Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: पुलिस कार्यप्रणाली में उर्दू-फारसी के कठिन शब्दों की जगह होगी सरल हिंदी
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » पुलिस कार्यप्रणाली में उर्दू-फारसी के कठिन शब्दों की जगह होगी सरल हिंदी

Featuredछत्तीसगढ़

पुलिस कार्यप्रणाली में उर्दू-फारसी के कठिन शब्दों की जगह होगी सरल हिंदी

Hum Vatan News
Last updated: June 16, 2025 6:35 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

महासमुंद – प्रदेश की पुलिस व्यवस्था को और अधिक जन सुलभ, पारदर्शी और संवादात्मक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा के निर्देश के पश्चात अब राज्य की पुलिस कार्यप्रणाली में प्रयुक्त होने वाले कठिन, पारंपरिक एवं आम नागरिकों की समझ से बाहर उर्दू-फारसी शब्दों को हटाकर उनकी जगह पर सहज और प्रचलित हिंदी शब्दों का उपयोग किया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने स्पष्ट रूप से कहा है कि आम नागरिक जब किसी शिकायत, अपराध सूचना अथवा अन्य कार्य से थाने जाता है, तो वह अक्सर पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर या अन्य दस्तावेजों की भाषा को लेकर असमंजस में रहता है। अन्य भासाओ के शब्द आम लोगों के लिए अनजाने होते हैं, जिससे वे न तो अपनी बात ठीक से समझा पाते हैं और न ही पूरी प्रक्रिया को ठीक से समझ पाते हैं। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस का उद्देश्य नागरिकों की सहायता और सुरक्षा है, तो उसकी भाषा भी ऐसी होनी चाहिए जो नागरिकों की समझ में आए और उनके विश्वास को बढ़ाए।

- Advertisement -
HTML5 Icon

उपमुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पुलिस महानिदेशक द्वारा सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को एक आधिकारिक पत्र जारी किया गया है, जिसमें स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि पुलिस की व्यवहारिक कार्यवाहियों में प्रयुक्त कठिन, पारंपरिक शब्दों को सरल और स्पष्ट हिंदी में बदला जाए। इसके लिए एक शब्द सूची भी तैयार की गई है, जिसमें पुराने कठिन शब्दों के स्थान पर उपयोग किए जाने योग्य सरल विकल्प सुझाए गए हैं। इस पत्र में यह भी निर्देशित किया गया है कि सभी अधीनस्थ अधिकारियों को इस विषय में अवगत कराया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि यह आदेश केवल औपचारिकता भर न रहे, बल्कि इसका वास्तविक कार्यान्वयन प्रदेश की प्रत्येक पुलिस चौकी, थाने और कार्यालय में दिखे। छत्तीसगढ़ पुलिस अब केवल कानून का पालन कराने वाली संस्था न होकर जनसंवाद का माध्यम भी बनेगी। भाषा के इस सरलीकरण से शिकायतकर्ता को अपनी बात स्पष्ट रूप से कहने, सुनने और समझने में सुविधा होगी। एफआईआर जैसी प्रक्रिया, जो अब तक केवल अधिवक्ताओं व पुलिस कर्मियों की समझ में आती थी, वह अब आम नागरिक के लिए भी बोधगम्य हो सकेगी।

- Advertisement -
HTML5 Icon

1 अदम तामील- सूचित न होना
2 इन्द्राज – टंकन
3 खयानत- हड़पना
4 गोश्वारा- नक्शा
5 दीगर- दूसरा
6 नकबजनी- सेंध
7 माल मशरूका, लूटी- चोरी गई संपत्ति
8 मुचलका- व्यक्तिगत बंध पत्र
9 रोजनामचा- सामान्य दैनिकी
10 शिनाख्त- पहचान
11 शहादत- साक्ष्य
12 शुमार- गणना
13 सजायाफ्ता- दण्ड प्राप्त
14 सरगना- मुखिया
15 सुराग- खोज
16 साजिश- षड्यंत्र
17 अदालत दिवानी- सिविल न्यायालय
19 फौजदारी अदालत- दांडिक न्यायालय
20 इकरारनामा- प्रतिज्ञापन
21 बनाम विक्रय- पत्रक

