Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: वाराणसी में पीएम मोदी, 2200 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की मिली बड़ी सौगात, पढ़ें पूरी डिटेल
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » वाराणसी में पीएम मोदी, 2200 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की मिली बड़ी सौगात, पढ़ें पूरी डिटेल

Featuredदेश - विदेश

वाराणसी में पीएम मोदी, 2200 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की मिली बड़ी सौगात, पढ़ें पूरी डिटेल

Hum Vatan News
Last updated: August 2, 2025 12:22 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में लगभग ₹2,200 करोड़ की 52 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम-किसान योजना की 20वीं किस्त भी जारी किए। प्रधानमंत्री आज जिन प्रोजेक्ट का लोकार्पण और शिलान्यास किया, उनमें सड़कों से लेकर नदी तटों तक, स्कूलों से लेकर स्मार्ट बिजली, मंदिरों से लेकर पर्यटन केंद्रों तक, ये प्रोजेक्ट कवर करती है। इन प्रोजेक्ट का उद्देश्य वाराणसी में समान शहरी विकास, सांस्कृतिक कायाकल्प, बेहतर कनेक्टिविटी और जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाना है।

Contents
लोकार्पण और शिलान्यास का विस्तृत ब्योरा रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन करेंगे8 नदी के तट का उद्घाटन करेंगे53 स्कूल भवनों का उद्घाटन करेंगे भाभा कैंसर अस्पताल का उद्घाटन करेंगे

लोकार्पण और शिलान्यास का विस्तृत ब्योरा 

पीएम मोदी आज वाराणसी में 566.35 करोड़ की 14 योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। वहीं, 1618.10 करोड़ की 38 योजनाओं का शिलान्यास होगा। इसके साथ ही पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त जारी करेंगे। ये योजनाएं सड़क,स्वास्थ्य, पर्यटन ,शिक्षा,खेल और बुनियादी विकास की योजनाएं हैं। इसके साथ ही देश के 9 करोड़ 70 लाख किसानो के खाते में 2000 रुपये जमा होंगे। इसमें वाराणसी के करीब सवा दो लाख किसान भी शामिल होंगे।

- Advertisement -
HTML5 Icon

रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन करेंगे

पीएम मोदी आज दालमंडी के सड़क चौड़ी करने के योजना का भी शिलान्यास करेंगे। 215 करोड़ की लागत से  इस सड़क को चौड़ा किया जाना है। 21 करोड़ रुपये सड़क चौड़ा करने में खर्च होगा बाकी मुआवजा दिया जाएगा। दालमंडी सड़क चौड़ी करनी है 189 भवन हटाने है। इसके साथ ही मोहन सराय-अदलपुरा मार्ग पर भीड़भाड़ को कम करने के लिए हरदत्तपुर में रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन करेंगे। वह दालमंडी, लहरतारा-कोटवा, गंगापुर, बाबतपुर सहित कई ग्रामीण और शहरी गलियारों में व्यापक सड़क चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण और लेवल क्रॉसिंग 22सी और खालिसपुर यार्ड में रेलवे ओवरब्रिज की आधारशिला रखेंगे।

- Advertisement -
HTML5 Icon

8 नदी के तट का उद्घाटन करेंगे

क्षेत्र में बिजली के बुनियादी ढांचे को मजबूत करते हुए, प्रधानमंत्री स्मार्ट वितरण परियोजना के तहत विभिन्न कार्यों और 880 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले बिजली के बुनियादी ढांचे को भूमिगत करने की आधारशिला रखेंगे। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए, प्रधानमंत्री 8 नदी के तट पर स्थित कच्चे घाटों के पुनर्विकास, कालिका धाम में विकास कार्यों, रंगीलदास कुटिया, शिवपुर में तालाब और घाट के सौंदर्यीकरण और दुर्गाकुंड के जीर्णोद्धार और जल शोधन का उद्घाटन करेंगे। वह कर्दमेश्वर महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य, कई स्वतंत्रता सेनानियों की जन्मस्थली करखियां के विकास, सारनाथ, ऋषि मांडवी और रामनगर अंचलों में नगर सुविधा केंद्रों; लमही में मुंशी प्रेमचंद के पैतृक घर के पुनर्विकास और संग्रहालय के रूप में उसके उन्नयन आदि की आधारशिला रखेंगे। वह कंचनपुर में शहरी मियावाकी वन के विकास और शहीद उद्यान तथा 21 अन्य पार्कों के पुनर्विकास एवं सौंदर्यीकरण की भी आधारशिला रखेंगे।

