Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: तुरंत माफी मांगो.. एयर इंडिया हादसे पर झूठी खबरों को लेकर पायलटों ने विदेशी मीडिया को भेजा नोटिस
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » तुरंत माफी मांगो.. एयर इंडिया हादसे पर झूठी खबरों को लेकर पायलटों ने विदेशी मीडिया को भेजा नोटिस

Featuredदेश - विदेश

तुरंत माफी मांगो.. एयर इंडिया हादसे पर झूठी खबरों को लेकर पायलटों ने विदेशी मीडिया को भेजा नोटिस

Hum Vatan News
Last updated: July 19, 2025 1:35 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

नई दिल्ली : भारतीय पायलटों की संस्था, फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स (FIP) ने द वॉल स्ट्रीट जर्नल और रॉयटर्स के खिलाफ कानूनी नोटिस भेजकर हंगामा खड़ा कर दिया है। FIP का कहना है कि इन विदेशी मीडिया हाउसेज ने एयर इंडिया की उड़ान AI-171 के हादसे को लेकर बेबुनियाद और अपमानजनक खबरें छापीं। पायलटों ने इन खबरों को तुरंत वापस लेने और माफी मांगने की मांग की है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यह विवाद 12 जून को हुए दुखद हादसे से जुड़ा है, जिसमें बोइंग 787 ड्रीमलाइनर के दोनों इंजनों के फ्यूल स्विच अचानक रन से कटऑफ हो गए थे।

AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट ने बढ़ाया तनाव

- Advertisement -
HTML5 Icon

भारत के विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) की शुरुआती रिपोर्ट ने खुलासा किया कि हादसे से ठीक पहले विमान के कॉकपिट में दोनों फ्यूल स्विच बंद हो गए। कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डिंग में एक पायलट को यह पूछते सुना गया कि फ्यूल क्यों बंद किया गया, जिसका जवाब दूसरे पायलट ने दिया, ‘मैंने तो नहीं किया।’ लेकिन, रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं है कि स्विच किसने बंद किए या इसके लिए कौन जिम्मेदार है। फिर भी, वॉल स्ट्रीट जर्नल ने ‘अमेरिकी अधिकारियों के करीबी सूत्रों’ के हवाले से दावा किया कि कैप्टन ने जानबूझकर फ्यूल स्विच बंद किए। रॉयटर्स ने भी ऐसी ही खबर छापी, जिसमें कैप्टन पर दोष मढ़ा गया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

FIP ने रिपोर्ट को गलत बताया

FIP के अध्यक्ष कैप्टन सीएस रंधावा ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा, ‘AAIB की रिपोर्ट में कहीं नहीं लिखा कि पायलट की गलती से फ्यूल स्विच बंद हुए। इन मीडिया हाउसेज ने रिपोर्ट को ठीक से पढ़ा ही नहीं। हम उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।’ FIP ने दोनों समाचार एजेंसियों से पूरी तरह माफी और खबरों को सुधारने की मांग की है।

पायलट संगठनों की चेतावनी

एयरलाइन पायलट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ALPA-I) जैसे कई पायलट संगठनों ने भी इस मामले में सतर्कता बरतने की सलाह दी है। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी अटकलबाजी वाली खबरें भारत की विमानन प्रणाली पर जनता के भरोसे को ठेस पहुंचा सकती हैं। ALPA-I ने कहा, ‘बिना सबूत के उंगलियां उठाना गलत है। जांच अभी पूरी नहीं हुई है।’

AAIB ने भी विदेशी मीडिया को आड़े हाथों लिया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनशीलता बरतने की अपील की। ब्यूरो ने कहा कि जांच अभी प्रारंभिक चरण में है और हादसे की वजह तय करना जल्दबाजी होगी। अमेरिका की नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) ने भी इस मामले में बयान जारी किया। NTSB की चेयरवुमन जेनिफर होमेंडी ने कहा, ‘एयर इंडिया हादसे पर हालिया मीडिया खबरें समय से पहले और अटकलबाजी भरी हैं। AAIB ने अभी अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की है। ऐसी जांच में समय लगता है। हम AAIB की अपील का समर्थन करते हैं और उनकी जांच में सहयोग जारी रखेंगे।’

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13576/ 9

Advertisement Carousel

Latest Post

Vijay TVK BJP Alliance : मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री? विजय के ‘सीएम’ बनने की जिद ने बढ़ाया बीजेपी का सिरदर्द
Featured देश - विदेश मनोरंजन
Chhattisgarh Road Safety Alert : बास्तानार घाट पर धू-धू कर जली कार, नेशनल हाईवे पर मची चीख-पुकार
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh News
Chhattisgarh News : वायरल वीडियो पुलिस का खौफनाक चेहरा, सरेराह युवक की पिटाई करते दिखा जवान
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : बंद कमरे में पिता-पुत्र की लाश मिलने से सनसनी, जहर खाकर आत्महत्या की आशंका
Featured छत्तीसगढ़
Madhu Malhotra : बॉलीवुड को बड़ा झटका ‘सत्ते पे सत्ता’ और ‘हीरो’ की अभिनेत्री मधु मल्होत्रा का 72 साल की उम्र में निधन
Featured मनोरंजन
Terrorist Killed at LoC Kashmir
Terrorist Killed at LoC Kashmir : LoC अलर्ट उड़ी में भारतीय सेना ने घुसपैठियों को खदेड़ा, एनकाउंटर में एक आतंकी खत्म
Featured देश - विदेश
Railways’ big gift on Navratri : चैत्र नवरात्रि में भक्तों के लिए खुशखबरी’ डोंगरगढ़ में 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का होगा विशेष ठहराव
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh Viral Reels Controversy
Chhattisgarh Viral Reels Controversy : सोशल मीडिया पर रसूख दिखाना पड़ा भारी जुए की फड़ पर दिखे बीजेपी नेता, गिरफ्तारी की उठी मांग
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Assembly Election 2026 Schedule
Featuredदेश - विदेश

Assembly Election 2026 Schedule : 5 राज्यों का रण विज्ञान भवन से आज जारी होगा बंगाल, असम और केरल चुनाव का पूरा शेड्यूल

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Chhattisgarh Elephant Conservation Failure
Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh Elephant Conservation Failure : हाथी संरक्षण के दावों की खुली पोल घरघोड़ा में 4 दिन तक सड़ते रहे शावकों के शव, वन्यजीव बोर्ड ने खोला मोर्चा

By
Hum Vatan News
3 Min Read
LPG Gas Crisis News
Featuredदेश - विदेश

LPG Gas Crisis News : सिलेंडर की किल्लत और सास की नसीहत बहू पहुंची थाने, अनोखी शिकायत सुन पुलिस की छूटी हंसी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?