Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: साल 2032 में मच सकती है तबाही, धरती से होने वाली है विशालकाय एस्टेरॉयड की टक्कर? नाम है City Killer
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » साल 2032 में मच सकती है तबाही, धरती से होने वाली है विशालकाय एस्टेरॉयड की टक्कर? नाम है City Killer

Featuredदेश - विदेश

साल 2032 में मच सकती है तबाही, धरती से होने वाली है विशालकाय एस्टेरॉयड की टक्कर? नाम है City Killer

Hum Vatan News
Last updated: July 8, 2025 4:35 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

Asteroid Hit Earth: धरती के लिए एस्टेरॉयड को हमेशा ही गंभीर खतरे के रूप में देखा जाता रहा है। अगर पृथ्वी से एस्टेरॉयड टकरा जाए तो तबाही मच जाएगी। कहा जाता है कि एक बार लाखों साल पहले एस्टेरॉयड ऐसे ही धरती से टकराया था जिसके बाद डायनासोर का पृथ्वी से वजूद ही खत्म हो गया था। वैज्ञानिकों ने कई बार इस तरह की आशंकाएं तो जताई हैं लेकिन यह कभी सच साबित नहीं हुईं। अब वैज्ञानिकों ने एक एस्टेरॉयड को लेकर जिस तरह की बातें कही हैं वो बेहद चौंकाने वाली हैं।

Contents
वैज्ञानिकों ने किया है विश्लेषणएस्टेरॉयड जमीन से टकराया तो क्या होगा?एस्टेरॉयड 2023 DW को किसने खोजा?पहले वैज्ञानिकों ने माना सामान्य घटनाIAWN के जरिए हो रही है ट्रैकिंग

वैज्ञानिकों ने किया है विश्लेषण

वैज्ञानिकों ने एस्टेरॉयड 2023 DW का गहन विश्लेषण किया है। यह एस्टेरॉयड अंतरिक्ष में तैरती हुए एक विशाल चट्टान है जिसे City Killer का नाम दिया गया है। यह एस्टेरॉयड 2032 में पृथ्वी को प्रभावित कर सकता है। इस बीच यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के खगोलविदों ने कई संभावित क्षेत्रों की पहचान की है जहां यह एस्टेरॉयड धरती से टकरा सकता है। इसमें सबसे अधिक संभावना वाला क्षेत्र दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित है। यह क्षेत्र न्यूजीलैंड से लगभग 1,500 किलोमीटर पूर्व में है। यदि एस्टेरॉयड इस क्षेत्र से टकराता है, तो यह प्रशांत बेसिन में भयावह सुनामी आ सकती है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

एस्टेरॉयड जमीन से टकराया तो क्या होगा?

दक्षिण प्रशांत महासागर क्षेत्र के अलावा एस्टेरॉयड 2023 DW के धरती पर जहां सबसे अधिक टकराने की संभावना है वह हिंद महासागर के कुछ हिस्से और मध्य एशिया के दूरदराज के क्षेत्र शामिल हैं, हालांकि इनकी संभावना काफी कम है। नासा के सेंटर फॉर नियर अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज (CNEOS) के वैज्ञानिकों ने गणना की है कि समुद्र के टकराने से अरबों टन पानी में हलचल मच जाएगी जिससे तटीय क्षेत्रों के पास 10-15 मीटर ऊंची सुनामी लहरें पैदा हो सकती हैं। एस्टेरॉयड के जमीन से टकराने पर लगभग 2-3 किलोमीटर चौड़ा गड्ढा बन सकता है और 30 किलोमीटर के दायरे में सबकुछ समतल हो सकता है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

एस्टेरॉयड 2023 DW को किसने खोजा?

एस्टेरॉयड 2023 DW को पहली बार फरवरी 2023 में चीन में पर्पल माउंटेन ऑब्जर्वेटरी में खगोलविदों द्वारा खोजा गया था। शुरू में इसे नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट (NEO) के रूप में वर्गीकृत किया गया था। लगभग 160 मीटर (525 फीट) के अनुमानित व्यास के साथ यह एस्टेरॉयड ‘संभावित खतरनाक क्षुद्रग्रहों’ की श्रेणी में आता है जिसके विनाशकारी परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

पहले वैज्ञानिकों ने माना सामान्य घटना

एस्टेरॉयड 2023 DW को पहली बार जब खोजा गया तो इसे बेहद सामान्य तरीके से ही देखा है। वैज्ञानिकों ने इसे टोरिनो स्केल रेटिंग 1 दी, जो दर्शाता है कि “एक नियमित खोज जिसमें एस्टेरॉयड पृथ्वी के पास से गुजरेगा, किसी असामान्य स्तर का खतरा पैदा नहीं है।” हालांकि, जैसे-जैसे अधिक डेटा उपलब्ध हुआ, जोखिम की बात भी सामने आने लगी। मौजूदा समय में या टोरिनो स्केल रेटिंग 2 पर है। इसका मतलब यह है कि इसपर नजर रखने की जरूरत है।

IAWN के जरिए हो रही है ट्रैकिंग

अंतर्राष्ट्रीय एस्टेरॉयड चेतावनी नेटवर्क (IAWN) के जरिए इसकी ट्रैकिंग की जा रही है।  IAWN दुनिया भर में कई दूरबीनों से मिले आकड़ों का विश्लेषण करता है। आकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि यह एस्टेरॉयड 25 किमी प्रति सेकंड की रफ्तार से यात्रा कर रहा है और अभी यह धरती से 1 करोड़ 80 लाख किमी की दूरी पर है। यह 271 दिन में सूरज के चक्‍कर लगा रहा है। हालांकि, नासा के मुताबिक इसके धरती से टकराने की संभावना ‘बहुत कम’ है। यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी के आंकड़ों के मुताबिक 625 में से 1 का चांस है कि यह एस्टेरॉयड धरती से टकरा सकता है। चांद से इसके टकराने की संभावना 1.7 फीसदी है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG BREAKING : रायपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, DRI ने गांजा लदे ट्रक को किया जब्त
Featured छत्तीसगढ़
माओवादियों के खिलाफ बड़ी सफलता, सीमा क्षेत्र से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद
Featured छत्तीसगढ़
ट्रांसपोर्ट फर्म पर GST की जांच से हड़कंप, दो दिन चली कार्रवाई में रिकॉर्ड और वर्क ऑर्डर की पड़ताल
Featured छत्तीसगढ़
CG Accident News
CG Accident : सड़क हादसों से दहला छत्तीसगढ़, अलग-अलग दुर्घटनाओं में 3 लोगों ने गंवाई जान’ 2 की हालत नाजुक
Featured छत्तीसगढ़
सांसद Bhojraj Nag’ का अनोखा अंदाज, बारिश थमने की कामना में नींबू काटने का वीडियो वायरल
Featured छत्तीसगढ़
BJP में बड़ा एक्शन’ कार्यकर्ता को 6 साल के लिए निष्कासित किया, अनुशासनहीनता के आरोपों पर कार्रवाई
Featured छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के नेताओं पर लंबित आपराधिक मामलों का खुलासा, High Court’ ने जारी की नई रिपोर्ट
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featurednational

Telangana Bus Accident: सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, प्राइवेट बस और कंटेनर की टक्कर में 6 की मौत

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featurednational

Supaul Accident: झूलन पूजा में कीर्तन कर रहे लोगों को वाहन ने रौंदा, पांच की दर्दनाक मौत

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Islamabad Hospital Fire
Featuredinternational

Islamabad Hospital Fire: नर्सरी में लगी भयानक आग, 16 में से 15 नवजातों की गई जान’ एक को बचाया

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?