22 इस्तीफा – त्याग-पत्र
23 कत्ल- हत्या
24 कयास- अनुमान
25 खसरा क्षेत्र- पंजी
26 खतौनी- पंजी
27 गुजारिश – निवेदन
28 जब्त- कब्जे में लेना
29 जमानतदार- प्रतिभूति दाता
30 जमानत- प्रतिभूति
31 जरायम- अपराध
32 जबरन- बलपूर्वक
33 जरायम पेशा- अपराध जीवी
34 जायदादे मशरूका- कुर्क हुई सम्पत्ति
35 दाखिल खारिज- नामांतरण
36 सूद- ब्याज
37 हुजूर- श्रीमान/महोदय
38 हुलिया- शारीरिक लक्षण
39 हर्जाना क्षति- प्रतिपूर्ति
40 हलफनामा- शपथ-पत्र
41 दफा- धारा
42 फरियादी- शिकायतकर्ता
43 मुत्तजर्रर – चोट
44 इत्तिला नामा- सूचना पत्र
45 कलमबंद करना- न्यायालय के समक्ष कथन
46 गैरहाजिरी- अनुपस्थिति
47 चस्पा- चिपकाना
48 चश्मदीद- प्रत्यक्षदर्शी
49 जालसाजी- कूटरचना
50 जिला बदर- निर्वासन
51 जामा तलाशी- वस्त्रों की तलाशी
52 वारदात- घटना
53 साकिन- पता
54 जाय तैनाती- नियुक्ति स्थान
55 हाजा स्थान- परिसर
56 मातहत- अधीनस्थ
57 जेल हिरासत- कब्जे में लेना
58 फौती- मृत्यु सूचना
59 इस्तगासा- छावा
60 मालफड – जुआ का माल मौके पर बरामद होना
61 अर्दली- हलकारा
62 किल्लत मुलाजमान- कर्मगण की कमी
63 तामील कुनिन्दा- सूचना करने वाला
64 इमदाद- मदद
65 नजूल- राज भूमि
66 फरार- भागा हुआ
67 फीसदी- प्रतिशत
68 फेहरिस्त – सूची
69 फौत- मृत्यु
70 बयान- कथन
71 बेदखली- निष्कासन
72 मातहत- अधीन
73 मार्फत- द्वारा
74 मियाद- अवधि
75 रकबा- क्षेत्रफल
76 काश्तकार- कृषक
77 नाजिर- व्यवस्थापक
78 अमीन राजस्व- कनिष्ठ अधिकारी
79 राजीनामा- समझौता पत्र
80 वारदात- घटना
81 संगीन- गंभीर
82 विरासत- उत्तराधिकार
83 वसीयत- हस्तान्तरण लेख
84 वसूली- उगाही
85 शिनाख्त- पहचान
86 सबूत, साक्ष्य- प्रमाण
87 दस्तावेज- अभिलेख
88 कयास- अनुमान
89 सजा- दण्ड
90 सनद- प्रमाण पत्र
91 सुलहनामा- समझौता पत्र
92 अदम चौक- पुलिस असंज्ञेय…

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13576/ 8

Advertisement Carousel

Latest Post

Horoscope
07 March 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को होने वाला है धन लाभ, जानिए अपना राशिफल …
Featured religion
सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
होली पर किसानों के खातों में राशि अंतरण से दोगुनी हुई तिहार की खुशी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Vishnu Deo Sai
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय करेंगे लखपति दीदियों से संवाद….अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रायपुर में आयोजित होगा ‘लखपति दीदी संवाद’ कार्यक्रम.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
25 मार्च से 06 अप्रैल तक होगा ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़-2026’ का होगा आयोजन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
वानखेड़े में बॉलीवुड का जलवा, राहा संग टीम इंडिया को चीयर करने पहुंचे रणबीर-आलिया
Featured खेल मनोरंजन
India LPG Emergency 2026 : भारत में रसोई गैस इमरजेंसी ईरान-इजराइल जंग की आहट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, LPG उत्पादन बढ़ाने का आदेश
business
Digital Arrest Fraud
Digital Arrest Fraud : साइबर क्राइम ATS अफसर बनकर बुजुर्ग को किया ‘डिजिटल अरेस्ट’, ₹2.25 करोड़ की बड़ी ठगी
Featured देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredदेश - विदेश

UPSC Result 2025: अनुज अग्निहोत्री ने हासिल की AIR-1, 958 अभ्यर्थियों का चयन

By
Hum Vatan News
1 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : होली के बाद पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SI-ASI समेत सैकड़ों पुलिसकर्मियों के तबादले

By
Hum Vatan News
1 Min Read
UPSC Result
Featuredछत्तीसगढ़

UPSC Result : UPSC में चमके छत्तीसगढ़ के लाल DSP डायमंड सिंह ध्रुव ने हासिल की 623वीं रैंक, अब बनेंगे IPS

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?