Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: तुरंत माफी मांगो.. एयर इंडिया हादसे पर झूठी खबरों को लेकर पायलटों ने विदेशी मीडिया को भेजा नोटिस
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » तुरंत माफी मांगो.. एयर इंडिया हादसे पर झूठी खबरों को लेकर पायलटों ने विदेशी मीडिया को भेजा नोटिस

Featuredदेश - विदेश

तुरंत माफी मांगो.. एयर इंडिया हादसे पर झूठी खबरों को लेकर पायलटों ने विदेशी मीडिया को भेजा नोटिस

Hum Vatan News
Last updated: July 19, 2025 1:35 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

नई दिल्ली : भारतीय पायलटों की संस्था, फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स (FIP) ने द वॉल स्ट्रीट जर्नल और रॉयटर्स के खिलाफ कानूनी नोटिस भेजकर हंगामा खड़ा कर दिया है। FIP का कहना है कि इन विदेशी मीडिया हाउसेज ने एयर इंडिया की उड़ान AI-171 के हादसे को लेकर बेबुनियाद और अपमानजनक खबरें छापीं। पायलटों ने इन खबरों को तुरंत वापस लेने और माफी मांगने की मांग की है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यह विवाद 12 जून को हुए दुखद हादसे से जुड़ा है, जिसमें बोइंग 787 ड्रीमलाइनर के दोनों इंजनों के फ्यूल स्विच अचानक रन से कटऑफ हो गए थे।

AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट ने बढ़ाया तनाव

- Advertisement -
HTML5 Icon

भारत के विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) की शुरुआती रिपोर्ट ने खुलासा किया कि हादसे से ठीक पहले विमान के कॉकपिट में दोनों फ्यूल स्विच बंद हो गए। कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डिंग में एक पायलट को यह पूछते सुना गया कि फ्यूल क्यों बंद किया गया, जिसका जवाब दूसरे पायलट ने दिया, ‘मैंने तो नहीं किया।’ लेकिन, रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं है कि स्विच किसने बंद किए या इसके लिए कौन जिम्मेदार है। फिर भी, वॉल स्ट्रीट जर्नल ने ‘अमेरिकी अधिकारियों के करीबी सूत्रों’ के हवाले से दावा किया कि कैप्टन ने जानबूझकर फ्यूल स्विच बंद किए। रॉयटर्स ने भी ऐसी ही खबर छापी, जिसमें कैप्टन पर दोष मढ़ा गया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

FIP ने रिपोर्ट को गलत बताया

FIP के अध्यक्ष कैप्टन सीएस रंधावा ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा, ‘AAIB की रिपोर्ट में कहीं नहीं लिखा कि पायलट की गलती से फ्यूल स्विच बंद हुए। इन मीडिया हाउसेज ने रिपोर्ट को ठीक से पढ़ा ही नहीं। हम उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।’ FIP ने दोनों समाचार एजेंसियों से पूरी तरह माफी और खबरों को सुधारने की मांग की है।

पायलट संगठनों की चेतावनी

एयरलाइन पायलट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ALPA-I) जैसे कई पायलट संगठनों ने भी इस मामले में सतर्कता बरतने की सलाह दी है। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी अटकलबाजी वाली खबरें भारत की विमानन प्रणाली पर जनता के भरोसे को ठेस पहुंचा सकती हैं। ALPA-I ने कहा, ‘बिना सबूत के उंगलियां उठाना गलत है। जांच अभी पूरी नहीं हुई है।’

AAIB ने भी विदेशी मीडिया को आड़े हाथों लिया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनशीलता बरतने की अपील की। ब्यूरो ने कहा कि जांच अभी प्रारंभिक चरण में है और हादसे की वजह तय करना जल्दबाजी होगी। अमेरिका की नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) ने भी इस मामले में बयान जारी किया। NTSB की चेयरवुमन जेनिफर होमेंडी ने कहा, ‘एयर इंडिया हादसे पर हालिया मीडिया खबरें समय से पहले और अटकलबाजी भरी हैं। AAIB ने अभी अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की है। ऐसी जांच में समय लगता है। हम AAIB की अपील का समर्थन करते हैं और उनकी जांच में सहयोग जारी रखेंगे।’

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13766/169

Advertisement Carousel

Latest Post

मुख्यमंत्री ने ईंट जोड़कर किया श्रमदान : भैंसामुड़ा में पीएम आवास निर्माण का किया औचक अवलोकन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ : बरगद की छांव में सजी जनचौपाल.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
सरगुजा जिले के ग्राम सिलमा में अचानक उतरा मुख्यमंत्री श्री साय का हेलीकॉप्टर.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
जय बिहान” से आत्मनिर्भरता तक: बलरामपुर में महिलाओं की बदलती तस्वीर के साक्षी बने मुख्यमंत्री श्री साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
सरकार का विकास सड़क से ही दिखता है, बारिश के पहले कोई भी रोड ऐसी न हो जिससे लोगों को दिक्कत हो: मुख्यमंत्री.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
निर्माणाधीन नालंदा परिसर का मुख्यमंत्री श्री साय ने किया निरीक्षण: गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

अपने जिले में अपने अधीनस्थ अधिकारियों के काम का मूल्यांकन करें कलेक्टर, जरूरत पड़ने पर करें कठोर कार्रवाई – मुख्यमंत्री.

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : कोयला घोटाले से मचा हड़कंप ‘एनटीपीसी लिमिटेड’ लारा में सैकड़ों ट्रेलर गायब, जांच शुरू

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CM Say’ का ‘फ्री हिट’ अंदाज’ सुशासन तिहार में बल्ला थामकर बच्चों संग खेला क्रिकेट

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?