Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: ट्रिपल-आईटी नवा रायपुर में डिजिटल उत्पादकता संवर्धन एवं एआई एकीकरण विषय पर प्रशिक्षण का शुभारंभ.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » ट्रिपल-आईटी नवा रायपुर में डिजिटल उत्पादकता संवर्धन एवं एआई एकीकरण विषय पर प्रशिक्षण का शुभारंभ.

अन्यछत्तीसगढ़

ट्रिपल-आईटी नवा रायपुर में डिजिटल उत्पादकता संवर्धन एवं एआई एकीकरण विषय पर प्रशिक्षण का शुभारंभ.

Hum Vatan News
Last updated: September 24, 2025 9:42 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर, 24 सितंबर 2025/ नवा रायपुर स्थित ट्रिपल-आईटी में आज डिजिटल उत्पादकता संवर्धन एवं एआई एकीकरण विषय पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसे राज्य सरकार की ओर से मंत्रालय में पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों को आई.टी एवं ए.आई के नवीनतम तकनीकों और अनुप्रयोगों में प्रशिक्षित करने, प्रशासनिक कामकाज की गति बढ़ाने के लिए आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री अविनाश चंपावत, विशिष्ट अतिथि सुशासन एवं अभिसरण विभाग एवं मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत एवं अध्यक्षता ट्रिपल-आईटी के डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ. ओपी व्यास ने की।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागी अधिकारियों-कर्मचारियों को जिम्मेदार प्रशासन को मजबूत करने के लिए डिजिटल प्रोडक्टिविटी को बढ़ावा देने पर विस्तृत चर्चा की गई। पहले दिन प्रतिभागियों को MS Word, Google Docs, Excel और Google Sheets के उन्नत फीचर्स के साथ AI के उपयोग और डेटा मॉडलिंग की ट्रेनिंग दी गई।

- Advertisement -
HTML5 Icon

सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री अविनाश चंपावत ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि कौशल उन्नयन सतत प्रक्रिया है, इससे व्यक्तित्व और कार्यसंस्कृति दोनों ही निखरते हैं, उन्होंने एआई-आधारित प्रशिक्षण को कर्मचारियों की क्षमता वृद्धि में मील का पत्थर बताया और प्रतिभागियों से इस अवसर का पूरा लाभ उठाने का आग्रह किया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

सुशासन एवं अभिसरण विभाग के सचिव श्री राहुल भगत ने नागरिक केंद्रित शासन में तकनीक की अहम भूमिका पर अपने विचार रखते हुए सरकारी कार्यकुशलता बढ़ाने में एआई टूल्स की भूमिका पर जोर दिया। श्री भगत ने ई-ऑफिस प्रणाली का उदाहरण देते हुए कहा कि तकनीक का प्रभावी उपयोग शासन को अधिक पारदर्शी और जिम्मेदार बना सकता है।

ट्रिपल-आईटी के डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ. ओपी व्यास ने कार्यशाला में अपना सम्बोधन देते हुए कहा कि एआई के स्मार्ट उपयोग के लिए हमें जागरूक और सतर्क रहना होगा। एआई के व्यवहारिक अनुप्रयोग से शुरुआत कर उसके बारे में निरंतर सीखने की आदत हमें एआई से और अधिक फ्रैंडली बनाएगी। हमें डेटा को सुरक्षित रखते हुए एआई का उपयोग करना होगा, जिसके लिए हमें एआई को संवेदनशील जानकारी देने से बचना होगा ताकि पब्लिक डोमेन में जाकर इनका दुरुपयोग न हो सके।

वहीं, प्रो. के. जी. श्रीनिवास ने भरोसा दिलाया कि यह प्रशिक्षण उच्च गुणवत्ता वाला और परिणामोन्मुखी होगा। इस प्रशिक्षण के प्रथम चरण में सामान्य प्रशासन, गृह एवं अन्य विभागों के 100 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए, जो कि 24 सितंबर से प्रारंभ होकर 25 अक्टूबर 2025 तक चलेगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13576/ 7

Advertisement Carousel

Latest Post

CM Bhupesh Baghel
CM Bhupesh Baghel : रायपुर बजट पर भूपेश बघेल के तीखे बोल, ‘अडानी’ और ‘शेयर बाजार’ पर घेरा
Featured छत्तीसगढ़
CG Breaking News
CG Breaking News : कोरबा SECL कॉलोनी में मिला मानव भ्रूण बांकी मोंगरा पुलिस जांच में जुटी
Featured छत्तीसगढ़
Budget 2026
Budget 2026 : आम आदमी के लिए खुशखबरी या झटका? जानें क्या सस्ता और क्या महंगा हुआ
Featured देश - विदेश
UPSC Officer Posting
UPSC Officer Posting : IAS, IPS, IFS कैडर एलॉटमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव, छत्तीसगढ़ जोन-1 में शामिल
छत्तीसगढ़
Korba News
Korba News : संदिग्ध मौत में पत्नी के संदेह के दायरे में, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़
Budget 2026
Budget 2026 : Budget 2026 में निर्मला सीतारमण ने 17 कैंसर दवाओं को सस्ता। विदेशी यात्रा, शिक्षा, इलाज पर TCS घटा। जानें आम लोगों पर असर
Featured देश - विदेश
Rajim Kumbh Mela
Rajim Kumbh Mela : राजिम–रायपुर के बीच चलेंगी दो राजिम कुंभ मेला स्पेशल मेमू ट्रेन, देखें 1 से 15 फरवरी की समय सारणी
Featured छत्तीसगढ़
Rashmika Mandanna : उदयपुर में वायरल वीडियो से बढ़ीं रश्मिका–विजय की शादी की अटकलें
Featured मनोरंजन

You Might Also Like Related

Budget 2026 Income Tax
Featuredछत्तीसगढ़

Budget 2026 Income Tax : 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा नया इनकम टैक्स एक्ट, टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत

By
Hum Vatan News
3 Min Read
CG News
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : CG धान खरीदी समाप्त, 2.41 लाख किसान अभी भी धान बेचने को वंचित

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Chhattisgarh Minister Public Hearing
Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh Minister Public Hearing : छत्तीसगढ़ के मंत्री 3 फरवरी से भाजपा दफ्तर में सुनेंगे जनता की समस्याएं

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?