Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: ‘जुमे की नमाज पढ़ो नहीं तो जेल जाओ’- मलेशिया के राज्य में आया नया फरमान
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » ‘जुमे की नमाज पढ़ो नहीं तो जेल जाओ’- मलेशिया के राज्य में आया नया फरमान

देश - विदेश

‘जुमे की नमाज पढ़ो नहीं तो जेल जाओ’- मलेशिया के राज्य में आया नया फरमान

Hum Vatan News
Last updated: August 20, 2025 4:02 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

मलेशिया के एक राज्य में जुमे की नमाज नहीं पढ़ने वालों को दो साल तक के लिए जेल में डाला जाएगा. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार मलेशिया के टेरेंगानु राज्य की सरकार चेतावनी दी है कि वह शरिया कानून को पूरी तरह से लागू करना शुरू करेगी. यहां बिना किसी वैध कारण के शुक्रवार की नमाज छोड़ने पर मुस्लिम पुरुषों को दो साल तक की कैद की सजा दी जाएगी. इस कदम को बहुसांस्कृतिक देश कहे जाने वाले मलेशिया में धार्मिक कट्टरता के प्रति झुकाव के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है.

इस रिपोर्ट के अनुसार टेरेंगानु राज्य में पैन-मलेशियाई इस्लामिक पार्टी (पीएएस) की सरकार है. इसने सोमवार को घोषणा की कि जो पहली बार जुमे की नमाज नहीं पढ़ता पकड़ा जाएगा उसे अब न केवल जेल की सजा का सामना करना पड़ सकता है, बल्कि 3,000 रिंगिट (लगभग 62 हजार रुपए) तक का जुर्माना या दोनों भी हो सकते हैं. यह सजा तभी दी जाएगी जब वे बिना किसी वैध कारण के जुमे की नमाज में शामिल नहीं होते हैं.

- Advertisement -
HTML5 Icon

राज्य की कार्यकारी परिषद के सदस्य मुहम्मद खलील अब्दुल हादी ने स्थानीय अखबार बेरिटा हरियन को बताया, “यह याद दिलाना महत्वपूर्ण है क्योंकि शुक्रवार की प्रार्थना न केवल एक धार्मिक प्रतीक है, बल्कि मुसलमानों के बीच आज्ञाकारी होने की अभिव्यक्ति भी है.”

- Advertisement -
HTML5 Icon

खास बात है कि इससे पहले, केवल वे लोग जो लगातार तीन शुक्रवार को नमाज पढ़ने से चूक जाते थे, उन्हें ही सजा दी जा सकती थी.

रिपोर्ट के अनुसार इस राज्य की आबादी 12 लाख की है और यहां मुख्य रूप से मलय मुस्लिम रहते हैं. टेरेंगानु एकमात्र ऐसा मलेशियाई राज्य है, जिसकी विधान सभा में कोई विपक्ष नहीं है. यहां 2022 में हुए चुनाव में सभी 32 सीटों पर पीएएस के उम्मीदवारों को ही जीत मिली थी.

मलेशिया में इस्लाम एक आधिकारिक धर्म लेकिन…

मलेशिया के संविधान में इस्लाम को आधिकारिक राज्य धर्म बनाया गया है. संविधान यहां के राज्यों को व्यक्तिगत और पारिवारिक कानून के एक संकीर्ण दायरे के भीतर इस्लामी मामलों पर कानून बनाने का अधिकार देता है. लेकिन साथ ही, संविधान की धर्मनिरपेक्ष नींव मलेशिया के बहुलवादी समाज को रेखांकित करती है.

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Election Commission SIR Campaign 2026: SIR के बाद चुनाव आयोग का बड़ा कदम, 20 राज्यों में छूटे पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने का अभियान
Featured देश - विदेश
Elon Musk Instagram Statement: Instagram को लेकर एलन मस्क का कमेंट वायरल, बोले- ‘इंस्टाग्राम लड़कियों के लिए है’
Featured international
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा घोषित 51 लाख रुपए की सम्मान राशि का चेक संजू देवी को सौंपा.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
ओरछा के ‘सेवा संकल्प शिविर’ में उमड़े ग्रामीण, 237 मरीजों को मिला मुफ़्त इलाज.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
नशामुक्त छत्तीसगढ़ से ही संभव होगा ‘विकसित भारत 2047’ का सपनारू मंत्री श्री टंक राम वर्मा.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
जांजगीर- चाम्पा जिले के शिवरीनारायण-खैरताल मार्ग के मजबूतीकरण के लिए 22 करोड़ 8 लाख 59 हजार रुपये की शासकीय स्वीकृति.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG News : धमतरी में सेक्स रैकेट का संदेह, पुलिस की दबिश में 18 लोग हिरासत में, आक्रोशित ग्रामीणों ने घेरा घर
Featured छत्तीसगढ़
महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित कर डॉ. अंबेडकर को किया नमन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्श हमें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredदेश - विदेश

SIR के विरोध में जंतर-मंतर पर हंगामा, 700 प्रदर्शनकारी हिरासत में, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredदेश - विदेश

PM Modi Peace Efforts : रूस-यूक्रेन युद्ध पर पुतिन ने की पीएम मोदी की तारीफ, समाधान को लेकर कही बड़ी बात

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?