़
CG Crime : लिफ्ट मांगकर कार में बैठे बदमाशों ने सराफा कारोबारी को लूटा, 2 करोड़ से ज्यादा के गहने लेकर फरार
Featured छत्तीसगढ़
Air Pollution in India: दुनिया के सबसे प्रदूषित 50 शहरों में 49 भारत के, दिल्ली से MP तक जहरीली हवा का कहर
Featured national
Sonia Gandhi Autobiography: सोनिया गांधी ने खोले इंदिरा गांधी के राज, गुस्से में स्टाफ और नेताओं को देती थीं ऐसी सजा
Blog Featured national

You Might Also Like Related

Featuredदेश - विदेश

Trump announces end of war with Iran: ट्रंप ने किया ईरान युद्ध खत्म होने का ऐलान, बोले- अब हमले की जरूरत नहीं

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : होटल कारोबारी दीपक टंडन और पत्नी बरखा की बढ़ीं मुश्किलें, दोनों के खिलाफ एक और FIR दर्ज

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Road Accident : खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत’ SECL के खिलाफ चक्काजाम

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?