53 स्कूल भवनों का उद्घाटन करेंगे 

इसके अलावा, सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण जल स्रोतों के संरक्षण के लिए, प्रधानमंत्री रामकुंड, मंदाकिनी, शंकुलधारा आदि सहित विभिन्न कुंडों पर जल शोधन और रखरखाव कार्यों की आधारशिला रखेंगे, साथ ही चार तैरते पूजन मंचों की स्थापना भी करेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए, प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन के अंतर्गत 47 ग्रामीण पेयजल योजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अपने दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए, प्रधानमंत्री नगरपालिका सीमा के भीतर 53 स्कूल भवनों के उन्नयन कार्य का उद्घाटन करेंगे। वह कई शैक्षिक परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे, जिनमें एक नए जिला पुस्तकालय का निर्माण और जखिनी, लालपुर में सरकारी उच्च विद्यालयों का कायाकल्प शामिल है।

भाभा कैंसर अस्पताल का उद्घाटन करेंगे

स्वास्थ्य अवसंरचना को व्यापक बढ़ावा देते हुए, प्रधानमंत्री महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र और होमी भाभा कैंसर अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी और सीटी स्कैन सुविधाओं सहित उन्नत चिकित्सा उपकरणों की स्थापना का उद्घाटन करेंगे। वे एक होम्योपैथिक कॉलेज और अस्पताल की आधारशिला भी रखेंगे। इसके अलावा, वे एक पशु जन्म नियंत्रण केंद्र और उससे जुड़े श्वान देखभाल केंद्र का भी उद्घाटन करेंगे।

वाराणसी में विश्व स्तरीय खेल अवसंरचना के अपने विजन को आगे बढ़ाते हुए, प्रधानमंत्री डॉ. भीमराव अंबेडकर खेल स्टेडियम में सिंथेटिक हॉकी टर्फ का उद्घाटन करेंगे। कानून प्रवर्तन कर्मचारियों के लिए सुविधाओं में वृद्धि करते हुए, प्रधानमंत्री प्रादेशिक सशस्त्र बल (पीएसी) रामनगर में 300-क्षमता वाले बहुउद्देशीय हॉल का उद्घाटन करेंगे और त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) बैरक की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री काशी संसद प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं के लिए पंजीकरण पोर्टल का भी उद्घाटन करेंगे, जिनमें स्केचिंग प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, फोटोग्राफी प्रतियोगिता, खेलकूद प्रतियोगिता, ज्ञान प्रतियोगिता और रोजगार मेला शामिल हैं। प्रधानमंत्री विभिन्न दिव्यांगजनों और वृद्धजनों को 7,400 से अधिक सहायक उपकरण भी वितरित करेंगे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG Police Transfer News : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, EOW-ACB से 12 अधिकारी-कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति समाप्त
Featured छत्तीसगढ़
रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 29 पुलिसकर्मियों की बदली तैनाती’ कई थानों में नई जिम्मेदारी
Featured छत्तीसगढ़
प्रयागराज में नीले ड्रम से निकला 5 करोड़ का कैश, पड़ोसी विवाद की जांच में हुआ बड़ा खुलासा
Featured देश - विदेश
CG News : रिश्वत लेने के मामले में बड़ी कार्रवाई, कलेक्टर ने पटवारी को किया निलंबित
Featured छत्तीसगढ़
CG News : बच्चों को आसाराम की किताब पढ़ने के लिए किया मजबूर’ शिकायत के बाद प्रिंसिपल पर गिरी गाज
Featured छत्तीसगढ़
चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की चर्चा, प्रदेश की स्थिति की ली जानकारी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
जनजातीय अंचलों में पर्यटन से खुलेंगे रोजगार के नए द्वार, होम-स्टे से आत्मनिर्भर बनेंगे आदिवासी परिवार.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सार्वजनिक-निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति बैठक संपन्न…राज्य की महत्वाकांक्षी अधोसंरचना एवं औद्योगिक परियोजनाओं की हुई समीक्षा.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG News : छत्तीसगढ़ में नेताओं की VIP सुरक्षा में होगा बड़ा बदलाव’ 116 नेताओं की सुरक्षा श्रेणी पर मंथन

By
Hum Vatan News
3 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण.

By
Hum Vatan News
21 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आएं स्काउट्स-गाइड्स, जल-जंगल बचाने में निभाएं अहम भूमिका – राज्यपाल श्री डेका.

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?