Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: जन्माष्टमी पर अगर कान्हा को न लगा पाएं 56 भोग तो सिर्फ इन चीजों को चढ़ाने से पूरी होगी मनोकामना
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » जन्माष्टमी पर अगर कान्हा को न लगा पाएं 56 भोग तो सिर्फ इन चीजों को चढ़ाने से पूरी होगी मनोकामना

Featured

जन्माष्टमी पर अगर कान्हा को न लगा पाएं 56 भोग तो सिर्फ इन चीजों को चढ़ाने से पूरी होगी मनोकामना

Hum Vatan News
Last updated: August 13, 2025 11:55 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

Janmashtami 2025 Chhappan Bhog- भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्री कृष्ण (Lord krishna) का जन्मोत्सव मनाने के लिए इन दिनों हर कोई अपने स्तर पर भव्य तैयारी करने में जुटा हुआ है. हर किसी की कामना होती है कि वो अपने लड्डू गोपाल के जन्माष्टमी पर्व को दिव्य तरीके से मनाए. जन्माष्टमी पर तमाम तरह की परंपराओं में उन्हें लगाया जाने वाला 56 भोग हर साल खबरों की खबर में बना रहता है.

Contents
लड्डू गोपाल को क्यों लगाया जाता है छप्पन भोगक्या होता है छप्पन भोगअगर न लगा पाएं 56 भोग तो क्या करेंतब लगाएं इस चीज का भोग

आइए जानते हैं कि आखिर कान्हा (Kanha) को क्यों चढ़ाया जाता है 56 भोग? साथ ही जानते हैं उन भोग के बारे में जो कान्हा को बहुत ज्यादा प्रिय हैं. जिसे चढ़ाते ही वो प्रसन्न होकर अपने भक्तों को मनचाहा आशीर्वाद प्रदान करते हैं.

- Advertisement -
HTML5 Icon

लड्डू गोपाल को क्यों लगाया जाता है छप्पन भोग

भगवान श्री कृष्ण को छप्पन प्रकार के भोग लगाए जाने के पीछे दो तरह की मान्यता है. पहली लोकमान्यता के अनुसार द्वापरयुग में माता यशोदा (Yashoda) अपने कन्हैया (Kanhaiya)को सप्ताह के सातों दिन में आठ प्रहर में अलग-अलग प्रकार के पकवान बनाकर खिलाया करती थीं. इस प्रकार सात को आठ से गुणा करने पर 56 प्रकार के भोग बनते हैं. इस 56 भोग को गोवर्धन पूजा की कथा से भी जोड़कर देखा जाता है.

- Advertisement -
HTML5 Icon

मान्यता है कि भगवान श्री कृष्ण ने इंद्र (Indra Devta) का अभिमान दूर करने के लिए सात दिनों तक गोवर्धन (Govardhan) पर्वत को अपनी कनिष्ठिका अंगुली पर उठाए रखा था और इस दौरान कुछ भी भोजन नहीं ग्रहण किया था. जिसके बाद उन्हें सात दिनों के आठ प्रहर के हिसाब से 56 प्रकार के भोग खिलाए गये थे.

क्या होता है छप्पन भोग

कान्हा को लगाए जाने वाले 56 भोग में तमाम तरह की मिठाईयां, फल, पेय पदार्थ, पकाई हुई सब्जियां, कढ़ी, पकौड़े, पापड़, अचार, चटनी, पान, सुपाड़ी, आदि हाते हैं. मान्यता है कि 56 प्रकार के भोग को चढ़ाने से श्रीकृष्ण प्रसन्न होते हैं.

अगर न लगा पाएं 56 भोग तो क्या करें

हिंदू मान्यता के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण जिन्हें माखनचोर भी कहा जाता है, उन्हें मक्खन बहुत ज्यादा प्रिय है. ऐसे में यदि आप जन्माष्टमी के दिन किसी कारणवश उन्हें 56 प्रकार के भोग न लगा सकें तो उन्हें गाय के दूध से बना मक्खन विशेष रूप से अर्पित करें. लोकमान्यता है कि जन्माष्टमी के दिन कान्हा को मक्खन का भोग लगाने पर वे शीघ्र ही प्रसन्न होते हैं और अपने भक्त को सौभाग्य के साथ आरोग्य का भी वरदान देते हैं.

तब लगाएं इस चीज का भोग

जन्माष्टमी की पूजा करते समय आपके पास यदि गाय के दूध से बना मक्खन न उपलब्ध हो तो आप उन्हें मिश्री का भोग लगाकर भी प्रसन्न कर सकते हैं. हिंदू मान्यता है कि कान्हा को मिश्री का भोग लगाने से जीवन में मिठास बनी रहती है और श्रीकृष्ण की कृपा से साधक को सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है. इसके अलावा आप अपनी आस्था और सामर्थ्य के अनुसार कुछ भी चढ़ा सकते हैं. ध्यान रहे भगवान भाव के भूखे हैं, इसलिए भक्तिपूर्वक चढ़ाया गया आपका सभी प्रसाद ग्रहण करते हुए वे आप पर अपनी कृपा जरूर बरसाएंगे.

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘विष्णु भैया’ की योजनाओं से हेमलता बनीं ड्रोन दीदी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर : आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Gwalior Kissing Car : गर्लफ्रेंड ने कार पर लगाए 3400 लिपस्टिक किस के निशान, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने काटा ₹5,500 का चालान
Featured देश - विदेश
Raipur SI Suspended : वसूली की शिकायत पर रायपुर SP सख्त, ट्रेनी सब इंस्पेक्टर निलंबित
Featured छत्तीसगढ़
रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की राशि बनी बहनों के लिए शगुन, बलरामपुर की रानी, प्रमिला और करिश्मा के चेहरे पर आई मुस्कान.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक उड़ान, संस्कृति और विरासत को भी नई पहचान.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Naxal News : सर्चिंग के दौरान खुला नक्सलियों के गुप्त ठिकाने का राज, जमीन के अंदर से हथियार बरामद
Featured छत्तीसगढ़
बहनों ने बांधी स्नेह की डोर, ‘विष्णु भैया’ ने दिया सुरक्षा और सम्मान का भरोसा…बहनों के स्नेह से सजी ‘विष्णु भैया’ की कलाई, सुरक्षा-सम्मान का लिया संकल्प.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG News : तेज बारिश ने खोली सड़क की पोल, धंसे हिस्से में वाहन फंसा; बाल-बाल बचे 3 लोग

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : पुलिस से पहले मोहल्लेवासियों ने पकड़ी गांजा तस्करी, स्कॉर्पियो जब्त और चालक मौके से फरार

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Mahatari Vandan Yojana : CM साय ने जारी की 31वीं किस्त, 67 लाख से ज्यादा महिलाओं के खातों में पहुंची राशि

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?