Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: उत्तराखंड के चमोली में फिर मची तबाही, बादल फटने से आया सैलाब, मलबे में दबे घर, मचा है त्राहिमाम
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » उत्तराखंड के चमोली में फिर मची तबाही, बादल फटने से आया सैलाब, मलबे में दबे घर, मचा है त्राहिमाम

देश - विदेश

उत्तराखंड के चमोली में फिर मची तबाही, बादल फटने से आया सैलाब, मलबे में दबे घर, मचा है त्राहिमाम

Hum Vatan News
Last updated: August 23, 2025 12:15 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार की आधी रात बादल फटने से भारी तबाही मची है। चमोली जिले के थराली क्षेत्र सहित आसपास के गांवों में आधी रात को बादल फटने की घटना के बाद घरों में बाजारों में मलबा भर गया है जिससे त्राहिमाम मचा है। नगर पंचायत थराली के कोटड़ीप में दुकानों और मकानों को नुकसान होने के साथ ही गाड़िया मलबे में दबी हुई हैं। इसके साथ ही तहसील मुख्यालय राड़ीबगड़ में  उपजिलाधिकारी आवास के भीतर तक मलबा घुस गया, नगर पंचायत अध्यक्ष के आवास और राड़ीबगड़ के कई घरों में मलबे से नुकसान हुआ है। वहीं कई बाइक और अन्य वाहन मलबे की चपेट में हैं। घटना के बाद से ही लोग दहशत में हैं और भारी बारिश के बीच लोग घरों से भागकर सुरक्षित स्थानों पर जाकर अपनी जान बचाई।

बादल फटने की घटना से मची तबाही 

- Advertisement -
HTML5 Icon

1. थराली बाजार, कोटदीप, और तहसील थराली परिसर में नुकसान: थराली कस्बे में शुक्रवार (22 अगस्त 2025) की आधी रात के बाद बादल फटने से तहसील परिसर, एसडीएम आवास, और कई घरों में भारी मात्रा में मलबा जमा हो गया। तहसील परिसर में खड़ी कुछ गाड़ियां भी मलबे में दब गईं, जिससे वाहनों को नुकसान पहुंचा। तेज बहाव और मलबे के कारण कस्बे की सड़कें तालाब जैसी हो गईं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

2. सागवाड़ा गांव में हताहत: पास के सागवाड़ा गांव में एक युवती के मलबे में दबने से मौत की सूचना है, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने घरों से बाहर भागे। राहत और बचाव कार्यों में पुलिस और प्रशासन की टीमें जुटी हुई हैं

3. चेपड़ों बाजार में कुछ दुकानें मलबे की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हुई हैं। इसके अलावा, एक व्यक्ति के लापता होने की खबर है, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है।

4. थराली-ग्वालदम मार्ग मिंग्गदेरा के पास मलबे और भारी बारिश के कारण अवरुद्ध हो गया है, जिससे यातायात पूरी तरह ठप है।

5.  थराली-सागवाड़ा मार्ग भी मलबे और बारिश के कारण बंद है, जिससे क्षेत्र में आवाजाही प्रभावित हुई है।

6. गौचर से स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है। राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के लिए प्रशासन सक्रिय है।

7. मींग खदेरे के पास बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO) सड़क को खोलने के लिए कार्य कर रहा है, ताकि यातायात और राहत कार्यों को सुचारू किया जा सके।

आज स्कूलों को बंद कर दिया गया है

– जिला प्रशासन ने थराली तहसील के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को शनिवार (23 अगस्त 2025) को बंद रखने का आदेश दिया है

– जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।

– चमोली जिले में भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं से पहले भी नुकसान की खबरें आई थीं, जैसे सोल घाटी और केरा गांव में मकान, दुकानें, और गौशालाएं मलबे में दब गई थीं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

राजनांदगांव को 43 करोड़ 61 लाख 26 हजार रूपए के विकास कार्यों की सौगात…विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने किया विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
कैबिनेट सचिव ने राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सुधारात्मक उपायों पर की चर्चा.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
विष्णु सरकार ने बढ़ाया किसानों का मान-खेती किसानी को मिला नया संबल. छत्तीसगढ़ की कृषि संस्कृति परंपरा व आस्था से जुड़ा है हरेली तिहार.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के पारिवारिक सदस्यों के प्रतिनिधियों के रूप में नाम-निर्देशन पर रोक…राज्य शासन ने जारी की अधिसूचना.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG News : छत्तीसगढ़ में हैरान करने वाला मामला’ मौत के 42 दिन बाद भी कॉन्स्टेबल का इलाज जारी, पत्नी को मिला ‘स्वस्थ’ होने का संदेश
Featured छत्तीसगढ़
Ranchi Student Protest : छात्र आंदोलन को लेकर रांची में हाई अलर्ट, विधानसभा गेट पर डटे प्रदर्शनकारी’ सुरक्षा बढ़ाई गई
Featured देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredदेश - विदेश

Jharkhand Student Protest : झारखंड में छात्रों का उग्र प्रदर्शन’ विधानसभा परिसर तक पहुंचे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने संभाला मोर्चा

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredदेश - विदेश

Crime News : पति की हत्या कर दफनाने की थी तैयारी’ पत्नी ने घर में खुदवाई कब्र, ऐन वक्त पर टली बड़ी वारदात

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredदेश - विदेश

BREAKING NEWS : छात्रों का शक्ति प्रदर्शन’ विधानसभा मार्च के लिए उमड़ा जनसैलाब, पुलिस ने संभाला मोर्चा

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?