Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: IG अमरेश मिश्रा ने ट्रैफिक जवानों की समस्याए सुनी एवं स्मार्ट पुलिसिंग करने दिए निर्देश
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » IG अमरेश मिश्रा ने ट्रैफिक जवानों की समस्याए सुनी एवं स्मार्ट पुलिसिंग करने दिए निर्देश

Featuredछत्तीसगढ़

IG अमरेश मिश्रा ने ट्रैफिक जवानों की समस्याए सुनी एवं स्मार्ट पुलिसिंग करने दिए निर्देश

Hum Vatan News
Last updated: April 28, 2025 9:08 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर :  रायपुर अमरेश मिश्रा द्वारा राजधानी रायपुर के यातायात व्यवस्था के संबंध में ट्रैफिक में तैनात आरक्षक-प्रधान आरक्षकों की बैठक ली गई। जिसमें शहर की यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन में चर्चा की गई साथ ही ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों को होने वाली समस्याओं को भी सुना गया। इस दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात डॉ. प्रशांत शुक्ला एवं डॉ. अनुराग झा, उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर सतीष ठाकुर एवं गुरजीत सिंह उपस्थित रहें।

बैठक के दौरान पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा द्वारा अपने संबोधन में कहा कि ट्रैफिक पुलिस किसी भी शहर की पहचान है, कोई भी बाहर से आने वाले व्यक्ति का सामना सबसे पहले वहॉ की यातायात पुलिस एवं यातायात व्यवस्था से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि शहर के लोग कैसे होंगे, आप सभी इस शहर की पहचान है। ट्रैफिक ड्यूटी पुलिस विभाग का सबसे कठिन ड्यूटी है, थाने के कर्मचारियों के पास विकल्प रहता है कि विपरीत मौसम जैसे सर्दी, गर्मी या बारिश बंद होने के बाद अपने कर्तव्यों का निष्पादन कर सकता है किन्तु ट्रैफिक जवान को ऐसे विपरीत मौसम में भी रोड में खड़े रहकर अपने कर्तव्य का निष्पादन करना पड़ता है। उनके द्वारा ट्रैफिक के जवानों को किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने व अपने परिवार व बच्चों के प्रति आशावादी बनने के लिए प्रेरित किया गया और कहा कि एक निराशावादी व्यक्ति कभी भी अपना या अपने परिवार का उद्वार नही कर सकता उसी प्रकार ड्यूटी के दौरान हमे आशावादी बनना पड़ेगा और अच्छी यातायात व्यवस्था के लिए हम और अधिक क्या कर सकते है यह सोचना पड़ेगा। जब तक आप लोगों के मन में ऐसा विचार नही आयेगा तब तक हम अच्छी व्यवस्था नही बना सकते। हमे अपने शहर की यातायात व्यवस्था को और अधिक अच्छा बनाना है इसके लिए हम सभी को अपने विवेक से काम करना होगा।

- Advertisement -
HTML5 Icon

बैठक के दौरान किसी भी प्रकार की अपराधिक घटनाओं में अपराधियों का सामना सबसे पहले ट्रैफिक से होती है अतः आपमें यह कौशल होना आवश्यक है कि आप वाहन चालक के हावभाव एवं उनके आंखो को देखकर पहचान सकते है कि कौन अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और कौन सामान्य व्यक्ति। आप अपने बीट क्षेत्र के संदिग्ध लोगों पर भी नज़र रखें। ड्यूटी के दौरान यदि कोई वाहन चालक आपके साथ दुर्व्यवहार करता है या आपके साथ वाद-विवाद करता है तो उनसे उलझे नही तत्काल अपने वरिष्ठ अधिकारी के माध्यम से मुझे सुचित करें मै अवश्य उनके विरूद्ध ठोस कार्यवाही कराऊंगा कहा गया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

बैठक के दौरान यातायात के जवानों से ड्यूटी के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में पूछा गया जिस पर ट्रैफिक जवानों द्वारा राजधानी में हमेशा व्हीव्हीआईपी मुव्हमेंट रहता है इस कारण प्रतिदिन 10 से 12 घण्टे कार्य करना पड़ता है, ट्रैफिक वर्दी सफेद होने के कारण एक दिन से ज्यादा नही उपयोग कर सकते व साल में कम से कम 04 जोड़ी वर्दी बनाना पड़ता है इसके लिए अलग से युनिफार्म भत्ता स्वीकृत किये जाने से आर्थिक समस्याओं का हल हो सकता है। इसी प्रकार ट्रैफिक पुलिस का कैप गर्मी के दिनों में बहुत ज्यादा गरम हो जाता है जिसके कारण सिर में दर्द होती है इसके स्थान पर पी-कैप ज्यादा उपयोगी होगी। जिस पर पुलिस महानिरीक्षक द्वारा उपरोक्त समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान होगा बताया गया। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी कर्मचारियों से सुझाव भी मांगी गई जिस पर कर्मचारियों द्वारा अपना सुझाव दिया गया। बैठक के अंत में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर द्वारा ट्रैफिक जवानों के हौसला अफजाई करने, उनका उत्साह बढ़ाने एवं समस्याओं को सुनने के लिए आभार व्यक्त किया गया साथ ही यह आश्वासन दिया गया कि ट्रैफिक के जवान शहर की यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन में अपना शत प्रतिशत योगदान देगें।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

चक्रवाती तूफान के मद्देनजर छत्तीसगढ़ में अलर्ट जारी, जनसुरक्षा के लिए व्यापक तैयारियां.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
सेवा सेतु पोर्टल से सरल हुई विवाह पंजीयन की प्रक्रिया, त्वरित मिला प्रमाण पत्र.
religion अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
15 नवम्बर से शुरू होगी धान खरीदी, 27.50 लाख से अधिक किसानों से ₹3100 प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा धान.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
राज्योत्सव 2026 : प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि निर्धारित, राज्य शासन ने जारी किया आदेश.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ के विकास का प्रमुख इंजन बनेगा हाउसिंग बोर्ड, आवास के साथ अधोसंरचना विकास में निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका : आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की कार्यशाला में आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी ने कहा, आधुनिक तकनीक एवं नवाचार से अधोसंरचना विकास को मिलेगी नई दिशा.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CM Vishnu Deo Sai
CG News: 27.50 लाख किसानों से धान खरीदेगी सरकार, 360 नए केंद्र खुलेंगे; एम-ऊर्जा योजना की अवधि बढ़ी
Featured छत्तीसगढ़
CG News : गुरु खुशवंत साहेब पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा भारी, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG-RERA Action : अधूरी और बिना रजिस्ट्रेशन वाली परियोजना पर RERA सख्त, प्रमोटर को आबंटी को ₹6.87 लाख ब्याज देने का आदेश

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG School Holiday : छत्तीसगढ़ में तूफान का अलर्ट, कई जिलों में स्कूल बंद’ नारायणपुर में दो दिन की छुट्टी घोषित

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CGPSC मेंस परीक्षा विवाद में अभ्यर्थी को राहत, High Court’ ने आयोग को मुआवजा देने का दिया निर्देश

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?